Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद - नोएडा के मन्नू गुर्जर 221 लीटर की विश्व की सबसे बड़ी बताई जा रही कांवड़ लेकर आ रहे थे, कांवड़ के काफिले में शामिल ट्रैक्टर से एक एम्बुलेंस टकरा गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई, नाराज कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी, बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया
Star ToDay Samachar
गाजियाबाद - नोएडा के मन्नू गुर्जर 221 लीटर की विश्व की सबसे बड़ी बताई जा रही कांवड़ लेकर आ रहे थे, कांवड़ के काफिले में शामिल ट्रैक्टर से एक एम्बुलेंस टकरा गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई, नाराज कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी, बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- एटा: कॉपी-किताब की जगह हाथों में थमाई कूड़ा गाड़ी, मासूम बच्चों से करवाया जा रहा सफाई का काम एटा। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले गुरुकुल में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां जिन बच्चों के हाथों में कॉपी-पेंसिल होनी चाहिए, उनसे कूड़ा उठवाया जा रहा है। संस्था में सफाईकर्मी होने के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों से गंदगी साफ कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुरुकुल एटा प्रबंधन बच्चों से जबरन सफाई का काम करवा रहा है। वायरल तस्वीरों/वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नन्हे बच्चे कूड़ा गाड़ी खींचते नजर आ रहे हैं। अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संस्था में अगर सफाई कर्मचारी नहीं हैं तो उन्हें नियुक्त किया जाए, न कि बच्चों का शोषण किया जाए। यह न सिर्फ बाल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम का भी उल्लंघन है। लोगों ने DM एटा से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की3
- चोरों ने नलकूपों की केवल चोरी कर ने से किसानों में मची हड़कंप जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के ग्राम नगला सुखदेव, नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देर रात चोरों ने किसानों के नलकूपों केवल चोरी कर ने से किसानों में मची हड़कंप। किसानों का आरोप है, कि करीब 30 से 35 बिजली उपभोक्ताओं के नलकूपों की कॉपर केबल चोरी कर ली गई, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया किसानों का आरोप है, कि लाखों रुपए की केवल काट लें गए। किसानों का कहना है, कि रात के समय बिजली आपूर्ति न होने का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है, कि रात में दो फेज में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। किसानों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की। किसान नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो किसान सकरौली थाने का घेराव करेंगे। उधर, पुलिस का कहना है, कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।1
- गाजियाबाद - नोएडा के मन्नू गुर्जर 221 लीटर की विश्व की सबसे बड़ी बताई जा रही कांवड़ लेकर आ रहे थे, कांवड़ के काफिले में शामिल ट्रैक्टर से एक एम्बुलेंस टकरा गई, जिससे कांवड़ खंडित हो गई, नाराज कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी, बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया1
- विषय: क्या ज्योतिष वास्तव में भविष्य बताता है? आज से हम शुरू कर रहे हैं एक नई पॉडकास्ट सीरीज़, जहाँ हम ज्योतिष के रहस्यों को सरल भाषा में समझेंगे। सबसे पहला प्रश्न—क्या ज्योतिष भविष्य बताता है? विषय: क्या ज्योतिष वास्तव में भविष्य बताता है? आज से हम शुरू कर रहे हैं एक नई पॉडकास्ट सीरीज़, जहाँ हम ज्योतिष के रहस्यों को सरल भाषा में समझेंगे। सबसे पहला प्रश्न—क्या ज्योतिष भविष्य बताता है?1
- हाथरस जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मथुरा रोड से बरेली हाईवे होते हुए सिकंदराराऊ रोड तक स्थापित सभी कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। हाथरस। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार शाम जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मथुरा रोड से बरेली हाईवे होते हुए सिकंदराराऊ रोड तक स्थापित सभी कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी शिविरों में पेयजल, विश्राम, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा इंतजाम संतोषजनक पाए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक कैंप में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित हों, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। सभी शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। डीएम और एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कैंप का प्रभारी अधिकारी अपनी निगरानी में सभी व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करता रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मिले।1
- सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी महो में कई अनियमितताएं मिलीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई"* हाथरस। cmo हाथरस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री गौरव कुमार डाटा अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि वह दिनांक 30 जुलाई से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। श्री गौरव कुमार को अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दो बार बुलाया जा चुका है, परंतु वह उपस्थित नहीं हो रहे हैं तथा विभागीय अधिकारियों के फोन को भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। स्टाफ नर्स सना खान के हाजिरी रजिस्टर में ओवरराइटिंग के साथ आकस्मिक अवकाश चिन्हित पाया गया। उपस्थित अन्य स्टाफ ने बताया कि सना खान आज ड्यूटी पर आई ही नहीं हैं। स्टाफ नर्स द्वारा भर्ती कर उपचार किए गए बच्चों की संख्या भी बहुत कम पाई गई, जिससे उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि श्री हर्ष अग्निहोत्री, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पूरे माह जुलाई में एक भी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो पर नहीं आए हैं, जबकि उनको प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन सीएचसी पर ड्यूटी करनी थी। पैथोलॉजी लैब में फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर दो माह पूर्व उपलब्ध हो गया है, परंतु अभी तक क्रियाशील नहीं हुआ है। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि शीघ्र संबंधित इंजीनियर को बुलाकर मशीन को क्रियाशील कराया जाए। ऑनलाइन पर्चे बनाए जाने की प्रगति में भी कमी पाई गई, जिसके लिए संबंधित चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि वह प्रत्येक दिन सभी स्टाफ नर्सों के कार्यों की समीक्षा कर अवगत कराएंगे।3
- विद्युत पोल की चपेट में आने से युवक की मौत होने से ग्रामीणों में आक्रोश जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में कोतवाली जलेसर क्षेत्र के कसवा नूहखेड़ा में खेत से कार्य कर घर लौट रहे युवक की घर के पास विद्युत पोल में करंट आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। मृतक के परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलेसर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव नोह खास निवासी लगभग 32वर्षीय कुलदीप पुत्र जोधन सिंह रविवार की शाम लगभग पांच बजे खेतों से कार्य कर घर लौट रहा था। घर से पहले गली के कोने पर कुलदीप फिसल गया। जिससे उसका हाथ विद्युत पोल से छू गया। विद्युत पोल में करंट आने से कुलदीप विद्युत करंट की चपेट में आ गया। परिजनों द्वारा उसे तत्काल सीएचसी जलेसर लाया गया।जहां चिकित्सक ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम को भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी।1
- लखनऊ ब्रेकिंग!!! पीड़ित महिला का वीडियो आया सामने😔 ये दारोगा धर्मवीर शाही, लखनऊ ब्रेकिंग!!! पीड़ित महिला का वीडियो आया सामने😔 ये हैं दरोगा धर्मवीर शाही, लखनऊ के आशियाना थाना में पोस्टेड थे इनके पास एक महिला का केस ट्रांसफर हुआ...!!! दरोगा जी ने कहा केस पुराना हो गया शारीरिक संबंध बनाना पड़ेगा, फिर दरोगा जी का लड़की के साथ इश्क मोहब्बत चलने लगा..! दरोगा जी ने वादा किया कि तुमसे शादी करेंगे समाज में बीवी की तरह एक्सेप्ट करेंगे, कुछ दिन बाद पता चला कि दरोगा जी तो पहले से ही शादीशुदा है..! दरोगा जी शादी के लिए आना कानी करने लगे, लड़की ने दबाव बनाया तो उसका रोड एक्सीडेंट करने की कोशिश किया फिलहाल दरोगा जी पर मुकदमा दर्ज हो गया है और उनको सस्पेंड कर दिया गया हैं...!1