Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे गांव की सड़के यह हाल हो रखा है आम आदमी कहां पर चलता है सरकार को पता तो चले हमारे गांव में सड़कों का यह हाल हो चुका है सिर्फ सड़कों पर खड़े हो खड़े और पानी से भरी हुई नॉर्मल बारिश में सड़कों का यह हाल है तो आगे बारिश की टाइम सड़कों का क्या होगा इससे भी बहुत बड़ा सरकार को पता तो चले की आम आदमी कितना परेशान है
हंसराज धतरवाल
हमारे गांव की सड़के यह हाल हो रखा है आम आदमी कहां पर चलता है सरकार को पता तो चले हमारे गांव में सड़कों का यह हाल हो चुका है सिर्फ सड़कों पर खड़े हो खड़े और पानी से भरी हुई नॉर्मल बारिश में सड़कों का यह हाल है तो आगे बारिश की टाइम सड़कों का क्या होगा इससे भी बहुत बड़ा सरकार को पता तो चले की आम आदमी कितना परेशान है
More news from राजस्थान and nearby areas
- hamare pani nhi aa raha hai1
- मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड के घरों में आज सुबह पानी खत्म हो गया है और नागरिकों को मजबूरी में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। दरअसल यहां शनिवार को पेयजलापूर्ति हुई थी, उसके बाद जोधपुर रोड अशोक राजकीय चिकित्सालय के निकट पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय पार्षद ओम स्वामी ने पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना रविवार सुबह 7.15 बजे जलदाय विभाग को दे दी, इसके बाद भी जलदाय विभाग की लापरवाही का आलम यह रहा कि सोमवार सुबह तक इस लाइन को सही करने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ जिसके परिणास्वरूप सोमवार को कॉलोनी में होने वाली पेयजलापूर्ति नहीं हो पाई और घरों में पानी का स्टॉक खत्म हो गया। गौरतलब है कि शहर में 24 घंटे पेयजलापूर्ति के लिए करोड़ो रुपए खर्च करके पाइप लाइन बिछाई गई है, इसके उपरांत भी शहर में 48 घंटे में एक बार पानी की आपूर्ति की जा रही है।1
- शेरगढ़ क्षेत्र की सोईन्तरा ग्राम पंचायत के अमरपुरा गांव निवासी ओमा राम पुत्र आदु राम एक साल पहले मजदूरी के लिए सऊदी अरब गया था, लेकिन वहां हालात बिगड़ने के बाद अब वह रियाद की जेल में बंद है। परिजनों के अनुसार उसे न तो तय वेतन मिला और न ही वापस लौटने का रास्ता, उल्टा उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। परिवार ने बताया कि ओमा राम को जिस शेख के पास काम मिला, वहां सही व्यवस्था नहीं होने के कारण उसे लगातार परेशानियां झेलनी पड़ी। आरोप है कि शेख ने उसका वेतन नहीं दिया और पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। मजबूरी में ओमा राम ने अपने रिश्तेदार राजू राम (सोमेसर) से संपर्क किया और कुछ समय तक बिना वीजा के वहां काम करता रहा। इसी दौरान रियाद पुलिस को बिना पासपोर्ट और वीजा के मजदूरी करने की जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले ओमा राम ने अपने छोटे भाई बुधा राम को फोन कर बताया था कि पासपोर्ट गुम हो गया है, जिसके कारण उसे जेल में डाला जा रहा है। जेल से किया अंतिम फोन, मांगी मदद परिवार के अनुसार शुक्रवार को रियाद जेल से ओमा राम की अपने भाई से बात हुई थी। इस दौरान उसने भारत सरकार से मदद की अपील करते हुए कहा कि उसका वीजा और पासपोर्ट दोबारा जारी करवाया जाए, ताकि वह जेल से बाहर निकल सके। बताया जा रहा है कि उसके वीजा की अवधि अभी करीब 5 महीने शेष है। परिवार ने जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार ओमा राम विवाहित है और उसके परिवार में माता-पिता व चार भाई हैं। परिवार ने उसकी सुरक्षित घर वापसी की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ से हस्तक्षेप करने की अपील की है। परिजनों का कहना है कि समय रहते मदद नहीं मिली तो युवक की स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर उसे स्वदेश लाने की मांग की है।4
- सिरियारी के राजकीय विद्यालय में बालिकाओं को एच पी वी टीकाकरण में जानकारी दी मारवाड़ जंक्शन,पाली सिरियारी के पीएम श्री आचार्य श्री भिक्षु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलवार डॉ राकेश द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चियों को एच पी वी टिक्का के फायदे के बारे में बताया तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में इसकी भूमिका समझा गई मुख्य रूप से उन सभी बच्चियों को जो पूर्व में टीकाकरण से दूर भाग रहे उनके बारे में समझाया गया तथा उनके मन में टिक्के के प्रति व्याप्त भ्रामक संदेशों को दूर किया गया। एच पी वी टीका पूरी तरह से सुरक्षित हैं तथा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देता है । यह टीका 9 से 14 वर्ष आयु की बालिकाओं के लिए सबसे अधिक प्रभावी है इस मौके पर सिरियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ राकेश सोनी टीकाकरण प्रभारी एएनएम सुमन पूनिया, शिवानी तथा सी एच ओ ललित विद्यालय प्रधानाचार्य मांगीलाल पहरेरिया स्टाफ राजूनाथ, मनोहर सिंह, करण सिंह,दुर्गा सिंह आदि मौजूद थे।2
- Post by Mahesh panchariya2
- Post by Bhanwar Lal Beniwal1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- शेरगढ़ । जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को उपखण्ड शेरगढ़ की पंचायत समिति शेरगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, समर कंटिंजेंसी प्लान तथा राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। *समर कंटिंजेंसी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश* जिला कलक्टर ने समर कंटिंजेंसी प्लान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। *हैंडपंपों की स्थिति पर विशेष ध्यान* बैठक में हैंडपंपों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कोई समस्या उत्पन्न न हो। *फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर जोर* जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने तथा प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। *विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की समीक्षा* बैठक में विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जलापूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। *समन्वय व जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश* जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक कार्य के लिए स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने एवं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा, शेरगढ़ उपखंड अधिकारी विक्रांत शर्मा, सहित विकास अधिकारी धन सिंह महेचा तहसीलदार दिनेश चंद्र संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- आहोर रोडला में तेज हवा के साथ हुई बारिश: लोगों को गर्मी से राहत मिलेंगी, बेमौसम बारिश से मौसम हुआ सुहाना:- आहोर उपखंड क्षेत्र के रोडला सहित आसपास गांवों में मंगलवार दोपहर बाद हुई बुंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। मई महीने में आमतौर पर चिलचिलाती धूप और तेज लू से जनजीवन प्रभावित रहता है, लेकिन इस अचानक हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि तेज हवा के साथ हुई बारिश से पेड़ पौधे को भी प्रभावित किया है। बीते कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे और उनकी दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ रहा था। मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही आसमान में बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, लोगों के चेहरे खिल उठे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी। खासकर किसानों और मजदूर वर्ग के लोगों ने इस बारिश को राहत भरी बताते हुए अच्छी शुरुआत बताया। हालांकि बुंदाबांदी के दौर में हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं खेतों में काम कर रहे किसानों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं इस बारिश को लोगों ने सकारात्मक रूप बताते हुए आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी। बच्चों ने बारिश में भीगकर आनंद उठाया , वहीं कई लोगों घरों की छतों व आंगनों में बैठकर मौसम का लूत्फ उठाते नज़र आए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार चढाव बना रह सकता है और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है । ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ और दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद हैं। वहीं रोडला, गुड़ा इन्द्रपुरा, केराल,कवराडा, भूती सहित आसपास क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, लोगों को गर्मी से मिली राहत।3