लगभग 15% ही हुआ मूंग का बीज का वितरण, किसान नहीं ले रहे बीज 15 दिन से हो रहा मूंग और मक्का बीज का वितरण किसानों ने कहा- कृषि कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों के द्वारा नहीं दी गई सूचना किसानों ने कहा- कृषि कार्यालय से महंगे दामों में मिल रहा बीज, कार्यालय के द्वारा खरीद का नहीं दिया जाता है कोई रसीद रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित ई किसान भवन में विगत 15 दिनों से मूंग और मक्का का बीज का वितरण किया जा रहा है। अभी तक मात्र 15% से 17% ही मूंग का बीज का वितरण हुआ है। जो खेद जनक प्रकट हो रहा है। प्रखंड क्षेत्र के किसान मूंग और मक्का का बीज लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बीज वितरण करने को लेकर कृषि कार्यालय में पदस्थापित किसान सलाहकार के द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को बीज लेने के लिए भी जागरूक नहीं किया जा रहा है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ो किसानों को मूंग और मक्का का बीज का वितरण हो रहा है या नहीं, इसके बारे में भी किसानों को कोई जानकारी नहीं है। कई किसानों से बात करने पर किसानों ने बताया कि कृषि कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों के द्वारा गांव-गांव जाकर बीज वितरण की सूचना नहीं दी गई है। साथ ही किसानों ने यह भी बताया कि ई किसान भवन से बीज लेने के बाद खेतों में मूंग और मक्का का बीज लगाने पर पौधा तो बड़ा हो जाता है। लेकिन उसमें फल नहीं होता है। जिससे किसानों को घाटे का सौदा करना पड़ता है। इसी वजह से किसान मूंग और मक्का का बीज लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। दर्जनों किसानों ने कहा कि बीज का दाम (रेट) भी बहुत महंगा रहता है। जिसके वजह से उन्हें बीज लेने में कोई दिलचस्पी नहीं रहती है। किसानों का यह भी कहना है कि बीज लेने के बाद कृषि कार्यालय के द्वारा उन्हें कोई भी रसीद या पर्ची नहीं दिया जाता है। जिससे कि उन्हें यह पता नहीं चलता है कि सरकार के द्वारा क्या रेट पर बीज आया है और किसानों को किस रेट पर बीज दिया जा रहा है। आपको बता दें कि कृषि विभाग, पटना के द्वारा रजौली प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच मूंग और मक्का का बीज का वितरण करने के लिए किसान भवन में 52 क्विंटल मूंग का बीज और 19 क्विंटल मक्का का बीज आया है। लेकिन खेद की बात यह है कि अभी तक मात्र 15% से 17% ही मूंग का बीज का वितरण हो पाया है। इस संदर्भ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रौशन कुमार ने बताया कि कृषि कार्यालय में पदस्थापित किसान सलाहकार और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक के द्वारा गांव में जाकर बीज लेने के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है। लेकिन प्रखंड क्षेत्र के किसान बीज लेने में ज्यादा रुचि नहीं दिख रहे हैं। उन्हें बीज लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

- Post by Sunil Kumar journalist1
- इंसानियत की मिसाल बना लंगूर बन्दर , बच्चे की बचाई जान1
- उड़ती डस्ट से लोगों का जीना हुआ मुश्किल।1
- @नवादा #जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने त्रिवेणी सिंह, महिलाध्यक्ष बनीं सुलेखा #मिथिलेश सिंह #सरस्वती देवी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी नए अध्यक्ष ने कहा : जिले में जन सुराज को पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे नवादा लाइव नेटवर्क। जिले के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल सभागार में रविवार को जन सुराज पार्टी के जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान मनोज भारती ने नवादा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह, सरस्वती देवी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया गया। जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे। वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नालंदा क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर नवादा जिला की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमिटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, डॉ मधुकर कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला सलाहकार समिति पर एक नजर.... कमल किशोर बिंदु, अशोक कुमार सिंह, राधा देवी, पृथ्वीराज बसंत, मो. हैदर साकिब को जिला सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। जिला पदाधिकारियों की सूची पर एक नजर... जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, किसान अध्यक्ष मुकेश कुमार बब्लू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर रविन्द्र प्रसाद सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल कुमार,ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, अंबेडकर मंच अध्यक्ष देवराज पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाजी ज़ुबैर आलम, मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह और सरस्वती देवी।4
- हाथियों के हमले में कटैया गांव के युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम — ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध, गोविंदपुर से सटे झारखंड के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। इस दर्दनाक घटना में कटैया गांव के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कटैया गांव निवासी शिव प्रसाद यादव के 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित कुमार किसी कार्य से घर से बाहर निकला था, तभी जंगल से भटककर आए हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। घटना इतनी भयावह थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए बासोडीह-गोविंदपुर मार्ग को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में अक्सर हाथियों का आतंक बना रहता है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देते हुए सड़क जाम को हटवाया। फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।1
- महापुरुषों की झांकी और ढोल-बाजे के साथ निकली अंबेडकर शोभा यात्रा, हिसुआ में गूंजे ‘जय भीम’ के नारे संजय वर्मा हिसुआ (नवादा)। रविवार को हिसुआ नगर में भीम आर्मी के तत्वावधान में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों वाहनों पर देश के महान नेताओं और महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। ढोल-बाजों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे नगर का माहौल उत्सवमय बना दिया। शोभा यात्रा में सम्राट अशोक, संत रविदास, रमाबाई अंबेडकर, पेरियार ई. वी. रामास्वामी, भगवान बुद्ध, ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, जगदेव प्रसाद, फूलन देवी, दशरथ मांझी, वी. पी. मंडल, कांशीराम और चंद्रशेखर आजाद रावण सहित अनेक महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा हिसुआ पुराना नगर परिषद परिसर से शुरू होकर नरहट रोड, नौआबगी, महादेव मोड़, रेलवे गुमटी, हिसुआ डीह, अंदर बाजार, मेन रोड, पंजाब नेशनल बैंक, नवादा रोड, थाना और राजगीर रोड होते हुए महालक्ष्मी हॉल तक पहुंची। इसके बाद पुनः आयोजन स्थल पर लौटकर कार्यक्रम में तब्दील हुई और समापन किया गया। पूरे मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल, चाय, फल, बिस्कुट और टॉफी का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीले रंग के ध्वजों से सजा पूरा नगर ‘जय भीम’ के नारों से गूंजता रहा। आयोजन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राजवंशी एवं जिला प्रभारी सह उपमुख्य पार्षद टिंकू कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, डॉ. रमेश कुशवाहा, नगर परिषद चेयरमैन पूजा कुमारी, एडवोकेट दिलीप रविदास शुध् मनोज कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में अंबेडकर अनुयायी शामिल हुए। दूर-दराज से आए लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी कमिटी द्वारा की गई। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।4
- कोडरमा जिले के 25वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कुमार शिवाशीष ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। एसपी ऑफिस पहुंचने से पूर्व से जिला पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बुके देकर एसपी का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी कुमार शुभाशीष ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त बनाते हुए आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के क्राइम चार्ट की समीक्षा की है और पाया कि हाल के दिनों में चोरी के अलावे अन्य अपराध के मामले बढ़े हैं, जबकि ट्रैफिक जाम जिले की मुख्य समस्या है। ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े पुलिस कर्मियो को ट्रैफिक की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाएगी, ताकि लोगो को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे और अपराधी गतिविधियों की समीक्षा करते दिशा निर्देश दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां को संचालित नही होंगी और बेवजह लोगों को तंग परेशान भी नहीं किया जाएगा।1
- बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं में रचा शानदार इतिहास, अंजलि गुप्ता बनी टॉपर1
- Post by Mukesh Kumar Journalist1