Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tanish Yogi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Tanish Yogi1
- भामाशाहों द्वारा एक गरीब बेटी को शादी मे दिया घर गृहस्ती का सामान डीग आज गांव बहज की हरिजन बस्ती में गरीब बेटी जिसके पिता नहीं है शादी में मैं पूर्व पंचायत समिति सदस्य पूनम शर्मा जी की पहल पर गृहस्थी का सामान दिया जिसमें 11 साड़ी ,11 जोड़ी पैंट शर्ट ,एक शॉल ,एक बेडशीट, एक डबल बेड का कंबल, पांच बर्तन, 25 किलो चीनी, एक रिफाइंड का पीपा, 21 किलो आटा ,एक सिलाई मशीन एक प्रेशर कुकर एक जोड़ी पायल ,एक सोने की बाली ,एक जोड़ी बिछुआ ,₹2100 नगद व पांच अन्य गिफ्ट सेट परिवार को भेंट की लोकेश शर्मा के सानिध्य में एवं भामाशाह डॉक्टर जितेंद्र सिंह फौजदार, सौरभ जैन काजल जैन, अनुपमा खंडेलवाल योगेश शर्मा जयपुर, नरेश ककड़ा वाले, देवेंद्र ठेकेदार , परमाल सिंह B ed कॉलेज वाले कांमा से आप सभी के सहयोग से यह पुनीत कार्य किया गयाऔर यह सभी भामाशाह हर समय हर वक्त ऐसे कार्य को तैयार रहते हैं1 साल में करीब 30 से 35 ऐसे कार्य कर देते हैं2
- Dinesh Chnad Pal Sahab ji number 95578678904
- मथुरा जनपद के कोसीकलां के बठेन गेट चौकी से निकल रहे हैं ओवरलोड गिट्टी के डंपर जिस पर शासन प्रशासन का नहीं है कोई भी ध्यान1
- Post by Subhash Chand1
- वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के समक्ष दिव्यांग बच्चों ने सुन्दर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।1
- जी एस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया विदाई समारोह , लोकगीतों पर थिरके बच्चे मथुरा गोवर्धन मार्ग स्थित गांव जचोंदा के निकट जी एस कॉलेज में 10वी के छात्रों के बोर्ड एग्जाम को लेकर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने लोक गीतों पर नृत्य किया । बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति से तमाम दर्शक बच्चों के नृत्य को सराहते रहे ।1
- गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढमविधायकशैलेश दिगंबर सिंह नेकी केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता डीगकेन्द्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज, हर वर्ग की उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त: जवाहर सिंह बेढ़म* अमर दीप सेन डीग, 02 फरवरी 2026। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केन्द्रीय बजट 2026-27 पर विस्तृत चर्चा करने हेतु आज पंचायत समिति सभागार, डीग में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की। इस अवसर पर डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गृहराज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन को धरातल पर उतारने वाला एक सशक्त दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य को संवारने वाला एक विजन डॉक्यूमेंट है जो गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की स्पष्ट दिशा दिखाता है। मंत्री ने बजट का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने सभी वर्गों के चहुंमुखी विकास का खाका खींचा है। श्री बेढ़म ने अपने विभागों से जुड़े प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बजट में पशुपालन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि आज पशुपालन केवल सहायक गतिविधि नहीं रहा, बल्कि किसानों की कुल आय में इसका योगदान लगभग 16 प्रतिशत है। इस दिशा में एक दूरदर्शी कदम उठाते हुए सरकार ने पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के लिए पूंजी सब्सिडी योजना शुरू करने का प्रावधान किया है। साथ ही, 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों को एकीकृत कर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने राष्ट्रीय फाइबर योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे रेशम, ऊन और जूट जैसे क्षेत्रों में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र पर चर्चा करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं और 7 असाध्य रोगों की दवाओं पर सीमा शुल्क में भारी छूट दी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ता इलाज मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि देश में नए एम्स और तीन नए आयुर्वेद एम्स (आयुष केंद्र) खोलने के लिए 10,000 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है, जो स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सरकार ने आमजन के मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने का जो निर्णय लिया है, वह अत्यंत आवश्यक और सराहनीय है। इस अवसर पर डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह बजट रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर आधारित है और सरकार अब सुधारों की चर्चा से आगे बढ़कर रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह बजट सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ-साथ एआई जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी बल दिया गया है ताकि उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। विधायक डॉ. सिंह ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कहा कि बजट में महिलाओं को देश की ग्रोथ इंजन माना गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में महिला छात्रावासों के निर्माण के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान और लखपति दीदी योजना का विस्तार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और उन्हें सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं के लिए बजट में किए गए प्रावधानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 'स्किल इंडिया', डिजिटल स्किल्स और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें भविष्य के रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री श्री बेढ़म और विधायक डॉ. सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह बजट सेमीकंडक्टर निर्माण में निवेश बढ़ाने, एमएसएमई सेक्टर को मजबूती देने और 'एक जिला-एक उत्पाद' जैसी योजनाओं के माध्यम से भारत को वैश्विक पटल पर एक आर्थिक महाशक्ति बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। दोनों जनप्रतिनिधियों ने इस जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकसित भारत की नींव रखने वाला बजट करार दिया।3