मेरठ: आवास योजना का मकान दिलाने के नाम पर ₹6 हजार की ‘डील’, आउटसोर्स कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार मेरठ में पीएम आवास योजना के मकान का आवंटन कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में आवास विकास के एक आउटसोर्स कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी की पहचान अभिनव शर्मा के रूप में हुई है। आरोप है कि वह पीएम आवास योजना के मकान के आवंटन के बदले ₹6 हजार की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद मेरठ एंटी करप्शन यूनिट की टीम ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाकर कथित तौर पर कर्मचारी को ₹6 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन यूनिट की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। #meerutnews #meerutcity #PoliceNews #एंटीकरप्शन #UpdateNews #BreakingNews
मेरठ: आवास योजना का मकान दिलाने के नाम पर ₹6 हजार की ‘डील’, आउटसोर्स कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार मेरठ में पीएम आवास योजना के मकान का आवंटन कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में आवास विकास के एक आउटसोर्स कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी की पहचान अभिनव शर्मा के रूप में हुई है। आरोप है कि वह पीएम आवास योजना के मकान के आवंटन के बदले ₹6 हजार की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद मेरठ एंटी करप्शन यूनिट की टीम ने मामले का सत्यापन किया और जाल बिछाकर कथित तौर पर कर्मचारी को ₹6 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन यूनिट की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। #meerutnews #meerutcity #PoliceNews #एंटीकरप्शन #UpdateNews #BreakingNews
- मेरठ पालतू बेज़ुबान की मौत पर इंसानो की तरह तेहरवीं देखिए दिल छू लेने वाली खबर मेरठ में एक पालतू कुते की मौत पर परिजन इतने भावुक हुए उसकी तेरहवीं इन्सानो की तरह की घर का सदस्य था उनका पालतू टक्कू देखिए पूरी खबर का वीडियो1
- मंडल आयुक्त दफ्तर के बाहर किसान धरने पर बैठे। बढ़ते भ्रष्टाचार और भू माफियाओं से परेशान किसानों का धरना। मंडल आयुक्त दफ्तर के बाहर किसान धरने पर बैठे। बढ़ते भ्रष्टाचार और भू माफियाओं से परेशान किसानों का धरना। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप। कार्रवाई की मांग को लेकर एक महीने पहले दिया था प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन। किसानों ने बताया प्राइवेट अस्पतालों में लुट बिजली संकट स्मार्ट मीटर तहसीलों में किसानों के काम में लापरवाही को लेकर धरना। ट्रैक्टर ट्राली लेकर किसान धरने पर पहुंचे। किसानों ने कहा अगर यही हाल रहा तो 27 में सरकार पर संकट पड़ सकता है। 2017 में किसान आम जनता और सुरक्षा के मुद्दे पर बनी थी बीजेपी की सरकार।2
- आवास विकास में रिश्वत का खेल! 6 हजार लेते बाबू गिरफ्तार मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने आवास विकास में तैनात सहायक कनिष्ठ बाबू कर्मचारी अभिनव शर्मा को 6 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी रंजना की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और पैसे लेते ही आरोपी को पकड़ लिया। अब जांच में सामने आएगा कि रिश्वत की मांग के पीछे सिर्फ बाबू था या पूरा नेटवर्क काम कर रहा था। #Meerut #MeerutNews #AntiCorruption #Bribery #AwasVikas #PMAY #Corruption #MeerutPolice #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- अब परेशान होने की जरुरत नहीं है मेरठ में लोकल के लिए टैक्सी सेवा शुरू हो गई है agar aapki taxi book nahin ho rahi hai to hamare number per call karke aap apni taxi book kar sakte hain local ke liye bhi ya kahin bahar jana uske liye bhi1
- कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम जोड़ने की मांग *कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जनगणना फॉर्म में OBC कॉलम जोड़ने की मांग* *सहारनपुर।* जनगणना 2027 फॉर्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम छोड़ने के विरोध में आज जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने कलेक्ट्रेट गेट पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ओबीसी समाज की अनदेखी कर रही है। नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ओबीसी वर्ग के दबाव में भाजपा सरकार ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 2027 में ओबीसी जनगणना का वादा किया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को जारी जनगणना अधिसूचना में ओबीसी कॉलम नहीं जोड़ा गया। इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनगणना 2027 फॉर्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम जोड़ने की मांग की और इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन में अशोक सैनी, वीर सेन योगी, शुभम प्रजापति, भूपेंद्र सैनी, प्रवीण चौधरी, गुलिशेर, करण सिंह सैनी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मधु सहगल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बुलंदशहर से बड़ी खबर। छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान पिंटू के रूप में की। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। बुलंदशहर से जिला संवाददाता मोहसिन खान की रिपोर्ट।1
- CCSU कैंपस में मारपीट का वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में कार्यक्रम के दौरान युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद कैंपस की सड़क तक पहुंच गया, जहां लात-घूंसे और गाली-गलौज होने की बात सामने आई है। घटना में कुछ युवकों के कथित तौर पर शराब के नशे में होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के दौरान सुरक्षा गार्ड मौजूद बताए गए, लेकिन मारपीट रोकने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्र नेता अक्षय बैसला ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बाहरी युवक कैंपस में कैसे पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद विवाद मारपीट तक कैसे पहुंचा। वहीं मेडिकल थाना इंस्पेक्टर हरिओम ने कार्यक्रम के दौरान अपनी मौजूदगी की बात कही है, लेकिन किसी लड़ाई-झगड़े की घटना से इनकार किया है। ऐसे में सामने आए वीडियो और पुलिस के दावे के बीच घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। #CCSU #Meerut #MeerutNews #CCSUCampus #CampusNews #StudentNews #UniversityNews #CampusSecurity #MeerutPolice #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- भारतीय मूल की निवासी एक महिला और उसके मित्र की वाशिंगटन न्यूयॉर्क शहर में ट्रेन चपेट में आने सें मृत्यु *वाशिंगटन।* न्यू जर्सी की रहने वाली 24 वर्षीय भारतीय मूल की महिला और उसके दोस्त की न्यूयॉर्क शहर में एक सबवे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों को मैनहट्टन स्टेशन पर पटरियों पर बैठे देखा गया था। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे ट्रेन की चपेट में कैसे और क्यों आए। रटगर्स यूनिवर्सिटी से हाल ही में स्नातक करने वाले मलाइका चित्रे और नवम कौल तड़के 3 बजे के बाद लोअर मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन पर पटरियों पर थे, तभी दक्षिण की ओर जाने वाली नंबर 4 ट्रेन स्टेशन में दाखिल हुई। ट्रेन ऑपरेटर ने दोनों को देखा और ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन वह टक्कर को टाल नहीं सकी। दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। ट्रेन से करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।1
- CM योगी कल पहुंचेंगे बुलंदशहर, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकात बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री कल दोपहर करीब 2 बजे शिकारपुर के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचेंगे, जहां वह दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए फार्म हाउस के बराबर में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुलंदशहर से जिला संवाददाता मोहसिन खान की रिपोर्ट।1