आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को मधुबनी के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नरार में द बिहार टीचर्स - हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में मधुबनी जिले के 101 नवाचारी एवं समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट के प्राचार्य डॉ. रत्नेश कुमार रत्न और उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीबीटी मंच के प्रमंडल कमेटी के अध्यक्ष मुकुन्द रंजन ने की। पुरस्कार वितरण का कार्य डायट नरार मधुबनी के प्राचार्य डॉ. रत्नेश कुमार रत्न, डायट नरार मधुबनी के वरीय व्याख्याता प्रमेन्द्र कुमार और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संपन्न हुआ। इस समारोह का मुख्य थीम 'कबाड़ से जुगाड़' था, जिसके तहत शिक्षकों द्वारा न्यूनतम खर्च और कबाड़ वस्तुओं का उपयोग शिक्षण संसाधन के रूप में करने का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शिक्षकों द्वारा स्वागत गीत, अभियान गीत, लोक नृत्य, कव्वाली और रोल प्ले जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उपस्थित अतिथियों ने द बिहार टीचर्स - हिस्ट्री मेकर्स मंच की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए अपने आशीर्वचनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। डायट नरार मधुबनी के व्याख्याताओं और अन्य विद्वान वक्ताओं ने इस मंच के उद्देश्यों और भविष्य में नए आयाम स्थापित करने की बात कही। इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में 101 नवाचारी शिक्षकों के साथ-साथ टीबीटी मंच के प्रमंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रमंडल सचिव सुजीत कुमार, प्रमंडल उपसचिव शारदा मिश्रा, प्रमंडल मीडिया प्रभारी किरण कुमारी व अभिनव अंकित, प्रमंडल कोषाध्यक्ष राजनंदनी, जिला अध्यक्ष डॉ. कुमारी अनुपमा भारती, उपाध्यक्ष सोनी ठाकुर व नन्द किशोर पासवान, सचिव स्मिता शंकर, कोषाध्यक्ष राज कुमारी, उपसचिव प्रतिमा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, रूक्मणी कुमारी व अंसारी फिरोजा, तथा मीडिया प्रभारी शबनम सादिया व कुमारी पुष्पम सहित कई सदस्यों ने अपनी पूरी ऊर्जा लगाई। कार्यक्रम का समापन प्रमंडल अध्यक्ष मुकुन्द रंजन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

- आज दिनांक 05 जुलाई 2026 को मधुबनी के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट), नरार में द बिहार टीचर्स - हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में मधुबनी जिले के 101 नवाचारी एवं समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट के प्राचार्य डॉ. रत्नेश कुमार रत्न और उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीबीटी मंच के प्रमंडल कमेटी के अध्यक्ष मुकुन्द रंजन ने की। पुरस्कार वितरण का कार्य डायट नरार मधुबनी के प्राचार्य डॉ. रत्नेश कुमार रत्न, डायट नरार मधुबनी के वरीय व्याख्याता प्रमेन्द्र कुमार और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संपन्न हुआ। इस समारोह का मुख्य थीम 'कबाड़ से जुगाड़' था, जिसके तहत शिक्षकों द्वारा न्यूनतम खर्च और कबाड़ वस्तुओं का उपयोग शिक्षण संसाधन के रूप में करने का प्रदर्शन किया गया। समारोह में शिक्षकों द्वारा स्वागत गीत, अभियान गीत, लोक नृत्य, कव्वाली और रोल प्ले जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उपस्थित अतिथियों ने द बिहार टीचर्स - हिस्ट्री मेकर्स मंच की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए अपने आशीर्वचनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। डायट नरार मधुबनी के व्याख्याताओं और अन्य विद्वान वक्ताओं ने इस मंच के उद्देश्यों और भविष्य में नए आयाम स्थापित करने की बात कही। इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में 101 नवाचारी शिक्षकों के साथ-साथ टीबीटी मंच के प्रमंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रमंडल सचिव सुजीत कुमार, प्रमंडल उपसचिव शारदा मिश्रा, प्रमंडल मीडिया प्रभारी किरण कुमारी व अभिनव अंकित, प्रमंडल कोषाध्यक्ष राजनंदनी, जिला अध्यक्ष डॉ. कुमारी अनुपमा भारती, उपाध्यक्ष सोनी ठाकुर व नन्द किशोर पासवान, सचिव स्मिता शंकर, कोषाध्यक्ष राज कुमारी, उपसचिव प्रतिमा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, रूक्मणी कुमारी व अंसारी फिरोजा, तथा मीडिया प्रभारी शबनम सादिया व कुमारी पुष्पम सहित कई सदस्यों ने अपनी पूरी ऊर्जा लगाई। कार्यक्रम का समापन प्रमंडल अध्यक्ष मुकुन्द रंजन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।1
- मधुबनी जिले के सहरघाट और मधवापुर क्षेत्र में एक भूमिहीन महिला को आखिरकार न्याय मिल गया है। जिलाधिकारी (DM) के सीधे आदेश के बाद, स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को उसकी 5 डिसमिल जमीन पर कानूनी कब्जा दिलाया। इस पहल से महिला को अपनी जमीन का मालिकाना हक मिल सका, जिससे उसे राहत मिली है।1
- मधुबनी के जेपी सेनानी कार्यालय में मोबाइल वाणी ग्राम वाणी के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सदस्यों को पर्यावरण बचाने के संबंध में लोगों से बातचीत रिकॉर्ड करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही, मनरेगा कार्यक्रम के तहत चल रहे पौध रोपण, पोखरी निर्माण और नदी-नाले के निर्माण जैसे कार्यों से कितने लोगों को फायदा हो रहा है, इस पर भी रिकॉर्डिंग करने की बात की गई। बैठक की अध्यक्षता तेज नारायण ब्रम्हर्षि ने की।4
- विधायक माधव आनंद ने दावा किया है कि मधुबनी के वाटसन स्कूल परिसर के भीतर ही केंद्रीय का संचालन किया जाएगा।1
- बिहार के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए, निवासियों को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों में रहें और पूरी सावधानी बरतें।1
- जयनगर में भाकपा-माले की एक बैठक आयोजित की गई, जहाँ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने और जनसंघर्ष को तेज करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. आर. एन. ठाकुर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। ये निर्णय पार्टी के आधार को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में भाकपा-माले के स्पष्ट संकल्प को दर्शाते हैं।1
- मधुबनी ज़िले के सकरी रेलवे स्टेशन पर गंदगी और असुविधा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, स्टेशन परिसर और उसके आसपास सबसे ज़्यादा दुर्गंध फैली रहती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया गया है कि सकरी रेलवे स्टेशन पर कभी भी साफ-सफाई नहीं करवाई जाती है, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।1
- मधुबनी जिले की मरुकिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित पस्टन गांव की मुख्य सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। समस्त ग्रामवासियों ने माननीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित पदाधिकारियों से जनहित में इस सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य करवाने का विनम्र अनुरोध किया है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में सड़क पर भारी जलजमाव और कीचड़ हो जाने के कारण आम लोगों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क की खराब स्थिति से विद्यालय जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत के कारण कई बार दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है, जिससे सुरक्षा का खतरा बना रहता है। यह सड़क गांव के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग है, इसलिए इसका जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। समस्त ग्रामवासियों ने अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि इस कार्य के लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।1