logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दीपिका प्रकरण में फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई की मांग, पीस पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब के नेतृत्व में तथा उनके न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से प्रेरित होकर, घोसी विधानसभा-354 के पीस पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा ने जनपद मऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दीपिका प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने, दोषियों को कठोरतम सजा दिए जाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया। नवल किशोर शर्मा ने कहा कि किसी भी बेटी के साथ होने वाला जघन्य अपराध पूरे समाज को झकझोर देता है। ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलने से आमजन का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी न्याय, संविधान और मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी आवाज उठाती रहेगी।

1 hr ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

दीपिका प्रकरण में फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई की मांग, पीस पार्टी ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अय्यूब के नेतृत्व में तथा उनके न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से प्रेरित होकर, घोसी विधानसभा-354 के पीस पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा ने जनपद मऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दीपिका प्रकरण

की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने, दोषियों को कठोरतम सजा दिए जाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया। नवल किशोर शर्मा ने कहा कि किसी भी

बेटी के साथ होने वाला जघन्य अपराध पूरे समाज को झकझोर देता है। ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलने से आमजन का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी न्याय, संविधान और मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी आवाज उठाती रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने साफ सफाई को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, चेयरमैन से इस्तीफा की करेंगे मांग पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताते हुए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुनव्वर अली ने ज्ञापन में मांग की कि नगर में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन नगरपालिका की होगी। मुनव्वर अली ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने साफ सफाई को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, चेयरमैन से इस्तीफा की करेंगे मांग
पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताते हुए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुनव्वर अली ने ज्ञापन में मांग की कि नगर में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन नगरपालिका की होगी।
मुनव्वर अली ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से मऊ जनपद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से मऊ जनपद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमभूषण पांडे, जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमभूषण पांडे ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
    1
    राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से मऊ जनपद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमभूषण पांडे, जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमभूषण पांडे ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मऊ में केला की खेती के लिए मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने क्या है पूरी प्रक्रिया...... मऊ में केला की खेती के लिए मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने क्या है पूरी प्रक्रिया......
    1
    मऊ में केला की खेती के लिए मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने क्या है पूरी प्रक्रिया......
मऊ में केला की खेती के लिए मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने क्या है पूरी प्रक्रिया......
    user_Rajeev sharma journalist
    Rajeev sharma journalist
    Local News Reporter मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • वफादारी की मिसाल बना 'टॉमी': जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़कर बचाया परिवार, दोनों बिल्थरारोड : उभांव क्षेत्र के निवासी दानिश भट्ठा वाले के घर में रविवार तड़के करीब 2:00 बजे एक विषैला सांप घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी परिवार के पालतू कुत्ते 'टॉमी' की नजर उस पर पड़ी। टॉमी लगातार भौंककर परिवार को सतर्क करता रहा और फिर सांप से भिड़ गया। परिजनों के अनुसार, करीब एक घंटे तक टॉमी और सांप के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार सांप की मौत हो गई, लेकिन इस लड़ाई में टॉमी भी विषैले डंस का शिकार हो गया। लगभग एक घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि 9 वर्षों तक टॉमी ने घर की वफादारी और सुरक्षा का जिम्मा पूरी ईमानदारी से निभाया। यदि वह उस रात बहादुरी नहीं दिखाता, तो विषैला सांप घर के अंदर पहुंचकर किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता था। टॉमी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। अंतिम विदाई देते हुए परिजनों ने उसे नम आंखों से मिट्टी में दफना दिया। क्षेत्र में भी इस घटना की चर्चा है और लोग टॉमी की बहादुरी व वफादारी को सलाम कर रहे हैं। "कभी-कभी एक बेजुबान भी इंसानों को वफादारी, साहस और अपने कर्तव्य का सबसे बड़ा उदाहरण देकर चला जाता है। टॉमी हमेशा अपनों की यादों में जिंदा रहेगा।"
    1
    वफादारी की मिसाल बना 'टॉमी': जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़कर बचाया परिवार, दोनों
बिल्थरारोड : उभांव क्षेत्र के निवासी दानिश भट्ठा वाले के घर में रविवार तड़के करीब 2:00 बजे एक विषैला सांप घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी परिवार के पालतू कुत्ते 'टॉमी' की नजर उस पर पड़ी। टॉमी लगातार भौंककर परिवार को सतर्क करता रहा और फिर सांप से भिड़ गया।
परिजनों के अनुसार, करीब एक घंटे तक टॉमी और सांप के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार सांप की मौत हो गई, लेकिन इस लड़ाई में टॉमी भी विषैले डंस का शिकार हो गया। लगभग एक घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
परिवार का कहना है कि 9 वर्षों तक टॉमी ने घर की वफादारी और सुरक्षा का जिम्मा पूरी ईमानदारी से निभाया। यदि वह उस रात बहादुरी नहीं दिखाता, तो विषैला सांप घर के अंदर पहुंचकर किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता था।
टॉमी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। अंतिम विदाई देते हुए परिजनों ने उसे नम आंखों से मिट्टी में दफना दिया। क्षेत्र में भी इस घटना की चर्चा है और लोग टॉमी की बहादुरी व वफादारी को सलाम कर रहे हैं।
"कभी-कभी एक बेजुबान भी इंसानों को वफादारी, साहस और अपने कर्तव्य का सबसे बड़ा उदाहरण देकर चला जाता है। टॉमी हमेशा अपनों की यादों में जिंदा रहेगा।"
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    2 hrs ago
  • "गाजीपुर जिले में ददरी घाट पर स्नान करने पहुंचे किन्नर। गाजीपुर में ददरी घाट पर स्नान करने पहुंचे किन्नर,सावन में कांवर यात्रा में आए कावड़िये बनकर बोले जाएंगे महाहर धाम करेंगे जलाभिषेक। सावन माह में पावन पर्व पर करेंगे भगवान भोलेनाथ जी का दर्शन।
    1
    "गाजीपुर जिले में ददरी घाट पर स्नान करने पहुंचे किन्नर।
गाजीपुर में ददरी घाट पर स्नान करने पहुंचे किन्नर,सावन में कांवर यात्रा में आए कावड़िये बनकर बोले जाएंगे महाहर धाम करेंगे जलाभिषेक। सावन माह में पावन पर्व पर करेंगे भगवान भोलेनाथ जी का दर्शन।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने साफ सफाई को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, चेयरमैन से इस्तीफा की करेंगे मांग पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताते हुए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुनव्वर अली ने ज्ञापन में मांग की कि नगर में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन नगरपालिका की होगी। मुनव्वर अली ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने साफ सफाई को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, चेयरमैन से इस्तीफा की करेंगे मांग
पूर्व प्रत्याशी मुनव्वर अली ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताते हुए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुनव्वर अली ने ज्ञापन में मांग की कि नगर में तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन नगरपालिका की होगी।
मुनव्वर अली ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलिया: बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर उभाँव थाना के पास एक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर के प्रभाव से दोनों हाथ फ्रैक्चर हुए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुरुआती इलाज के तुरंत बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और अपनी गति पर नियंत्रण रखें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है!
    1
    बलिया: बेल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर उभाँव थाना के पास एक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर के प्रभाव से दोनों हाथ फ्रैक्चर हुए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुरुआती इलाज के तुरंत बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और अपनी गति पर नियंत्रण रखें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है!
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.