Shuru
Apke Nagar Ki App…
झिरवा में भक्ति की बयार भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ...
N.k.choudhary
झिरवा में भक्ति की बयार भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ...
More news from बिहार and nearby areas
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- जिले के झिरवा गांव में आज भक्ति और आस्था की अद्भुत तस्वीर देखने को मिली, जहां भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने फीता काटकर इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की। तारा मंदिर से जल भरकर निकली यह भव्य कलश यात्रा आजाद चौक, गांधी चौक और विजयनगर चौक होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिनके जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शोभा यात्रा की भव्यता बढ़ा दी। आयोजकों के अनुसार, आने वाले दिनों में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।1
- चांदन (बांका): चांदन प्रखंड के जदयू नेता सह पूर्व प्रखंड प्रमुख पलटन प्रसाद यादव के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इसी क्रम में बेलहर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक मनोज यादव अपने समर्थकों के साथ कोरिया गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।इस दौरान विधायक ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते समय माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोग नम आंखों से उन्हें याद करते नजर आए।विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पलटन प्रसाद यादव को एक कर्मठ, मिलनसार एवं जनप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती, प्रखंड उपाध्यक्ष तरणी यादव, सतन यादव, भैरो मरिक, सुजीत रामानी, अरविंद पांडेय, रितेश रंजन उर्फ रिंकू, संजय यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- बड़ा बाजार में स्वर्ण व्यवसाई के यहां हुई डकैती की समीक्षा हेतु दरभंगा एवं लहरिया सराय के स्वर्ण व्यवसायियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस घटना पर चिन्ता व्यक्त की गई एवं यह बताया गया कि इस घटना से व्यापारियों में एक भय का वातावरण उत्पन्न हो गया है। यह घटना बड़ा बाजार में पुलिस ग़स्ती के अभाव के कारण हुई हे। बाकरगंज के व्यापारियों ने बताया कि वहां पुलिस की गस्ति होती है उसी प्रकार बड़ा बाजार में भी होनी चाहिए। बड़ा बाजार में लगभग 100 स्वर्ण व्यवसायियों की दुकानें है। लोगों ने अपने अपने विचार रखे, कुछ एक दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल रखने के पक्ष में थे तो कुछ करने के पक्ष में। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सुरेका ने उसी समय वरीय पुलिस अधीक्षक से बातें कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि इस ओर कार्यवाही हुई है सफलता भी मिल रही है SIT का गठन किया गया है। पूर्ण जानकारी अभी नहीं दी जा सकती है। सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही पर संतोष जताते हुए दुकानें बंद करने के विचार को स्थगित कर दिया और सोमवार को इसकी समीक्षा हेतु पुनः बैठक करने का निर्णय लिया। बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन, स्वर्ण व्यवसाई संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद,रजनीश राज, पवन लाट,सुभाष खाती, ध्रुव ठाकुर, मनोज ठाकुर,पवन वर्मा एवं लगभग 100 से ऊपर स्वर्ण व्यवसाई उपस्थित थे।1
- बांका जिला के बौंसी स्थित मंदार पापहारणी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अमरपुर से आए तीन दोस्तों में से एक युवक, आशीष राय, नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। सबसे दुखद बात यह रही कि करीब 4 घंटे तक मौके पर ना कोई गोताखोर पहुंचा और ना ही कोई उचित व्यवस्था दिखाई दी। इस दौरान एक बाप… अपने बेटे के लिए चीख-चीख कर मदद मांगता रहा, लेकिन उसकी पुकार अधूरी रह गई… आखिरकार स्थानीय लोगों और युवकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आशीष राय अपने परिवार का बड़ा बेटा था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।1
- Post by THE LIVE1
- प्यार का जिसको बीमारी लगती है उसे शादीशुदा महिला भी कुमारी लगती है आज यह केवल एक कहावत नहीं सच होता हुआ नजर आएगा पहले यह पूरा खबर सुनिएआप1
- Post by N.k.choudhary1