logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजनौर में शिक्षक ने किया दो मासूम छात्राओं से दुष्कर्म:09 और 11 साल की बच्चियों को बनाया हवस का शिकार बिजनौर में शिक्षक ने किया दो मासूम छात्राओं से दुष्कर्म:09 और 11 साल की बच्चियों को बनाया हवस का शिकार बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर दो मासूम छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। दूसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी का आरोप प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक पिता ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी स्थानीय निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उसी स्कूल का एक शिक्षक अंशुल कुमार, जो उनके घर के पास ही रहता है, सोमवार शाम करीब पांच बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के सामने स्थित पशुओं के बाड़े में ले गया। परिजनों का आरोप है कि वहां शिक्षक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसे धमकाया और मौके से फरार हो गया। पेट दर्द के बाद खुली वारदात की परत परिवार के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द होने लगा। पूछताछ करने पर उसने पूरी आपबीती बताई। मासूम की जुबानी घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत नजीबाबाद थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे परिवार ने भी लगाया आरोप मामले ने नया मोड़ तब लिया जब एक अन्य परिवार ने भी उसी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरे परिवार का कहना है कि आरोपी बच्चियों को खाने-पीने की वस्तुओं का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। परिजनों का आरोप है कि मुंह बंद रखने के लिए वह बच्चियों के साथ मारपीट भी करता था, जिससे डर के कारण वे चुप रहीं। छोटे भाई को बताई सच्चाई दूसरे परिवार के अनुसार, 11 वर्षीय बच्ची ने अपने पांच साल के भाई को घटना के बारे में बताया। भाई से जानकारी मिलने पर परिवार को शिक्षक की करतूत का पता चला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मंडी समिति चौकी प्रभारी वेदपाल सिंह पुंडीर से मिलकर शिकायत की। दोनों परिवारों की शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही पीड़ित बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

8 hrs ago
user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

बिजनौर में शिक्षक ने किया दो मासूम छात्राओं से दुष्कर्म:09 और 11 साल की बच्चियों को बनाया हवस का शिकार बिजनौर में शिक्षक ने किया दो मासूम छात्राओं से दुष्कर्म:09 और 11 साल की बच्चियों को बनाया हवस का शिकार बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर दो मासूम छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। दूसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी का आरोप प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक पिता ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी स्थानीय निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उसी स्कूल का एक शिक्षक अंशुल कुमार, जो उनके घर के पास ही रहता है, सोमवार शाम करीब पांच बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के सामने स्थित पशुओं के बाड़े में ले गया। परिजनों का आरोप है कि वहां शिक्षक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसे धमकाया और मौके से फरार हो गया। पेट दर्द के बाद खुली वारदात की परत परिवार के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द होने लगा। पूछताछ करने पर उसने पूरी आपबीती बताई। मासूम की जुबानी घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत नजीबाबाद थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे परिवार ने भी लगाया आरोप मामले ने नया मोड़ तब लिया जब एक अन्य परिवार ने भी उसी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरे परिवार का कहना है कि आरोपी बच्चियों को खाने-पीने की वस्तुओं का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। परिजनों का आरोप है कि मुंह बंद रखने के लिए वह बच्चियों के साथ मारपीट भी करता था, जिससे डर के कारण वे चुप रहीं। छोटे भाई को बताई सच्चाई दूसरे परिवार के अनुसार, 11 वर्षीय बच्ची ने अपने पांच साल के भाई को घटना के बारे में बताया। भाई से जानकारी मिलने पर परिवार को शिक्षक की करतूत का पता चला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मंडी समिति चौकी प्रभारी वेदपाल सिंह पुंडीर से मिलकर शिकायत की। दोनों परिवारों की शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही पीड़ित बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    4
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Photographer मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • Post by वसीम खान संपादक
    1
    Post by वसीम खान संपादक
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिजनौर में शिक्षक ने किया दो मासूम छात्राओं से दुष्कर्म:09 और 11 साल की बच्चियों को बनाया हवस का शिकार बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर दो मासूम छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। दूसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी का आरोप प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक पिता ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी स्थानीय निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उसी स्कूल का एक शिक्षक अंशुल कुमार, जो उनके घर के पास ही रहता है, सोमवार शाम करीब पांच बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के सामने स्थित पशुओं के बाड़े में ले गया। परिजनों का आरोप है कि वहां शिक्षक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसे धमकाया और मौके से फरार हो गया। पेट दर्द के बाद खुली वारदात की परत परिवार के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द होने लगा। पूछताछ करने पर उसने पूरी आपबीती बताई। मासूम की जुबानी घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत नजीबाबाद थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे परिवार ने भी लगाया आरोप मामले ने नया मोड़ तब लिया जब एक अन्य परिवार ने भी उसी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरे परिवार का कहना है कि आरोपी बच्चियों को खाने-पीने की वस्तुओं का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। परिजनों का आरोप है कि मुंह बंद रखने के लिए वह बच्चियों के साथ मारपीट भी करता था, जिससे डर के कारण वे चुप रहीं। छोटे भाई को बताई सच्चाई दूसरे परिवार के अनुसार, 11 वर्षीय बच्ची ने अपने पांच साल के भाई को घटना के बारे में बताया। भाई से जानकारी मिलने पर परिवार को शिक्षक की करतूत का पता चला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मंडी समिति चौकी प्रभारी वेदपाल सिंह पुंडीर से मिलकर शिकायत की। दोनों परिवारों की शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही पीड़ित बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    1
    बिजनौर में शिक्षक ने किया दो मासूम छात्राओं से दुष्कर्म:09 और 11 साल की बच्चियों को बनाया हवस का शिकार
बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर दो मासूम छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है।
दूसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी का आरोप
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक पिता ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी स्थानीय निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उसी स्कूल का एक शिक्षक अंशुल कुमार, जो उनके घर के पास ही रहता है, सोमवार शाम करीब पांच बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के सामने स्थित पशुओं के बाड़े में ले गया।
परिजनों का आरोप है कि वहां शिक्षक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसे धमकाया और मौके से फरार हो गया।
पेट दर्द के बाद खुली वारदात की परत
परिवार के मुताबिक, घटना के बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द होने लगा। पूछताछ करने पर उसने पूरी आपबीती बताई। मासूम की जुबानी घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत नजीबाबाद थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे परिवार ने भी लगाया आरोप
मामले ने नया मोड़ तब लिया जब एक अन्य परिवार ने भी उसी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरे परिवार का कहना है कि आरोपी बच्चियों को खाने-पीने की वस्तुओं का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था।
परिजनों का आरोप है कि मुंह बंद रखने के लिए वह बच्चियों के साथ मारपीट भी करता था, जिससे डर के कारण वे चुप रहीं।
छोटे भाई को बताई सच्चाई
दूसरे परिवार के अनुसार, 11 वर्षीय बच्ची ने अपने पांच साल के भाई को घटना के बारे में बताया। भाई से जानकारी मिलने पर परिवार को शिक्षक की करतूत का पता चला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मंडी समिति चौकी प्रभारी वेदपाल सिंह पुंडीर से मिलकर शिकायत की।
दोनों परिवारों की शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही पीड़ित बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • "52 रुपये का लालच देकर 7 साल के मासूम भतीजे से अरहर के खेत में चाचा ने किया कुकर्म, बनियान से मुंह दबाकर मार डाला! उत्तर प्रदेश : कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनहीं बिन टोली में एक दिल दहला देने वाला कांड सामने आया है। रिश्ते में चाचा लगने वाले 22 वर्षीय युवक ने अपने 7 वर्षीय भतीजे को मात्र 52 रुपये का लालच देकर पड़ोस से उठाया, अरहर के खेत ले गया, वहां मासूम के साथ कुकर्म किया और फिर बनियान से मुंह-नाक दबाकर निर्मम हत्या कर दी। शव घर से महज 150 मीटर दूर खैरा माई स्थान के पास एक बखार में मिला। घटना 22 फरवरी 2026 की रात की है। बच्चा अंकुर निषाद गांव में तिलक देखने निकला था, उसके बाद लापता हो गया। परिजनों की तलाश के बाद 23 फरवरी सुबह करीब 11 बजे शव बरामद हुआ। मृतक की मां ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच में असली आरोपी सामने आया। आरोपी पिन्टू उर्फ कोयल (22 वर्ष), पुत्र विशुनी निषाद, निवासी हिरनहीं बिन टोली। आरोपी का भतीजे से रिश्तेदारी का नाता था और वह पड़ोस में ही रहता था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसकी पत्नी कई दिनों से मायके में थी। उसने बच्चे को रुपये का लालच देकर सुनसान जगह (अरहर खेत क्षेत्र) ले जाकर कुकर्म किया। बच्चा उसे पहचानता था, इसलिए किसी को बताने से रोकने के लिए बनियान से मुंह-नाक दबाकर हत्या कर दी और शव बखार में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को 25 फरवरी को गिरफ्तार किया। बरामदगी: मृतक की काली चप्पल, आरोपी के कपड़े, आपत्तिजनक सामग्री और 52 रुपये नकद। पोस्टमार्टम में कुकर्म और दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मामले में POCSO एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में 5 टीमों ने जांच की। खोजी कुत्ते ने आरोपी के घर की ओर इशारा किया, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने खिरकिया-जटहां मार्ग पर जाम लगाया, बाद में पुलिस के आश्वासन पर हटाया। अंतिम संस्कार मंगलवार को हुआ। पुलिस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    "52 रुपये का लालच देकर 7 साल के मासूम भतीजे से अरहर के खेत में चाचा ने किया कुकर्म, बनियान से मुंह दबाकर मार डाला! 
उत्तर प्रदेश : कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनहीं बिन टोली में एक दिल दहला देने वाला कांड सामने आया है। रिश्ते में चाचा लगने वाले 22 वर्षीय युवक ने अपने 7 वर्षीय भतीजे को मात्र 52 रुपये का लालच देकर पड़ोस से उठाया, अरहर के खेत ले गया, वहां मासूम के साथ कुकर्म किया और फिर बनियान से मुंह-नाक दबाकर निर्मम हत्या कर दी। शव घर से महज 150 मीटर दूर खैरा माई स्थान के पास एक बखार में मिला।
घटना 22 फरवरी 2026 की रात की है। बच्चा अंकुर निषाद गांव में तिलक देखने निकला था, उसके बाद लापता हो गया। परिजनों की तलाश के बाद 23 फरवरी सुबह करीब 11 बजे शव बरामद हुआ। मृतक की मां ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस जांच में असली आरोपी सामने आया।
आरोपी पिन्टू उर्फ कोयल (22 वर्ष), पुत्र विशुनी निषाद, निवासी हिरनहीं बिन टोली। आरोपी का भतीजे से रिश्तेदारी का नाता था और वह पड़ोस में ही रहता था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसकी पत्नी कई दिनों से मायके में थी। उसने बच्चे को रुपये का लालच देकर सुनसान जगह (अरहर खेत क्षेत्र) ले जाकर कुकर्म किया। बच्चा उसे पहचानता था, इसलिए किसी को बताने से रोकने के लिए बनियान से मुंह-नाक दबाकर हत्या कर दी और शव बखार में छिपा दिया।
पुलिस ने आरोपी को 25 फरवरी को गिरफ्तार किया। 
बरामदगी: मृतक की काली चप्पल, आरोपी के कपड़े, आपत्तिजनक सामग्री और 52 रुपये नकद। पोस्टमार्टम में कुकर्म और दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मामले में POCSO एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।
एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में 5 टीमों ने जांच की। खोजी कुत्ते ने आरोपी के घर की ओर इशारा किया, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने खिरकिया-जटहां मार्ग पर जाम लगाया, बाद में पुलिस के आश्वासन पर हटाया। अंतिम संस्कार मंगलवार को हुआ। पुलिस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन दिया है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • UP: सस्ती खजूर को महंगे ब्रांड में बेचने का खुलासा! फूड सेफ्टी विभाग का छापा ll उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में सस्ती खजूर को महंगे ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर बेचने का मामला मझोला थाना (Majhola Police Station) क्षेत्र की मंडी समिति का है। फूड सेफ्टी विभाग (FSDA) ने ईशा ट्रेडर्स और अल-बदूत प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध खजूर और पैकिंग सामग्री सीज की है।  मुरादाबाद में कथित तौर पर 30 रुपये प्रति किलो वाली खजूर को 200 रुपये प्रति किलो में बेचने के लिए रीपैकिंग करते हुए देखा गया। रमजान में खजूर की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी की आशंका जताई गई है।l एक वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को सस्ती ‘मरियम’ खजूर को अलग-अलग डिब्बों में पैक करते हुए देखा गया। आरोप है कि इन खजूरों को तैयार किए गए डिब्बों में पैक कर विदेशी और महंगी खजूर बताकर बाजार में बेचा जा रहा था।
    1
    UP: सस्ती खजूर को महंगे ब्रांड में बेचने का खुलासा! फूड सेफ्टी विभाग का छापा ll
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में सस्ती खजूर को महंगे ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर बेचने का मामला मझोला थाना (Majhola Police Station) क्षेत्र की मंडी समिति का है। फूड सेफ्टी विभाग (FSDA) ने ईशा ट्रेडर्स और अल-बदूत प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध खजूर और पैकिंग सामग्री सीज की है। 
मुरादाबाद में कथित तौर पर 30 रुपये प्रति किलो
वाली खजूर को 200 रुपये प्रति किलो में बेचने के लिए रीपैकिंग करते हुए देखा गया। रमजान में खजूर की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी की आशंका जताई गई है।l
एक वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को सस्ती ‘मरियम’ खजूर को अलग-अलग डिब्बों में पैक करते हुए देखा गया। आरोप है कि इन खजूरों को तैयार किए गए डिब्बों में पैक कर विदेशी और महंगी खजूर बताकर बाजार में बेचा जा रहा था।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Moradabad, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • जिला मुरादाबाद तहसील बिलारी कुंदरकी जैतपुर पट्टी हलवाई की दुकान के पास पुलिया
    1
    जिला मुरादाबाद तहसील बिलारी कुंदरकी जैतपुर पट्टी हलवाई की दुकान के पास पुलिया
    user_Sebu
    Sebu
    बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग पंछी हेडलाइन्स समाचार #रामपुर बहुचर्चित लक़ड़ी व्यपारी मुनन बब्लू की फैक्ट्रीयों पर आयकर विभाग की रेड,मचा हड़कंप,अंदर परिसर से बाहर गेट तक सीआरपीएफ जवानो का कड़ा पहरा, #highlighteveryone #व्यापारी #रेड #समाचार #ब्रेकिंगन्यूज़
    1
    ब्रेकिंग पंछी हेडलाइन्स समाचार #रामपुर
बहुचर्चित लक़ड़ी व्यपारी मुनन बब्लू की फैक्ट्रीयों पर आयकर विभाग की रेड,मचा हड़कंप,अंदर परिसर से बाहर गेट तक सीआरपीएफ जवानो का कड़ा पहरा,
#highlighteveryone #व्यापारी #रेड #समाचार #ब्रेकिंगन्यूज़
    user_THE PANCHHI HEADLINES UP NEWS
    THE PANCHHI HEADLINES UP NEWS
    Rampur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    1
    Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Photographer मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.