आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड से बाइक सवार दंपति से हुई टक्कर, जिसमें पति की हुई मौत पत्नी हुई घायल हादसा रही गुरुद्वारे के पास हुआ घटित भितरवार। भितरवार अनुविभाग के करहिया थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रही गांव के पास खेतों में लगी आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड से एक दंपति सवार मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह घटना रही गांव में सरदारों के गुरुद्वारे के पास बने टपरों और खेतों में लगी आग के दौरान हुई। आग बुझाने के लिए भितरवार नगर परिषद की फायर ब्रिगेड तेजी से रही गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान, करहिया थाना क्षेत्र के रिछारीकला गांव का निवासी बंटी पुत्र हेतराम जाटव (40 वर्ष) अपनी पत्नी प्रीति जाटव के साथ भितरवार में गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। आग के कारण सड़क पर काफी धुआं था, तो भितरवार की ओर से आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड इसी धुंए के कारण अनियंत्रित हो गई और उधर बाइक चालक युवक भी बाइक पर पर नियंत्रण नहीं रख सके। और एक दूसरे से टकरा गए। धुएं के कारण नियंत्रण खोने से उनकी बाइक तेज गति से फायर ब्रिगेड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंटी और प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में प्रीति जाटव गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद परिजन और करहिया पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक युवक और और घायल प्रीति को देर शाम को भितरवार के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्रीति की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर उसे ग्वालियर भेज दिया गया। जहां ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज जारी है। वहीं सोमवार को मृतक बंटी के शव का भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। करहिया थाना प्रभारी संजू सिंह यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड से बाइक टकराने के मामले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और उसकी पत्नी घायल हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- केदारनाथ धाम के कपाट कल खुल जाएंगे मंदिर की सजावट का काम पूरे जोरों पर है मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है1
- दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ मंदिर स्थित हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से भव्य रूप से जगमगा उठा। दीपों की अलौकिक आभा ने पूरे परिसर को दिव्य और आकर्षक बना दिया, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस विशेष अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सपरिवार शामिल हुए और दीपदान कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि 31 हजार दीपों का यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और यह परंपरा निरंतर जारी है। अक्षय तृतीया के मौके पर आयोजित इस दीपोत्सव ने न केवल धार्मिक माहौल को जीवंत किया, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में भक्ति और उत्साह का संचार भी किया।1
- एसडीओपी करैरा के बंगले को 10 हजार आदमी ले जाकर गोबर से भरवा दूंगा: प्रीतम लोधी1
- मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में कई वीआईपी भी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव एवं ध्यान हाल में जाकर दर्शन किए। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा।1
- में पिता के रूप में आया हूं बेटियों-पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना दुर्गापुर में हुए शामिल1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- कई बार के वरिष्ठ पार्षद सतीश भोरे देसी बम पटाखे से बाल बाल बचे..... रात्रि लगभग 11 बजे सतीश भोरे अलापुर चौराहे पर पहुंचे तो मैगपाई इन मैरिज गार्डन पर एक बारात रुकी हुई थी जहाँ ख़तरनाक देशी बॉम्ब चलाये जा रहे थे। इस ब्लास्ट में बाल बाल बचे आप सब भी सचेत रहें होशियार रहें और उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया हे कि ये ख़तरनाक देशी बॉम्ब कहाँ बन रहे हैं इन पर रोक लगनी चाहिये। #satishbohare1
- भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू सोमवार शाम भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं और आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- दतिया के मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से पहुंचे भक्त माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाकर आध्यात्मिक साधना की। दर्शन के दौरान उन्होंने स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव मंदिर और ध्यान हॉल में पहुंचकर भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। करीब डेढ़ घंटे के प्रवास के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और वीआईपी मूवमेंट को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर मंदिर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा।1