धाम में 55वां राज्यस्तरीय विराट दंगल सम्पन्न, 100 से अधिक कुश्तियाँ हुईं अयोध्या धाम में 55वां राज्यस्तरीय विराट दंगल सम्पन्न, 100 से अधिक कुश्तियाँ हुईं अयोध्या धाम बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को अयोध्या धाम स्थित श्याम क्लब मैदान, अशर्फी भवन चौराहा (कटरा जूनियर हाईस्कूल) में 55वें राज्यस्तरीय विराट दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल में छोटी-बड़ी मिलाकर 100 से अधिक कुश्तियाँ कराई गईं, जिनमें 56 बड़ी कुश्तियाँ मुख्य आकर्षण रहीं। देश के विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह ने किया। उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और पारंपरिक कुश्ती की इस समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। दंगल की प्रमुख कुश्तियों में पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विजेता पहलवानों को आकर्षक पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। मुख्य पुरस्कार के रूप में एक लाख 51 हजार रुपये की बड़ी कुश्ती आयोजित की गई। इसके अलावा हनुमानगढ़ी के रितेश पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 लाख 21 हजार रुपये की कुश्ती जीती। भारत केसरी पहलवान रामेश्वर यादव भी दंगल में विशेष आकर्षण रहे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महंतों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राजेश महाराज, मामा दास, शशिकांत दास, मनीष दास और संजय दास सहित कई संत-महंत शामिल हुए और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल के आयोजक बाबा धनश्यामदास पहलवान ने बताया कि बुढ़वा मंगल के अवसर पर हर वर्ष इस विराट दंगल का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से पहलवान भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और आने वाले समय में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे दिन चले मुकाबलों में दर्शकों ने पहलवानों का जोरदार उत्साहवर्धन किया और अखाड़े में रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। कार्यक्रम की पूरी तैयारी प्रियेश दास ने किया व संयोजन प्रिंस वर्मा ने किया व खास तौर पर नेताजी के साथ दद्दू पाण्डेय भी उपस्थित रहे l

- वायरल वीडियो मामला अयोध्या पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र के रामपुर हलवारा गांव में मकान पर गेट लगाने के लिए पिलर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और औजारों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल दर्शननगर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाली प्रभारी अयोध्या व चौकी प्रभारी दर्शननगर सहित पुलिस बल मौजूद रहा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।1
- अयोध्या । जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, रामनगरी में दो पक्षों में जम कर चले लाठी डंडा ईंट पत्थर और फावड़ा, दोनों पक्षों में कई लोग घायल, निषाद और यादव परिवार के बीच में हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रामपुर हलवारा का बताया जा रहा है वीडियो, निषाद परिवार के कई लोग घायल, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अयोध्या से लखनऊ हायर सेंटर के लिए किया गया रेफर, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज गिरफ्तारी का कर रही है प्रयास।1
- किसान खेतों से गेहूं जल्दी घर सुरक्षित पहुंचाए आज और कल तेज गति से बारिश आंधी तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है ।।।।।। आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ।।। रिपोर्टर Lal Chand Soni1
- अयोध्या एन एच 27 साई दाता कुटिया सर्विस रोड पर भारी जल भराव है जिसके कारण सर्विस रोड पर चलना दुश्वार है आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है नगर निगम की लापरवाही घोर दिखाई दे रही है1
- जहां पर जमीनी विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु संयुक्त टीम को दिए निर्देश (जयसिंहपुर सुल्तानपुर) उ0 प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप जन-समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु आज दिनांक 04.04.2026 को जनपद की तहसील जयसिंहपुर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 1 संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण: जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जमीन से संबंधित सभी विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर जांच करें। जिससे फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और विवादों का स्थायी समाधान हो सकेगा। 2.समयबद्धता और गुणवत्ता: प्राप्त शिकायतों में से कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 3.कानून व्यवस्था पर जोर: पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी जांच और कठोर विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना है, ताकि आम नागरिक को न्याय के लिए भटकना न पड़े। प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आज तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को दर्ज कर संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को जवाब देही सौंपी गई है। ब्यूरो रिपोर्ट3
- ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में कस्बा रुदौली के कोठी बाजार में स्थित अग्रवाल काम्प्लैक्स में महेश ज्वैलर्स के यहाँ समय करीब 12.30 बजे एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के वहाने आयी थी और हार व चैन पसन्द कर रही थी उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई, दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग जाने की घटना हुई थी। घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसमें घटना कारित करने वाली नकाबपोश महिला पायल कोरी पुत्री रामनेवल नि0 अहिवरन का पुरवा मथा नेवादा थाना बाबा बाजार अयोध्या उम्र करीब उम्र 21 वर्ष व मोटरसाइकिल चालक राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 पूरे प्रान नेवरा थाना मवई जनपद- अयोध्या उम्र करीब 21 वर्ष उसके साथी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0- UP42AP4874 व 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल(ओप्पो कम्पनी), 01 अदद चैन मय लाकेट, पीली धातु, 01 अदद मोबाइल(mobile vivo y 300) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।1
- मिल्कीपुर अयोध्या थाना इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सभा कुंभी के डड़िया गाँव मे शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घूर (कूड़े के ढेर) से उठी चिंगारी ने पूरे गांव में तबाही मचा दी। इस आगजनी की घटना में करीब 9 घर और पशुओं के सरिया जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे गांव में हाहाकार मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घरों में रखा अनाज, कपड़े, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक गाय और दो गौवंश के बछड़ों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस और उसका बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी झुलस गया, जिसका दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान इतना बड़ा नहीं होता और पशुओं की जान बचाई जा सकती थी। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आ गए। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में जिन लोगों के घर और पशु सरिया जलकर नष्ट हुए, उनमें प्रमुख रूप से रजनीश पुत्र सालिक राम, अर्जुन पुत्र महादेव, पवन कुमार पुत्र हृदय राम, सुरेश यादव पुत्र बाबूराम, लालू यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद, कल्लू यादव पुत्र रामजनम, बबलू यादव पुत्र गुरु प्रसाद, धमसा यादव पुत्र अगनू राम और नकच्छेद पुत्र साधुराम शामिल हैं।1
- अयोध्या की सामाजिक कार्यकर्ता वा करणी सेना की महिला जिला अध्यक्ष को आज समाज व राष्ट्र हित में किए गए कार्यों को देखते हुए आपको *प्रांतीय अध्यक्ष अवध प्रांत, करणी सेना महिला शक्ति* नियुक्त करते हुए अति प्रशंसा की अनुभूति हो रही है। करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला शक्ति होने के नाते मुझे आशा है कि आप शीघ्र ही समस्त राष्ट्र में करणी सेना के गठन के कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगी एवम करणी सैनिकों को साथ ले कर सफलता का एक नया आयाम स्थापित करेंगी। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बाईट... "मुझे प्रांतीय अध्यक्ष (अवध प्रांत) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सूरज पाल अम्मू 'दादा' जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति विदुषी सिंह जी ,प्रदेश अध्यक्ष आशीष राजा जी, वीर प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री, अरविन्द गुप्ता प्रदेश महामंत्री यूथ ब्रिगेड,एवं समस्त कार्यकारिणी का सहृदय आभार और धन्यवाद। संगठन ने मुझ पर जो अटूट विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरते हुए मैं विश्वास दिलाती हूँ कि संगठन को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करने और संगठन के विस्तार के लिए मैं निरंतर सक्रिय रहूँगी। जय माँ भवानी! सविता सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, अवध प्रांत करणी सेना"3