सोनू पटेल की रिपोर्ट लखीमपुर-खीरी रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस; वीडियो वायरल लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र शारदा नगर के जट पूरवा गांव में रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित प्रार्थी ने मामले की शिकायत थाना शारदा नगर में तहरीर देकर की, लेकिन आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि समय पर पुलिस कार्रवाई न होने से विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद की स्थिति साफ देखी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती तो स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता था। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जबकि विपक्षी ने रास्ते की जमीन पर न्यू की खुदाई करना चालू कर दिया है विवाद होने का डर
सोनू पटेल की रिपोर्ट लखीमपुर-खीरी रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस; वीडियो वायरल लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र शारदा नगर के जट पूरवा गांव में रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित प्रार्थी ने मामले की शिकायत थाना शारदा नगर में तहरीर देकर की, लेकिन आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि रास्ते की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि समय पर पुलिस कार्रवाई
न होने से विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद की स्थिति साफ देखी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती तो स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता था। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जबकि विपक्षी ने रास्ते की जमीन पर न्यू की खुदाई करना चालू कर दिया है विवाद होने का डर
- लखीमपुर खीरी में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित ईदगाह पर भी भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने नमाज़ अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसपी, एएसपी, एसडीएम सदर और एसओ सदर कोतवाल मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।4
- जनपद मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार का वक्तव्य थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- लखीमपुर खीरी। ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने पुलिस बल के साथ मुख्य सड़कों व मोहल्लों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by NEWS ALERTS1
- ठेकेदारों की मनमानी से सड़क पर फिसलन, गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर * बेलरायां खीरी | क्षेत्र में ठेकेदारों की खुलेआम मनमानी के चलते आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। तकिया पुरवा मैन रोड से मांझा मार्ग पर बेलरायां चीनीमिल से निकली मई रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए ढोकर ले जाई जा रही है, जिसका उपयोग ठेकेदार कोयला बनाने में कर रहे है। इस दौरान ट्रॉलियों से काली मई रास्ते में गिरती रहती है, जिससे सड़क पर गंदगी और फिसलन बढ़ गई है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़क पर गिरी सामग्री भीगकर बेहद फिसलन भरी हो जाती है, जिससे राहगीर और वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार ठेकेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ट्रॉलियों में सामग्री को सुरक्षित तरीके से नहीं ढका जाता, जिससे रास्ते में गिरना आम बात हो गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का संज्ञान लेते हुए ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।1
- थाना कोसी में दिनांक 21-03-2026 की रात्रि में लगभग 03:00 से 04:00 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था, उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई। जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है। प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर के इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट:- शाहिद लखाही1
- राजस्थान के जयपुर मे हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तत्वावधान में , हिंदू समुदाय के सदस्यों ने ईद-उल-फितर के मौके पर जयपुर के ईदगाह में नमाज़ अदा करने वाले मुसलमानो पर फूल बरसाये ,1
- खीरी विद्युत पावर हाउस पर कार्यरत लाइनमैन अजय 11 हजार (11000) केवी लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद आनन-फानन में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना खीरी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अजय के जल्द स्वस्थ होने की दुआओं का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि मुस्लिम बाहुल्य कस्बा होने के बावजूद यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोग भी अजय के लिए दुआ कर रहे हैं, जो खीरी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मजबूत मिसाल पेश करता है।1
- *दलित महिला पर दबंगों का हमला, पुलिस सुलह समझौते का बना रही दबाव* *पुलिस ने पीड़िता महिला के पति को जबरन थाने पर बैठाया, शांति भंग की आशंका में किया फर्जी चालान* अवध की दुनिया समाचार पत्र रिपोर्टर रवीन्द्र कुमार *सोहावल/अयोध्या* सोहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फिरोजपुर उपहर का गंभीर मामला सामने आया है दलित समाज की पीड़िता महिला श्यामा देवी ने हमारे ब्यूरो को बताया की वह गांव फिरोजपुर उपहर की रहने वाली है घटना बुधवार रात को लगभग 10:30 बजे जब वह अपने घर के पास बैठी थी इस समय गांव के ही निवासी रंगबाज व क्षेत्रीय दबंग शोभित यादव पुत्र छेदीलाल और उसका सहयोगी सुनील यादव पुत्र वंशराज लाठी डंडे लेकर आए और पीड़िता को जाति सूचक गालियां देते हुए अपमानित करने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने लात घूंसो से जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, पीड़िता के शोर मचाने पर बीच बचाव के लिए उसके पति आए तो उनको भी दबंगो ने मारा पीटा और हंगामा किया इस समय गांव के लोगों द्वारा मुझे और मेरे पति को बचाया गया तब फिर से विपक्षी शोभित यादव ,सुनील यादव ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए, पीड़िता को दोनों हाथ पर एवं आंख के पास काफ़ी चोट आई है इतने पर भी जब अपराधियों का मन नहीं भरा तब समय लगभग 11:10 बजे शोभित यादव ,सुनील यादव बंदूक लेकर जान से मारने की नियत से पीड़िता के घर में घुस आए , महिला ने हाथ में हथियार देखकर खुद को और परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर लिया, जिससे उसकी किसी तरह से जान बची , घटना से पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है मामले की शिकायत रौनाही थाना पर किया था लेकिन विपक्षियों के दबाव में पुलिस ने पीड़िता के पति को थाने में बैठा लिया और विपक्षी से सुलह समझौते का दबाव बनाया गया, पीड़ित ने सुलह से इंकार किया पुलिस ने पीड़िता के पति का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया पीड़िता ने कहा यदि मेरे व मेरे परिवार पर कोई जानलेवा हमला या अप्रिय घटना हुई तो इसका जिम्मेदार स्थानीय पुलिस प्रशासन व अधिकारी होंगे योगी सरकार में जिस तरह से दलित परिवार को मारा जा रहा है और रौनाही पुलिस एफआईआर दर्ज करने की जगह पर दबंगों को बचाने का प्रयास कर रही है यह मानवता विरोधी घटना है ,हमारे ब्यूरो द्वारा रौनाही थाना प्रभारी से वार्ता कर उनका पक्ष जानना चाहा तो वह फोन नहीं उठा रहे, यह है उत्तर प्रदेश पुलिस यही है इनका रवैया कहीं गरीबों की सुनवाई नहीं करती और उल्टा उन्हें को थाने में बैठा लिया जाता है1