Shuru
Apke Nagar Ki App…
मूंडवा में मंदिर से 20 किलो चांदी चोरी, 70 मिनट में वारदात अंजाम मूंडवा। शहर के पनघट रोड स्थित श्री वेंकटेश मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 20 किलो चांदी के पात्र और ज्वेलरी चोरी कर ले गए। चोरी गई चांदी की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
रमेश सिंह
मूंडवा में मंदिर से 20 किलो चांदी चोरी, 70 मिनट में वारदात अंजाम मूंडवा। शहर के पनघट रोड स्थित श्री वेंकटेश मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से करीब 20 किलो चांदी के पात्र और ज्वेलरी चोरी कर ले गए। चोरी गई चांदी की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर जिले में मजदूरों और कारीगरों के पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कदम मेड़ता में हुए पंकज सोनी हत्याकांड के बाद उठाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस ने पूरे जिले में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने का फैसला किया है।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का मध्यांतर बुलेटिन। मुख्यमंत्री भजनलाल जी डी जी पी राजीव शर्मा जी के सपने को साकार कर रहे हैं। कोटा रेंज के लोकप्रिय आई जी राजेंद्र प्रसाद गोयल साहब। स्पीकर ओम बिरला जी द्वारा कोटा शहर को आधुनिक कोट बनाने और पुलिस मे नए नवाचार करने के द्वितीय फेज में आज उन्होंने यातायात विभाग के आंगन में नया यातायात पार्क का फीता काटकर उद्घाटन कर पुलिस कर्मियों को सौप है। उन्होंने उक्त अवसर पर सीएलजी के पुरुष और महिला पुलिस के सहयोगी साथियों को भी संबोधित किया है। और कहा है की हर व्यक्ति देशभक्ति का जजवा रखे उसे शहर की स्वच्छता शिक्षा और पुलिस का सहयोग करें। तो उसे शहर की तस्वीर और तकदीर बदल जाती है। उन्होंने सभी सीएलजी मेंबरों से अनुरोध किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जनता की समस्या का निदान पुलिस से करवये और इलाके में सट्टे जुआ मादक पदार्थ गतिविधियों की जानकारी आईजी एसपी को दे और अपना सीएलजी के दायित्व को बखूबी निभाऐ। उक्त कार्यक्रम में कमिश्नर अनिल अग्रवाल कलेक्टर पियूष सांवरिया भी मौजूद थे।1
- Post by Daulat Ram1
- रायपुर (ब्यावर) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणेचा उदावतान में कक्षा 8 का विदाई समारोह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणेचा उदावतान में कक्षा 8 का विदाई समारोह आयोजित हुआ । इस मौके पर संस्था प्रधान राजकुमार मीणा ने बताया कि ग्राम से आए हुए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। इसके अलावा वर्षभर आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने पर पुरुस्कार दिया गया। समारोह में संस्था प्रधान में विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के सूत्र बताए एवं कार्यक्रम का समापन किया गया और बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में 30 विद्यार्थी अध्ययनरत है।1
- कुशालपुरा से निम्बेड़ा जाने वाला रोड1
- अजमेर के सुभाष नगर स्थित ब्यावर रोड पुरानी चुंगी के पास गहरे गड्ढे में सामान से भरी पिकअप वाहन गिरकर एक ओर झुक गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों और व्यापारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों और खुले नालों को तुरंत ढकवाने की मांग की है। व्यापारियों ने संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सेंदड़ा क्षेत्र में बदला मौसम सेंदड़ा (ब्यावर)। ब्यावर ज़िले के निकट सेंदड़ा और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं बादलों की तेज़ गरज और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक क्षेत्र में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। किसानों और आम नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।1
- पुलिस के अनुसार आरोपी प्रहलादराम को सरहद मोकलपुर क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया 80 लीटर डीजल और वारदात में इस्तेमाल पीकअप वाहन जब्त किया गया है।1