दमोह में गूंजा ग़ज़लों का सुरूर, जावेद हुसैन ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध, दर्शकों ने तालियों को गड़गड़ाहट से किया उत्साहवर्धन दमोह मे रविवार शाम जबलपुर नाका स्थित निजी होटल में शुरू हुए “एक शाम ग़ज़ल के नाम” कार्यक्रम में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक व बॉलीवुड सिंगर जावेद हुसैन ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। कला मित्र समिति द्वारा आयोजित इस ग़ज़ल संध्या में बड़ी संख्या में श्रोता शामिल हुए। फिल्म वीर-ज़ारा से जुड़े जावेद हुसैन ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके साथ वायलिन वादक गुलज़ार हुसैन ने भी शानदार संगत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उनके पिता पद्मश्री अहमद हुसैन का मशहूर गीत “आया तेरे दर पर दीवाना” भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाई सतेन्द्र सिंह लोधी, समाजसेवी उस्ताद अनवरु उलहक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल, बीरेंद्र दुबे सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दमोह में गूंजा ग़ज़लों का सुरूर, जावेद हुसैन ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध, दर्शकों ने तालियों को गड़गड़ाहट से किया उत्साहवर्धन दमोह मे रविवार शाम जबलपुर नाका स्थित निजी होटल में शुरू हुए “एक शाम ग़ज़ल के नाम” कार्यक्रम में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक व बॉलीवुड सिंगर जावेद हुसैन ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। कला मित्र समिति द्वारा आयोजित इस ग़ज़ल संध्या में बड़ी संख्या में श्रोता शामिल हुए। फिल्म वीर-ज़ारा से जुड़े जावेद हुसैन ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके साथ वायलिन वादक गुलज़ार हुसैन ने भी शानदार संगत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उनके पिता पद्मश्री अहमद हुसैन का मशहूर गीत “आया तेरे दर पर दीवाना” भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाई सतेन्द्र सिंह लोधी, समाजसेवी उस्ताद अनवरु उलहक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल, बीरेंद्र दुबे सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- Post by Shailesh Shrivastava1
- दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बजरिया वार्ड क्रमांक 6 स्थित जटाशंकर बीडी कॉलोनी में एक युवक पर बीयर की बोतल से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात चैनपुरा बजरिया निवासी अर्जुन वाल्मीकि (25) जटाशंकर कॉलोनी स्थित मंदिर के पास खड़ा था। इसी दौरान पैर छूने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पिंकी ठाकुर नामक युवक ने गुस्से में आकर अर्जुन के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में आज शनिवार सुबह 8 बजे जानकारी देते हुए घायल अर्जुन ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करते हुए। मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।1
- दो ट्रक की भिड़त हुई दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर मार्ग पर आम जामुन के पास दो ट्रकों की भिड़ंत,ट्रक में फसा ड्राइवर स्थानीय लोगों ओर हिंडोरिया थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर ड्राइवर को बाहर निकाला अस्पताल भेजा गया!1
- कटनी/बाकल। जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बाकल में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक दृष्टिहीन पेंशनधारी पिछले कई दिनों से KYC के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। ग्राम निवासी शमसुद्दीन ने परेशान होकर मुख्यमत्री हेल्प लाइन नम्बर 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी पीड़ा बयां की है। शिकायत के अनुसार शमसुद्दीन दोनों आंखों से दृष्टिहीन हैं और उनकी पेंशन ही उनके जीवन-यापन का एकमात्र साधन है। उन्हें सूचना दी गई थी कि पेंशन जारी रखने के लिए KYC कराना अनिवार्य है, अन्यथा पेंशन योजना से उनका नाम काट दिया जाएगा। वही पीड़ित का कहना है कि वे पिछले 4-5 दिनों से लगातार ग्राम पंचायत बाकल पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग समय पर जाने के बावजूद हर बार पंचायत भवन पर ताला लटका मिला। दृष्टिहीन होने के कारण बार-बार पंचायत तक पहुंचना उनके लिए न केवल शारीरिक रूप से कठिन है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बनता जा रहा है। शमसुद्दीन ने बताया कि उन्होंने सहायक सचिव से संपर्क किया, जिन्होंने उनका फोन उठाया और पंचायत सचिव बीड़ी लाल को कॉल भी किया, लेकिन सचिव ने न तो सहायक सचिव का फोन उठाया और न ही स्वयं पीड़ित का। इससे परेशान होकर उन्होंने 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, परंतु अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी दिव्यांगता को देखते हुए KYC की प्रक्रिया घर पर या ब्लॉक स्तर पर कराई जाए, ताकि उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े। साथ ही पंचायत सचिव की अनुपस्थिति और लापरवाही की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी जल्द संज्ञान लेकर पीड़ित को राहत देता है।1
- नीम घाटी गौरझामर में जंगली जानवरों को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर गिरा खाई में2
- Post by एसएन पटेल पत्रकार1
- यूपी: बड़े भाई को फंसाने के लिए भाई ने खुद मारी अपनी टांग में गोली, लाइव वीडियो... बुलंदशहर: ये हैं मिथुन सोलंकी, मिथुन नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर हैं, वह अपने भाई पर गांव की जमीन बेचकर नोएडा में प्रॉपर्टी में निवेश का दबाव बना रहा था बात नहीं बनी तो मिथुन ने भाई को फंसाने के लिये तमंचे से अपनी टांग में गोली मार ली फिलहाल मिथुन का हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है पुलिस भी कार्रवाई में जुटी है1
- दमोह मे रविवार शाम जबलपुर नाका स्थित निजी होटल में शुरू हुए “एक शाम ग़ज़ल के नाम” कार्यक्रम में प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक व बॉलीवुड सिंगर जावेद हुसैन ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। कला मित्र समिति द्वारा आयोजित इस ग़ज़ल संध्या में बड़ी संख्या में श्रोता शामिल हुए। फिल्म वीर-ज़ारा से जुड़े जावेद हुसैन ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनके साथ वायलिन वादक गुलज़ार हुसैन ने भी शानदार संगत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उनके पिता पद्मश्री अहमद हुसैन का मशहूर गीत “आया तेरे दर पर दीवाना” भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाई सतेन्द्र सिंह लोधी, समाजसेवी उस्ताद अनवरु उलहक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल, बीरेंद्र दुबे सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई आवेदक से निलंबन की बहाली मांगी जा रही रिश्वत महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में व पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही निलंबन की बहाली मांगी जा रही रिश्वत र माध्यमिक विद्यालय पटेरा जिला दमोह निवासी ग्राम करैया जोशी तहसील हटा जिला दमोह *आरोपी* -. अनिल कुमार साहू पिता श्री हलकाई प्रसाद साहू उम्र 40 वर्ष पद माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक शाला भूरी संकुल उर्दू स्कूल दमोह निवासी बीएसएनल कॉलोनी दमोह। 2. मनोज कुमार श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय श्री आरसी श्रीवास्तव उम्र 58 वर्ष पद सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह निवासी वसुंधरा कॉलोनी जैन मंदिर के पास सेंट्रल स्कूल के सामने दमोह 3. नीरज कुमार सोनी पिता स्वर्गीय श्री कमल प्रसाद सोनी उम्र 45 वर्ष पद सहायक ग्रेड 3 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह निवासी राधा रमण मंदिर के पास असाटी वार्ड दमोह *घटनास्थल* - पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने दमोह जबलपुर आम रोड पर. *रिश्वत राशि*-80,000/- रुपये विवरण:- आवेदक कि निलंबन अवधि से बहाल करने व विभागीय जांच को समाप्त करवाने की एवज में 80,000/-रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी, आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 04.05.26 को आरोपीगणों को लोकायुक्त दल द्वारा 80,000-रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस सागर संभाग सागर द्वारा पकड़ा गया.अग्रिम कार्यवाही जारी है. *ट्रैपकर्ता* निरीक्षक मंजू किरण तिर्की व निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सफीक खान, संतोष गोस्वामी, अजय क्षेत्रीय, आरक्षक प्रदीप दुबे आदेश तिवारी, गोल्डी पासी, राघवेंद्र, और विक्रम सिंह, नीलेश चौबे सहित लोकायुक्त सागर स्टाफ *नोट*- सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है.1