logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आने वाले बजट को लेकर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने दी बड़ी जानकारी जोधपुर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर दौरे पर रहे। सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने दूर-दराज़ के गांवों और ढाणियों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगें और शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लेने का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई के बाद कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी 11 फरवरी को पेश होने वाले राज्य बजट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऐसा बजट लाया जाएगा, जिसमें समाज के हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट में सड़क निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीण विकास के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्थान के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने खेजड़ी के पेड़ काटने के मामलों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खेजड़ी का कटान पूरी तरह गलत और अवैध है। सरकार इस विषय मेकड़ा कानून लाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही खेजड़ी वृक्ष को “कल्पवृक्ष” घोषित कर चुके हैं। वहीं कोटा में हुई भवन ढहने की घटना को लेकर मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हादसे के तुरंत बाद शासन और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए व्यापक और त्वरित इंतजाम किए गए।

22 hrs ago
user_Jitendra dudi
Jitendra dudi
पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
22 hrs ago

आने वाले बजट को लेकर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने दी बड़ी जानकारी जोधपुर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर दौरे पर रहे। सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने दूर-दराज़ के गांवों और ढाणियों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगें और शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लेने का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई के बाद कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी 11 फरवरी को पेश होने वाले राज्य बजट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ऐसा बजट लाया जाएगा, जिसमें समाज के हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बजट में सड़क निर्माण, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीण विकास के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्थान के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने खेजड़ी के पेड़ काटने के मामलों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खेजड़ी का कटान पूरी तरह गलत और अवैध है। सरकार इस विषय मेकड़ा कानून लाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पहले ही खेजड़ी वृक्ष को “कल्पवृक्ष” घोषित कर चुके हैं। वहीं कोटा में हुई भवन ढहने की घटना को लेकर मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हादसे के तुरंत बाद शासन और प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए व्यापक और त्वरित इंतजाम किए गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • jodhpur जोधपुर से बड़ी खबर, अभी अभी कुछ लोग घर-घर जाकर भंडारे करवानें के नाम पर लोगों से हजारों रूपये का दान ले रहे हैं कृपया ऐसे लोगों से सावधान रहें और बिना जानकारी लिये दान नहीं देवें
    1
    jodhpur  जोधपुर से बड़ी खबर,  अभी अभी कुछ लोग घर-घर जाकर भंडारे करवानें के नाम पर लोगों से हजारों रूपये का दान ले रहे हैं कृपया ऐसे लोगों से सावधान रहें और बिना जानकारी लिये दान नहीं देवें
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जोधपुर जिले के बोरुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के चौकड़ी खुर्द गांव में एक कलयुगी बेटे ने वृद्ध पिता के साथ मारपीट की जिसे वह लहू लोहान हो गए। घायल अवस्था में बोरुंदा अस्पताल में उनका उपचार करवाया वहीं घटना की सूचना व पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कलयुग के बेटे को गिरफ्तार किया।
    2
    जोधपुर जिले के बोरुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के चौकड़ी खुर्द गांव में एक कलयुगी बेटे ने वृद्ध पिता के साथ मारपीट की जिसे वह लहू लोहान हो गए। घायल अवस्था में बोरुंदा अस्पताल में उनका उपचार करवाया वहीं घटना की सूचना व पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कलयुग के बेटे को गिरफ्तार किया।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • ,
    1
    ,
    user_Karan
    Karan
    Doctor समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जालौर सोमवार को शिवसेना जिला प्रमुख रूप राज पुरोहित के नेतृत्व में भूमि घोटाले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को कार्यालय में ज्ञापन दिया गया, प्रेस नोट दिनांक : __________ स्थान : जालोर शिवसेना (UBT) जालोर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में भूमि घोटाले को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन जालोर। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में आज गोविन्दला, भाद्राजून में हुए गंभीर भूमि घोटाले, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र के मामले को लेकर माननीय पुलिस अधीक्षक, जालोर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम गोविन्दला निवासी स्व. श्री भूरसिंह पुत्र नरसिंह जाति पुरोहित की मृत्यु लगभग 45 वर्ष पूर्व हो चुकी है, इसके बावजूद भूमाफियाओं द्वारा उन्हें जीवित दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर बिक्री/हस्तांतरण किया गया। इस संबंध में थाना भाद्राजून में दिनांक 17.01.2026 को परिवाद क्रमांक 0004/2026 दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरोपी राजूसिंह पुत्र पारसदान निवासी दूदीया एवं भेरूसिंह पुत्र नाथूसिंह निवासी नोसरा, हाल भाद्राजून द्वारा मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। साथ ही, भूरसिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड (क्रमांक 6458 5289 0151) तैयार किया गया, जिसकी वैधता जांच में कोई आधार जारी नहीं पाया गया, जिससे पहचान दस्तावेजों की कूटरचना स्पष्ट होती है। यह सभी कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120B के अंतर्गत गंभीर अपराध हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि फर्जी बैनामे के आधार पर गोविन्दला निवासी सरपंच हरकुदेवी पत्नी सुजाराम जाति कलबी पटेल द्वारा म्यूटेशन स्वीकृत किया गया, जबकि उन्हें मृतक की मृत्यु की जानकारी होते हुए भी यह कार्य किया गया। अतः उन्हें भी सह-आरोपी बनाए जाने की मांग की गई। शिवसेना (UBT) ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई सभी रजिस्ट्रियों एवं म्यूटेशन को निरस्त कराया जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, चुनीलाल पुरोहित, समाजसेवी जसवंती राणा, हनुमान पुरोहित, रूपसिंह पुरोहित, दिनेश राणा सहित अनेक शिवसैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    जालौर सोमवार को शिवसेना जिला प्रमुख रूप राज पुरोहित के नेतृत्व में भूमि घोटाले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को कार्यालय में ज्ञापन दिया गया,     प्रेस नोट
दिनांक : __________
स्थान : जालोर
शिवसेना (UBT) जालोर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में भूमि घोटाले को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
जालोर। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर जिला प्रमुख की अध्यक्षता में आज गोविन्दला, भाद्राजून में हुए गंभीर भूमि घोटाले, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र के मामले को लेकर माननीय पुलिस अधीक्षक, जालोर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम गोविन्दला निवासी स्व. श्री भूरसिंह पुत्र नरसिंह जाति पुरोहित की मृत्यु लगभग 45 वर्ष पूर्व हो चुकी है, इसके बावजूद भूमाफियाओं द्वारा उन्हें जीवित दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उनकी भूमि पर अवैध कब्जा कर बिक्री/हस्तांतरण किया गया। इस संबंध में थाना भाद्राजून में दिनांक 17.01.2026 को परिवाद क्रमांक 0004/2026 दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आरोपी राजूसिंह पुत्र पारसदान निवासी दूदीया एवं भेरूसिंह पुत्र नाथूसिंह निवासी नोसरा, हाल भाद्राजून द्वारा मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। साथ ही, भूरसिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड (क्रमांक 6458 5289 0151) तैयार किया गया, जिसकी वैधता जांच में कोई आधार जारी नहीं पाया गया, जिससे पहचान दस्तावेजों की कूटरचना स्पष्ट होती है। यह सभी कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120B के अंतर्गत गंभीर अपराध हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि फर्जी बैनामे के आधार पर गोविन्दला निवासी सरपंच हरकुदेवी पत्नी सुजाराम जाति कलबी पटेल द्वारा म्यूटेशन स्वीकृत किया गया, जबकि उन्हें मृतक की मृत्यु की जानकारी होते हुए भी यह कार्य किया गया। अतः उन्हें भी सह-आरोपी बनाए जाने की मांग की गई।
शिवसेना (UBT) ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर की गई सभी रजिस्ट्रियों एवं म्यूटेशन को निरस्त कराया जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस अवसर पर जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, चुनीलाल पुरोहित, समाजसेवी जसवंती राणा, हनुमान पुरोहित, रूपसिंह पुरोहित, दिनेश राणा सहित अनेक शिवसैनिक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    22 min ago
  • रिया बड़ी के निकट ग्राम चावड़िया कला में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान साधु-संतों के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
    1
    रिया बड़ी के निकट ग्राम चावड़िया कला में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान साधु-संतों के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जोधपुर थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नारी नरीरत्ना जोधपुर पहुंची जोधपुर एयरफोर्स से सीधे उम्मेद भवन के लिए रवाना हुई ‌। कुछ देर उम्मेद भवन पैलेस रुकने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी राज हवेली के लिए रवाना हो जाएगी । थाईलैंड की राजकुमारी जोधपुर में 10 तारीख तक रहेगी 10 फरवरी को थाईलैंड की राजकुमारी जोधपुर से रवाना हो जाएगी । थाईलैंड की राजकुमारी जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग उम्मेद भवन पैलेस रास हवेली और कुछ हैंडीक्राफ्ट की आइटम खरीदने के लिए रानी हैंडीक्राफ्ट जाएगी । आपको बता दे की थाईलैंड की राजकुमारी पिछले कई दिनों से राजस्थान के प्रवास पर है और आज जयपुर से जोधपुर पहुंची है
    1
    जोधपुर थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नारी नरीरत्ना जोधपुर  पहुंची जोधपुर एयरफोर्स से सीधे उम्मेद भवन के लिए रवाना हुई ‌। कुछ देर उम्मेद भवन पैलेस रुकने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी राज हवेली के लिए रवाना हो जाएगी । थाईलैंड की राजकुमारी जोधपुर में 10 तारीख तक रहेगी 10 फरवरी को थाईलैंड की राजकुमारी जोधपुर से रवाना हो जाएगी । थाईलैंड की राजकुमारी जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग उम्मेद भवन पैलेस रास हवेली और कुछ हैंडीक्राफ्ट की आइटम खरीदने के लिए रानी हैंडीक्राफ्ट जाएगी । आपको बता दे की थाईलैंड की राजकुमारी पिछले कई दिनों से राजस्थान के प्रवास पर है और आज जयपुर से जोधपुर पहुंची है
    user_Jitendra dudi
    Jitendra dudi
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बिराटिया कला के अन्दर बना हुआ एनिकट की पक्की व कच्ची पाल जो 45 वर्षो से बना हुआ है उस पर अमरलाल पालडीया ने पाल पर j.c.b. चलाकर पाल को तोड़कर अपने खेत मै मिलाना चाहता है
    2
    ग्राम पंचायत बिराटिया कला के अन्दर बना हुआ एनिकट की पक्की व कच्ची पाल जो 45 वर्षो से बना हुआ है उस पर अमरलाल पालडीया ने पाल पर j.c.b. चलाकर पाल को तोड़कर अपने खेत मै मिलाना चाहता है
    user_राकेश
    राकेश
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मेड़ता के जसनगर क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। खनन रोकने गई टीम को आरोपियों ने घेर लिया और बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए।
    1
    मेड़ता के जसनगर क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। खनन रोकने गई टीम को आरोपियों ने घेर लिया और बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.