*हर महिला को मिले समानता, शिक्षा और सम्मान :बिट्टी देवी शर्मा* *सामाजिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को आगे लाए :प्रीति नायक * 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर जागृति समिति धौलपुर द्वारा हरदेव नगर पर ग्वालियर हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का अभिनंदन किया गया बिट्टी देवी शर्मा वह शख्सियत है वह स्वयं अधिवक्ता रही है और उनकी दो होनहार बेटियां आज जज के पद पर आसीन है जिसमें से एक धौलपुर जिला जज प्रीति नायक एवं उनकी दूसरी बेटी ग्वालियर में प्रगति शर्मा जिला अभियोज अधिकारी ग्वालियर संभाग मैं पद स्थापित है, जागृति समिति द्वारा श्रीमती बिट्टी देवी को शाल उड़ाकर गुलदस्ता भेट कर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि हर महिला को शिक्षा, समानता और सम्मान मिलना चाहिए ताकि महिलाएं देश की प्रगति में साथ दे सके, इस अवसर पर जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को मजबूत करना है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। पूर्व प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने कहा कि महिला दिवस का महत्व महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति भेदभाव को दूर करना, महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना है, पूर्व शिक्षा निदेशक गणेश धाकरे ने कहा कि अब महिलाएं घरेलू कामका से लेकर देश में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युद्ध में भी सक्रिय भाग ले रही है वास्तविक तौर पर नारी अब शक्ति का रूप ही है l कार्यक्रम में सुश्री कमला दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया गया, इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुश्री कल्पना शर्मा, मुकेश सक्सेना, रितिक वर्मा, अनमोल बंसल, शशि त्यागी, नेहा सिंह, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l *मुकेश सक्सेना* *सचिव जागृति समिति धौलपुर*
*हर महिला को मिले समानता, शिक्षा और सम्मान :बिट्टी देवी शर्मा* *सामाजिक भेदभाव दूर कर महिलाओं को आगे लाए :प्रीति नायक * 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर जागृति समिति धौलपुर द्वारा हरदेव नगर पर ग्वालियर हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का अभिनंदन किया गया बिट्टी देवी शर्मा वह शख्सियत है वह स्वयं अधिवक्ता रही है और उनकी दो होनहार बेटियां आज जज के पद पर आसीन है जिसमें से एक धौलपुर जिला जज प्रीति नायक एवं उनकी दूसरी बेटी ग्वालियर में प्रगति शर्मा जिला अभियोज अधिकारी ग्वालियर संभाग मैं पद स्थापित है, जागृति समिति द्वारा श्रीमती बिट्टी देवी को
शाल उड़ाकर गुलदस्ता भेट कर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि हर महिला को शिक्षा, समानता और सम्मान मिलना चाहिए ताकि महिलाएं देश की प्रगति में साथ दे सके, इस अवसर पर जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को मजबूत करना है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। पूर्व प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने कहा कि महिला दिवस का महत्व महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा
देना, महिलाओं के प्रति भेदभाव को दूर करना, महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना है, पूर्व शिक्षा निदेशक गणेश धाकरे ने कहा कि अब महिलाएं घरेलू कामका से लेकर देश में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युद्ध में भी सक्रिय भाग ले रही है वास्तविक तौर पर नारी अब शक्ति का रूप ही है l कार्यक्रम में सुश्री कमला दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया गया, इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुश्री कल्पना शर्मा, मुकेश सक्सेना, रितिक वर्मा, अनमोल बंसल, शशि त्यागी, नेहा सिंह, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l *मुकेश सक्सेना* *सचिव जागृति समिति धौलपुर*
- आगरा नगर निगम में सदन समय पर न लगने को लेकर बसपा पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बसपा और कांग्रेस के पार्षदों ने महापौर कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। पार्षदों का आरोप है कि ज्ञापन देने की सूचना के बावजूद महापौर कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। नाराज़ पार्षदों ने अपना ज्ञापन महापौर कार्यालय के बाहर ही चस्पा कर दिया। पार्षदों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से नगर निगम में सदन नहीं लगा है, जिससे शहर की जनता की समस्याएं लंबित पड़ी हैं।1
- Post by Sonu Faujdar1
- *रूपबास (भरतपुर)।बच्चों के भविष्य को लेकर जेल गई महिलाए का जेल से बाहर आने पर हुआ भव्य स्वागत* ```रूपवास क्षेत्र के गांव दौरदा मार्ग स्थित शराब गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध शराब ठेका के मामले में जेल गई 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को मिली जमानत, सेवर जेल से सभी रिहा``` जेल गई महिलाओं व एक व्यक्ति को जमानत पर जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश, संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं तहसील महिला अध्यक्ष रूबी कुमारी व उनकी पूरी टीम ने महिलाओं का जेल से बाहर आने पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और कहा कि आपने गांव में शराब बन्दी आंदोलन को जारी रखना बेहद जरूरी है। शराब बंदी से ही बच्चों का भविष्य है।* रुपबास क्षेत्र के भरतपुर धौलपुर नेशनल हाईवे स्थित गांव जरेला के श्री सृष्टि विद्यालय के निकट संचालित शराब गोदाम की आड़ में वर्षों से रिटेल में अवैध रूप शराब बेचने का काम दिन रात चल रहा था। जिससे विद्यालय जाने वाली छात्राएं एवं शौच जाने वाली महिलाएं बेहद परेशान थीं। इतना ही नही उस क्षेत्र में कृषि कार्य करने जाने वाले लोग भी शराबियों से परेशान थे। इस शराब के ठेके पर प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। जिसका बीते दिनों जरेला गांव की सैकड़ो महिलाएं एक जुट होकर अवैध शराब ठेके पर शराब बिक्री का केवल विरोध करने पहुंची थीं। जहां अज्ञात कारणों से अचानक ठेके में आग लग गई और उसका आरोप 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति पर शराब कारोबारी द्वारा लगा दिया गया। जिसके चलते पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही महिलाओं को उक्त मामले का दोषी मानते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। आज उन महिलाओं की एडीजे कोर्ट बयाना के कैंप कोर्ट रुपबास से जमानत हुई और महिलाओं को कोर्ट के आदेश पर सेवर जेल से रिहा कर दिया गया है। महिलाओं के जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश , संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष रुबी कुमारी , प्रेम सिंह,हरीचरन, सुनील सेठी, अजय पाल आदि व उनकी टीम ने महिलाओं का माला पहनकर जोरदार स्वागत किया और कहा कि शराब आंदोलन को जारी रखें हम आपके साथ हैं। घर पहुंच कर अपने परिवारों के साथ होली मनाई। जेल गई महिलाओं ने प्रण लिया कि अब जरैला व उसके आस-पास शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें जो भी करना पड़े करेंगी। इस मौके पर किसान सेना के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं सरपंच राजकुमार, रिंकू एवं अन्य गांव वासी मौजूद रहे।1
- मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Dharmendra Kumar2
- 🚨 ताज़ा खबर सबसे पहले देखने के लिए अभी Subscribe करें Kantap TV https://www.youtube.com/@KantapTVNews 📺 आगरा और आसपास की हर बड़ी खबर ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🎥 ग्राउंड रिपोर्ट 👉 अभी चैनल Subscribe करें और Bell Icon 🔔 जरूर दबाएं। #KantapTV #AgraNews #BreakingNews1
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- Post by Sonu Faujdar1
- 🚨 ताज़ा खबर सबसे पहले देखने के लिए यूट्यूब पर अभी Subscribe करें Kantap TV 📺 आगरा और आसपास की हर बड़ी खबर ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 🎥 ग्राउंड रिपोर्ट 👉 अभी चैनल Subscribe करें और Bell Icon 🔔 जरूर दबाएं। #KantapTV #AgraNews #BreakingNews1