logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सेवढ़ा में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सेवढ़ा में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई पत्रिका संवाददाता, सेवढ़ा। दतिया के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सेवढ़ा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाहा के नेतृत्व में बस स्टैंड सेवढ़ा पर आतिशबाजी की गई तथा कार्यकर्ताओं और आमजन का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे, जहां विजय का उत्सव मनाते हुए जोरदार आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "कांग्रेस जिंदाबाद", "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" तथा पार्टी के समर्थन में विभिन्न नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाहा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों और विकास के प्रति विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों और जनविश्वास की जीत है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जीत की खुशी साझा की।

1 hr ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सेवढ़ा में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सेवढ़ा में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई पत्रिका संवाददाता, सेवढ़ा। दतिया के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सेवढ़ा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाहा के नेतृत्व में बस स्टैंड सेवढ़ा पर आतिशबाजी की गई तथा कार्यकर्ताओं और आमजन का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे, जहां विजय का उत्सव मनाते हुए जोरदार आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "कांग्रेस जिंदाबाद", "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" तथा पार्टी के समर्थन में विभिन्न नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाहा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों और विकास के प्रति विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों और जनविश्वास की जीत है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जीत की खुशी साझा की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते दतिया 03 अगस्त 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मतों की गणना आज सोमवार को शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह को रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया। दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह 66757 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार श्री आशुतोष तिवारी को 60741 मत मिले। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक श्री विजय भारती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    1
    दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न 
कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते
दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 मतगणना शांति पूर्ण सम्पन्न 
कांग्रेस प्रत्याशी 6 हजार 16 वोटो से जीते 
दतिया 03 अगस्त 2026 / दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मतों की गणना आज सोमवार को शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर प्रातः 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह को रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया। 
दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री घनश्याम सिंह 66757 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार श्री आशुतोष तिवारी को 60741 मत मिले। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक श्री विजय भारती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत दतिया श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🏆 दतिया में कांग्रेस की शानदार जीत! 6,053 वोटों से जीते कुंवर घनश्याम सिंह ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान कांग्रेस ने कई राउंड में बढ़त बनाए रखी और अंत में यही बढ़त जीत में बदल गई। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई कार्यकर्ता मतगणना केंद्र और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए और जीत की खुशी मनाई। इस उपचुनाव के नतीजे ने दतिया की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि नव निर्वाचित विधायक अपने क्षेत्र के विकास और जनता से किए गए वादों को किस तरह आगे बढ़ाते हैं। दतिया उपचुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जुड़े रहिए जन दस्तक लाइव के साथ। धन्यवाद।
    1
    🏆 दतिया में कांग्रेस की शानदार जीत! 6,053 वोटों से जीते कुंवर घनश्याम सिंह
ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया 
दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,053 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है।
मतगणना के दौरान कांग्रेस ने कई राउंड में बढ़त बनाए रखी और अंत में यही बढ़त जीत में बदल गई। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई कार्यकर्ता मतगणना केंद्र और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए और जीत की खुशी मनाई।
इस उपचुनाव के नतीजे ने दतिया की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि नव निर्वाचित विधायक अपने क्षेत्र के विकास और जनता से किए गए वादों को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
दतिया उपचुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जुड़े रहिए जन दस्तक लाइव के साथ।
धन्यवाद।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं। पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है। आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।
    1
    कोंच में श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक का आयोजन
जालौन के कोंच नगर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को पटेल नगर स्थित शिव शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर (नहर कोठी) में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं शिव अर्चन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सावन माह के चलते नगर में शिवभक्ति का वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर परिसर में 30 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक एवं विशेष शिव अर्चन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लड्डू गोपाल हैं।
पंडित शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा करने, रुद्राभिषेक करने और भगवान शिव का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के कष्टों का निवारण होता है।
आयोजकों के अनुसार 27 अगस्त को ददरुआ सरकार का आगमन होगा, जबकि 30 अगस्त को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर आज के रुद्राभिषेक में मांगलिक शर्मा मौजूद रहे।
इस अवसर पर  अरविंद वंश दीक्षित, मयंक चौबे, अरुण सिरोठिया, नरेश, सोनू पांडा, मोनू, रानी गुप्ता, राखी पांडेय, राधा सुहाने सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्तों ने "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बनाया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    45 min ago
  • गहोई वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती, डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश गहोई वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान शहर के जंगीपुरा स्थित गहोई धर्मशाला, डबरा में श्री गहोई वैश्य नव युवक मंडल द्वारा राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इससे पूर्व पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर चल समारोह निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल रामलला मंदिर पहुंचा जहां भारी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम कुचिया विशिष्ट अतिथि मुन्नालाल गुप्ता राजकुमार गुप्ता शामिल हुए, जिन्होंने राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त के साहित्य, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं पर कार्यक्रम में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान अतिथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के सफल आयोजन में निर्देशक दिनेश पिपरसैनियां, संयोजक अभिषेक बिलैया तथा स्वागत अध्यक्ष संजीव मोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, समाज में एकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना रहा।
    4
    गहोई वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती, 
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
गहोई वैश्य समाज ने धूमधाम से मनाई राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
शहर के जंगीपुरा स्थित गहोई धर्मशाला, डबरा में श्री गहोई वैश्य नव युवक मंडल द्वारा राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
इससे पूर्व पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर चल समारोह निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल रामलला मंदिर पहुंचा जहां भारी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम कुचिया विशिष्ट अतिथि मुन्नालाल गुप्ता राजकुमार गुप्ता शामिल हुए, जिन्होंने राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त के साहित्य, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
वहीं पर कार्यक्रम में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान अतिथियों का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के सफल आयोजन में निर्देशक दिनेश पिपरसैनियां, संयोजक अभिषेक बिलैया तथा स्वागत अध्यक्ष संजीव मोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, समाज में एकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना रहा।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की दतिया जिले में आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह और एक दूसरे को मुंह मीठा करते नजर आए
    1
    उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की
उपचुनाव का लास्ट टोटल परिणाम 6090 फोटो से जीत हासिल की दतिया जिले में आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह और एक दूसरे को मुंह मीठा करते नजर आए
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोंच तहसील क्षेत्र में तीन विभागों के विवाद में फंसी 7 किमी सड़क, 6 गांवों के सैकड़ो ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के 6 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने जुझारपुरा (बम्बा) से कुँड़ा नहर पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण और इसकी जिम्मेदारी किसी एक विभाग को सौंपने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अभिनय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण किसी भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इसी वजह से वर्षों से सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि हिंगुटा से जुझारपुरा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुँड़ा, चमरउवा, वरहल, खुटैला और मवासा सहित छह गांवों के लगभग 15 हजार लोग प्रतिदिन कोंच आते-जाते हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी आवागमन करते हैं। किसानों को खाद-बीज लाने और अपनी उपज कोंच मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण रिक्शा और अन्य छोटे वाहन भी गांवों तक आने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को किसी एक विभाग के अधीन सौंपकर शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    1
    कोंच तहसील क्षेत्र में तीन विभागों के विवाद में फंसी 7 किमी सड़क, 6 गांवों के सैकड़ो ग्रामीणों ने निर्माण की उठाई मांग, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के 6 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने जुझारपुरा (बम्बा) से कुँड़ा नहर पुल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के निर्माण और इसकी जिम्मेदारी किसी एक विभाग को सौंपने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अभिनय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क नहर विभाग, मंडी समिति परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधीन होने के कारण किसी भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जिम्मेदारी नहीं ली जा रही है। इसी वजह से वर्षों से सड़क का नवीनीकरण और चौड़ीकरण नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने बताया कि हिंगुटा से जुझारपुरा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से हिंगुटा, कुँड़ा, चमरउवा, वरहल, खुटैला और मवासा सहित छह गांवों के लगभग 15 हजार लोग प्रतिदिन कोंच आते-जाते हैं। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और व्यापारी आवागमन करते हैं। किसानों को खाद-बीज लाने और अपनी उपज कोंच मंडी तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के कारण रिक्शा और अन्य छोटे वाहन भी गांवों तक आने से कतराते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ऑनलाइन शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क को किसी एक विभाग के अधीन सौंपकर शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    47 min ago
  • इंदरगढ़ की अधिष्ठात्री देवी मां शीतला के प्रकटोत्सव पर आज नगर में निकाली गई मां की भव्य रथ यात्रा, रथ यात्रा में हजारों की संख्या माता बहने एवं भक्त रहे शामिल, नगर वासियों द्वारा जगह जगह फूल बरसाकर मां का स्वागत कर भंडारा प्रसादि वितरण की गई.....
    1
    इंदरगढ़ की अधिष्ठात्री देवी मां शीतला के प्रकटोत्सव पर आज नगर में निकाली गई मां की भव्य रथ  यात्रा,
रथ यात्रा में हजारों की संख्या माता बहने एवं भक्त रहे शामिल,
नगर वासियों द्वारा जगह जगह फूल बरसाकर मां का स्वागत कर भंडारा प्रसादि वितरण की गई.....
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    Voice of people Indergarh, Datia•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.