परमेश्वारपुर गांव के समीप एन एच 319 पर एक ट्रक की टक्कर में एक छात्रा की हुई मौत जबकि एक छात्रा गम्भीर रूप जख्मी हुई। दावथ थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव के समीप एनएच 319 पर मंगलवार सुबह 8:00 बजे मालियाबग ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर एक छात्रा की हुई मौत जबकि दूसरी हुई गंभीर रूप से जख्मी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बतसा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की 13 वर्षीय पुत्री नवी वर्ग की छात्रा नंदनी कुमारी और वहीं के कुलेश्वर पासवान की 12 वर्षीय पुत्री आठवां वर्ग की छात्रा अबीता कुमारी दोनों मालियाबग ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। परमेश्वरपुर गांव के समीप एनएच 319 पर अज्ञात ट्रक चालक दोनों को धक्का मार भाग निकला जिसमें दोनों छात्रा गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के सूचना पर परिजन और ग्रामीण दोनों जख्मी छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ लाया। जहां उपस्थित डॉ विकास कुमार ने जांचोपरांत 13 वर्षीय नंदनी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी 12 वर्षीय अबीता कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर सासाराम रेफर कर दिया। वहीं एक छात्रा की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मृत छात्रा के शव का पंचनामा तैयार कर अंत परीक्षा हेतु सासाराम भेज दिया गया है।
परमेश्वारपुर गांव के समीप एन एच 319 पर एक ट्रक की टक्कर में एक छात्रा की हुई मौत जबकि एक छात्रा गम्भीर रूप जख्मी हुई। दावथ थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव के समीप एनएच 319 पर मंगलवार सुबह 8:00 बजे मालियाबग ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर एक छात्रा की हुई मौत जबकि दूसरी हुई गंभीर रूप से जख्मी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बतसा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की 13 वर्षीय पुत्री नवी वर्ग की छात्रा नंदनी कुमारी और वहीं के कुलेश्वर पासवान की 12 वर्षीय पुत्री आठवां वर्ग की छात्रा अबीता कुमारी दोनों मालियाबग ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। परमेश्वरपुर
गांव के समीप एनएच 319 पर अज्ञात ट्रक चालक दोनों को धक्का मार भाग निकला जिसमें दोनों छात्रा गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के सूचना पर परिजन और ग्रामीण दोनों जख्मी छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दावथ लाया। जहां उपस्थित डॉ विकास कुमार ने जांचोपरांत 13 वर्षीय नंदनी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी 12 वर्षीय अबीता कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर सासाराम रेफर कर दिया। वहीं एक छात्रा की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मृत छात्रा के शव का पंचनामा तैयार कर अंत परीक्षा हेतु सासाराम भेज दिया गया है।
- रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 16 आपराधिक कांडों का उद्वेदन हुआ है, जबकि 19 मामलों में इनकी संलिप्तता पाई गई है। एसपी रौशन कुमार ने नगर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से शाहाबाद क्षेत्र में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य मोबाइल झपटमारी, ट्रक से लूटपाट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि गिरोह के लगभग 160 से अधिक सदस्यों की पहचान पुलिस द्वारा की जा चुकी है। ये अपराधी सासाराम समेत अन्य शहरों में किराए के मकानों में रहकर घटनाओं को अंजाम देते थे। बीते नवरात्रि के दौरान पुलिस गश्ती के क्रम में नवरत्न बाजार से दो संदिग्धों को पकड़ा गया था। पूछताछ और जांच के दौरान पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो की गिरफ्तारी भभुआ जिले से हुई है। अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।4
- सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे से 45 लीटर महुआ शराब पुलिस ने जब्त किया है। सोमवार को 02 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार कि रात्री थाना के एएसआई दीप प्रकाश ने पुलिस बल के जवानों के साथ कोसंदा गांव के समीप काव नदी के किनारे छापेमारी किया जहां पुलिस को आते देख तीन कारोबारी नदी में छलांग लगा उस पर भाग निकले। परंतु वहां से पॉलीथीन में बांधकर बोरा में रखे 45 लीटर महुआ शराब जब्त कर थाना लाया गया है। जबकि मामले चिन्हित कर तीन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- कशिश न्यूज़ पति की निर्मम हत्या के बाद डिप्रेशन में आई पत्नी ने अपने दो नन्हे मुन्ने बच्चे के साथ आत्महत्या का किया प्रयास अगरेर थाना के बाराडीह की बरदात एंकर राकेश के साथ रोहतास अपडेट1
- class1
- लार पंचकल्याणक महोत्सव : तीसरे दिन धूमधाम से मनाया जन्म कल्याणक1
- दोहरे हत्याकांड से दहला इलाका: ठुकराए प्यार ने बना दी दरिंदगी की कहानी बिहार के मोतिहारी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ ठुकराए हुए प्रेम ने दो निर्दोष जिंदगियाँ छीन लीं। हीरापट्टी गांव में 20 वर्षीय शिल्पी कुमारी को पुलिस ने दोहरे मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है। 20 मार्च को पाँच साल की मासूम अंशिका कुमारी घर के बाहर से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। दो दिन बाद उसका शव मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच आगे बढ़ी तो सच सामने आते ही हर कोई सन्न रह गया। जांच में खुलासा हुआ कि शिल्पी ने पहले अपने बॉयफ्रेंड के दादा को सोते समय आग लगाकर मार डाला था। इसके बाद शक दूसरी ओर जाए, इसलिए उसने प्लान बनाकर मासूम अंशिका की भी हत्या कर दी, ताकि दूसरी महिला को फंसाया जा सके। दोनों वारदातों के जुड़ने पर पुलिस ने शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया। गाँव में दहशत, परिवारों में मातम और लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं— क्या ठुकराया हुआ प्यार किसी को इतना बेरहम बना सकता है?1
- Post by Arjun Gupta ji1
- नगर पंचायत कोआथ बाजार स्थित एक्सीलेंट इंच्यूट परिसर में सोमवार को 01 बजे तक वर्ष 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में मेधावी रहे छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एक्सीलेंट इंच्यूट के संचालक मंजीत कुमार ने बताया कि मेरे इंच्यूट के छात्रा मैट्रिक परीक्षा में दावथ प्रखंड क्षेत्र के इटवा निवासी पूजा कुमारी 479 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर में चौथा स्थान प्राप्त किया है ,जबकि कोआथ निवासी छात्र ऋषि कुमार भी 479 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर है। जबकि इंटर परीक्षा 2026 में मैट्रिक परीक्षा में टॉपर रहे ऋषि कुमार का बड़ा भाई रतन कुमार 458 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर था और मुस्कान कुमारी 445 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर छात्रा थी। आगे बताया कि मेरे इंच्यूट के 50 विद्यार्थी में 47 विद्यार्थी इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। साथ ही मैट्रिक परीक्षा में कुल 43 में से 40 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है। वहीं सम्मान समारोह के अतिथियों में मुख्य पार्षद धर्मेंद्र चौधरी, पूर्व मुख्य पार्षद सोनी खान, उप मुख्य पार्षद पति रिची गुप्ता, पूर्व मुखिया सत्येंद्र शर्मा, अनुज चौधरी, पत्रकार मुकेश कुमार सिंह, राजू पाठक,समाजसेवी सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रदीप कुशवाहा ने मेधावी छात्रा छात्राओं को अंग वस्त्र, ट्रॉफी, मेडल, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। और मिठाई खिलाकर बधाईयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।अन्य अभिभावक अतिथियों में विद्यासागर ,धनजी कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी ,धीरज कुमार केसरी ,विंध्याचल तुरहा ,वीरेंद्र सिंह, बीर बहादूर चौधरी मुन्ना पटेल थे। कार्यक्रम का संचालन इंस्टिट्यूट के सुधीर कुमार ,अंकित कुमार ,मोहम्मद इम्तियाज ने किया। जबकि इंटर के मेधावी छात्राओं में इंच्यूट के सिमरन पटेल 438,हाजरा परवीन 432 ,प्रिंस कुरैशी 425, शालू पटेल 425 ,रूबी कुमारी 423 ,अमीषा पटेल 420, वंदना कुमारी 402 और सुषमा कुमारी 400 अंक प्राप्त को जबकि मैट्रिक में शिवम कुमार केसरी 454 ,सोनी कुमारी 454, विशाल कुमार 453, मुस्कान केसरी 441 ,चांदनी कुमारी 440, प्रभा कुमारी 432, सलोनी कुमारी 427, और काजल कुमारी 422अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।2