Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल देवरिया । जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी थाना कोतवाली में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा बांस की कईन काटने हेतु पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गये थे कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी का वक्तव्य
Jyoti pathak
सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल देवरिया । जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी थाना कोतवाली में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा बांस की कईन काटने हेतु पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गये थे कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी का वक्तव्य
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूर्वांचल में नई सोच की दस्तक “जाति नहीं, विकास की राजनीति” — संकल्प मोर्चा का बड़ा ऐलान पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा ने आज अपनी विचारधारा स्पष्ट करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की जातीय राजनीति में विश्वास नहीं करता। मोर्चा का उद्देश्य समाज को जाति के आधार पर विभाजित करना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ना है।1
- देवरिया की प्रेम प्रसंग में युवती ने SP कार्यालय परिसर में खाया जहर, हालत गंभीर गांव के एक लड़के से प्रेम करने वाली युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। युवक उससे एक वर्ष से शादी करने का वादा कर झांसा दे रहा था। युवती रामपुर कारखाना थाना पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।गुरुवार को दोपहर में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय न्याय के लिए पहुंची और परिसर में कॉकरोच मारने वाली दवा खा ली। उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मी उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाएं जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक वह खतरे से बाहर1
- देवरिया । *थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार, चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त मोहताब अली उर्फ मेहताब पुत्र रमजान अली साकिन जमापुर थाना जीरादेई जनपद सिवान (बिहार) को विगत रात्रि में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल .2026 को थाना कोतवाली पर वादी श्री शैलेश यादव पुत्र दूधनाथ यादव निवासी जखनिया थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी दिनांक 10 अप्रैल .2026 को अपनी मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रजि0 सं0- UP 61AZ 2037 से जनपद कुशीनगर से अपने घर जा रहे थे कि सोंदा जनपद देवरिया के पास रूककर आराम करने लगे व उनको नींद आ गयी तभी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी कर लिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 239/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1.उ0नि0 शुभम कुमार पाठक थाना कोतवाली देवरिया 2.का0 जियालाल थाना कोतवाली देवरिया 3.का0 चन्दन मौर्या थाना कोतवाली देवरिया *1
- देवरिया: मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनी बाबा साहब आंबेडकर जयंती, वाद-विवाद प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज प्रांगण में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रजनी मैम द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बैच 2025 की छात्रा ज्योति सिंह और आंशिक सिंह ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद इसी बैच के मनीष सिंह ने प्रभावशाली कविता पाठ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता रही, जिसमें 2022 और 2023 बैच के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “Feminism: Equality or Extremism” था। प्रतिभागियों में अविशी यादव, आंचल शुक्ला, मृगांक सिंह और गगन तवर शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में अविशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ वक्ता’ का पुरस्कार भी प्रधानाचार्य द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल नयन चतुर्वेदी जी रहे, जो पिछले 40 वर्षों से मुंबई में विधुर एक्टिंग स्कूल का संचालन कर रहे हैं और वर्तमान में देवरिया में रहकर समाजसेवा के कार्यों में संलग्न हैं। इस अवसर पर सभी चिकित्सा संकाय सदस्यों ने बाबा साहब आंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव का सामना करते हुए समाज से उसे समाप्त करने का संकल्प लिया और देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया। साथ ही शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वही दहाड़ेगा” को भी याद किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न बैच के टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के. मिश्रा, फिजियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा, मेडिसिन विभाग के पूर्व सहायक आचार्य डॉ. रणधीर सिंह, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडे, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिवेदी, मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंबु पांडे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी सहित डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. संजय भट्ट, डॉ. सोनू कुमार, डॉ. जफर अनीश, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।1
- जनपद देवरिया भटनी गांव 🌍 देवरिया लाइव1
- सेवा में, श्रीमान उपजिलाधिकारी महोदय, तहसील – देवरिया, जनपद – देवरिया, उत्तर प्रदेश विषय: ग्राम सभा सरौरा धूमनगर स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से तत्काल मुक्त कराकर जयंती कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु प्रार्थना पत्र महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे, जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी, जनपद देवरिया तथा ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर का निवासी हूँ । महोदय, हमारे ग्राम सभा में स्थित अंबेडकर पार्क, जो कि सार्वजनिक उपयोग एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित भूमि है, वर्तमान समय में कुछ दबंग/अवैध व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है । आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर ग्राम सभा के लोग उक्त स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु एकत्रित हैं, किन्तु अवैध कब्जे के कारण जयंती कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है । इससे ग्रामवासियों में अत्यधिक आक्रोश एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । यह मामला अत्यंत संवेदनशील एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ा हुआ है, अतः किसी भी अप्रिय घटना से बचने हेतु तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है । अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौके पर राजस्व एवं पुलिस टीम भेजकर अंबेडकर पार्क की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, जिससे आज ही जयंती कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके । साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पुनः उत्पन्न न हो। आपकी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी आपके सदा आभारी रहेंगे । धन्यवाद। दिनांक: __________ भवदीय, मणि यादव उर्फ अन्ना हजारे जिलाध्यक्ष – आजाद अधिकार सेना पार्टी जनपद – देवरिया (उ० प्र०) ग्राम सभा – सरौरा धूमनगर पोस्ट – करौंदी, तहसील – देवरिया जिला – देवरिया मोबाइल नंबर: 8875764547 हस्ताक्षर: __________2
- देवरिया पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी मोहताब अली उर्फ मेहताब को देवरिया-सलेमपुर मार्ग स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर (UP 61AZ 2037) भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को सोंदा के पास आराम कर रहे युवक की बाइक और मोबाइल चोरी हो गए थे, जिसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- लखीमपुर खीरी: मैलानी-बांकेगंज में बवाल, 20 पुलिसकर्मी घायल हुए है मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में B. R. Ambedkar की मूर्ति तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई। पथराव में करीब 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि थाना, चौकी और एडिशनल एसपी की गाड़ियां क्षतिग्रस्त की गईं। घटना के दौरान का एक रिपोर्टर भी हल्का घायल हुआ। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल मौके की ओर रवाना किया गया है ।1