Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्वांचल में नई सोच की दस्तक “जाति नहीं, विकास की राजनीति” — संकल्प मोर्चा का बड़ा ऐलान पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा ने आज अपनी विचारधारा स्पष्ट करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की जातीय राजनीति में विश्वास नहीं करता। मोर्चा का उद्देश्य समाज को जाति के आधार पर विभाजित करना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ना है।
Shakti भारत नेशन न्यूज
पूर्वांचल में नई सोच की दस्तक “जाति नहीं, विकास की राजनीति” — संकल्प मोर्चा का बड़ा ऐलान पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा ने आज अपनी विचारधारा स्पष्ट करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की जातीय राजनीति में विश्वास नहीं करता। मोर्चा का उद्देश्य समाज को जाति के आधार पर विभाजित करना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की मुख्यधारा में जोड़ना है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के 135 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा देवरिया विधानसभा के नगर पालिका क्षेत्र देवरिया के रामनाथ देवरिया में बूथ संख्या- 272 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व्यक्ति नही विचार थे, उन्होंने लोगो को असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के साथ लोगो को अपने संवैधानिक अधिकारों को प्रति जागरूक किया। बाबा साहब ने अपना जीवन कमजोर वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एक युगदर्शी विचारधारा के प्रतीक थे, देश के लिए किए गए उनके योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण मिश्र, डॉ ब्रह्मा सिंह , राजेश पासवान , विजेंद्र चौहान ,रामजीत शर्मा , दुष्यंत सिंह ,राघवेंद्र प्रताप सिंह , सुनील कुमार , वीरेंद्र पाठक , हरिश्चन्द्र गुप्ता ,विजय कुशवाहा उपस्थित रहे।1
- देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बांकी फुलवरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और लाइसेंसी रायफल से फायरिंग का मामला दर्ज हुआ था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चौथे आरोपी सूरज पाण्डेय को आज बैतालपुर-बांकी फुलवरिया रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- देवरिया। जनपद के बैतालपुर नगर पंचायत में स्थित पशु चिकित्सालय पर अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें सभी कार्मिकों ने डॉ भीमराव राव अम्बेडकर को पुष्पांजलि दिया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने सभी कार्मिकों को बाबा साहेब के आदर्शों जैसे शिक्षित बनो,संगठित रहो और संघर्ष करो को अपनाने,सामाजिक समानता,न्याय और बंधुत्व की रक्षा करने तथा संविधान के मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई और कहा कि यह शपथ समानता,शिक्षा के प्रसार और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती है। आयोजन में भारत के संविधान में निहित आदर्शों सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय,विचार,अभिव्यक्ति,विश्वास,धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,प्रतिष्ठा और अवसर की समता की रक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने एवं छुआछूत,जातिगत भेदभाव और अन्याय के खिलाफ लड़ने और समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया। महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की रक्षा और एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहने जहाँ प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार के लिए प्रयास करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती,सुभाष चंद्र धर्मेंद्र यादव,सुनील कुमार,सीताराम व महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।1
- अंबेडकर युवा समिति सलेमपुर के तत्वावधान में विश्वरत्न, विश्वभूषण, भारतरत्न, महाविद्वान, महानायक, अर्थशास्त्री, महान इतिहासकार, संविधान निर्माता, क्रांतिसूर्य, युगपुरुष, परम पूज्य बोधिसत्व, महामानव Dr. B. R. Ambedkar जी की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ वार्ड नंबर 2, पिपरा नजीर में मनाई गई। इस पावन अवसर पर श्री अशोक कुमार रावत एवं श्री प्रदीप कुमार जी के आवास पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें सभासद प्रतिनिधि वार्ड नंबर 2 श्री काशीनाथ (पूर्व रिटायर्ड रेलवे गार्ड), अशोक कुमार रावत, उमाशंकर प्रसाद, हर्षचन्द्र, दीपक कुमार, अरुण कुमार, अजय कुमार, अवधेश कुमार, अजय रावत, राजेश कुमार गौतम, विनोद रावत, दीपचंद रावत, जय प्रकाश, राजन कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगातार तीन बार से सभासद रहे श्री प्रदीप कुमार यादव जी द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को कॉपी, किताब एवं पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया गया। उनके इस प्रेरणादायक योगदान की अंबेडकर युवा समिति सलेमपुर द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। यह आयोजन न केवल बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता के संदेश को भी सुदृढ़ करने का कार्य किया। #AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #EducationForAll #SocialJustice #RKsocialist4
- "मैं कहां पे खड़ा हूं !" उत्तरप्रदेश | मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने के दारोगा चोबसिंह कल मुख्यमंत्री के दौरे में VIP ड्यूटी पर थे. अचानक कुछ हुआ और तहसील के पास तैनात दारोगा ने शर्ट उतार दी, पुलिस टोपी भी उनके पास नही थी. अधनंगे बदन वह मिट्टी में लोट रहे थे. उनके चश्मे का एक शीशा गायब था. लेटे हुए वह बेचैनी से मोबाइल देखते थे तो कभी पेट के बल लेटकर लंबी नींद लेते थे. उनका शरीर साथ नही दे रहा था. वह लेटे हुए कई बार मूत्र-विसर्जन भी कर चुके थे. दारोगा की गाड़ी भी पास खड़ी थी. राहगीरों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें एक अहाते के अंदर कर दिया. साथी पुलिसवालों ने आकर उनकी सुधि ली. औघ रहा दारोगा बार-बार कहता था. हां मैने दारू पी ली है मगर ये बताओ मैं कहां पे खड़ा हूं.1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- लखीमपुर खीरी- विवादित जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्ष में हुआ विवाद,, अंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त,, पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़,आगजनी पत्थर बाजी,, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल,एक महिला भी घायल,, मौके पर कई थाने की पुलिस बल तैनात,, मोके की स्थिति तनावपूर्ण,, मैलानी थाने के बांकेगंज पुलिस चौकी के बाबूपुर और मोतीपुर गांव की घटना।1
- बरहज विधानसभा के बालू छापर में डा०अम्बेडकर जयंती के अवसर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गयी इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की सविधान को बचाने के लिए सपा की सरकार बनाना ज़रूरी है इस दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला तत्पश्चात,कर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में संविधान बचाओ”, “सामाजिक न्याय जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा तथा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।इस दौरान शोभित जयसवाल विकास यादव रणविजय सिंह दिनेश यादव रामसजन यादव अजित प्रसाद कमला प्रसाद अवरूद्ध यादव श्रवन गौड़ सुबाष यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।1
- साढ़ महाराज ने मचाया तबाही1