जुमे की नमाज और गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस सतर्क, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बनखेड़ी। जुमे की नमाज और गणेश विसर्जन पर्व को देखते हुए शुक्रवार को बनखेड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस अधिकारियों ने फील्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जवानों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इधर, जनपद पंचायत कार्यालय में स्टाफ द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व कन्या भोज का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत सीईओ नरेंद्र सिंह मेवाड़ा, ब्लॉक समन्वय अधिकारी आशीष चौधरी सहित स्टाफ ने इको फ्रेंकली संदेश देते हुए पेड़ के पत्तों से बने दोना-पत्तल में बड़ी संख्या में कन्याओं को भोज कराया। वहीं, बनखेड़ी क्षेत्र के नर्मदा तट स्थित पासीघाट, खैराघाट सहित दूधी नदी और आजन नदी के विभिन्न घाटों पर गणेश समितियों द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। पूरे क्षेत्र में गणेश विसर्जन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
जुमे की नमाज और गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस सतर्क, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बनखेड़ी। जुमे की नमाज और गणेश विसर्जन पर्व को देखते हुए शुक्रवार को बनखेड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। दोनों आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस अधिकारियों ने फील्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जवानों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इधर, जनपद पंचायत कार्यालय में स्टाफ द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व कन्या भोज का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत सीईओ नरेंद्र सिंह मेवाड़ा, ब्लॉक समन्वय अधिकारी आशीष चौधरी सहित स्टाफ ने इको फ्रेंकली संदेश देते हुए पेड़ के पत्तों से बने दोना-पत्तल में बड़ी संख्या में कन्याओं को भोज कराया। वहीं, बनखेड़ी क्षेत्र के नर्मदा तट स्थित पासीघाट, खैराघाट सहित दूधी नदी और आजन नदी के विभिन्न घाटों पर गणेश समितियों द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। पूरे क्षेत्र में गणेश विसर्जन को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
- पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, बीच सड़क से युवक का अपहरण कर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा। पिपरिया-बनखेड़ी में MRP से महंगी, तो 12 किमी दूर शोभापुर में 200-300 रुपये सस्ती मिल रही शराब, शौकीनों को निशाना बना रहे बाउंसर। • 23 सितंबर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 4 गुर्गों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज। • घटना शाम 5 बजे की, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 5:55 बजे मोकलवाड़ी से 7 बोतल अवैध शराब के साथ दिखाई गिरफ्तारी। • किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज होते ही शराब ठेकेदार अटल राय ने झाड़ा पल्ला, कहा- "आरोपी हमारे बंदे नहीं।" • क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं? • 19 जुलाई को भी शोभापुर से दारू ला रहे युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था। • नर्मदापुरम SP साई कृष्णा एस. थोटा का दावा पूरे मामले की गहराई से की जा रही है जांच। #SPnarmadapuram#activefollowersnonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚a #activefollowersnonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowers�1
- 7 लीटर शराब के मामले में कार्रवाई, स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार लाइन हाजिर, प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे निलंबित पिपरिया। 7 लीटर शराब के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश कहार के साथ मारपीट के आरोपों के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि 7 लीटर शराब को लेकर ब्रजेश कहार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत और मामले की जांच के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर तथा प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।1
- मध्यप्रदेश टूरिज्म का भारी भरकम बोर्ड गिरने से फैली सनसनी, मोटरसाइकिलें आई चपेट में नर्मदापुरम - जिले के स्टेशन रोड थाना पिपरिया क्षेत्र में आज सुबह पिपरिया पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर मटकुली बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग का भारी भरकम बोर्ड अचानक रोड पर गिर जाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी जिससे कुछ समय के किये जाम की स्थिति बन गयी थी, बोर्ड रोड के दोनों तरफ खड़ी मोटरसाइकिलें पर जा गिरा जिससे मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गयी ग़नीमत रही कि यह बोर्ड किसी व्यक्ति पर नही गिरा नहीं तो जनहानि से इनकार भी नहीं जा सकता था, बोर्ड के पाइप नीचे से पूरी तरह से सड़ चुका था बोर्ड की ऊंचाई लगभग 40 से 45 फ़ीट होगी ।वही स्टेट हाईवे प्रदेश का एक मात्र हिल पचमढ़ी का मुख्य मार्ग है जिस पर लगातार आवागमन बना रहता है एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी है , बोर्ड गिरने पर पुलिस आरक्षक संजय कुमार ने ग्रामवासियों के साथ मिल कर बोर्ड को सड़क से हटवाया । सबसे बड़ा सवाल मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग के कई बोर्ड सालो से लगे हुए है देखरेख के अभाव में यह बोर्ड जंग खा रहे है जिससे नीचे से कई बोर्ड सडने की स्थिति में आ गए जो कि किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहे है, वही शासन प्रशासन को चाहिए इस पर गंभीरता से ध्यान दे ।4
- एक मां का आशीर्वाद आज सैकड़ो भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुंचा- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का संगम "🌹 गांधी वार्ड निवासी, जाने-माने कवि श्री जगदीश नामदेव जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला नामदेव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए एक अत्यंत भावपूर्ण आयोजन किया गया। उनकी पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों श्री अंकुर, अंकित, अमित, नैतिक एवं सत्यम नामदेव द्वारा अपने घर से प्रेम और श्रद्धा से बना हुआ स्वादिष्ट भोजन राम रहीम रोटी बैंक में लाया गया। परिवारजनों ने स्वयं अपने हाथों से यहाँ के जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा साथियों एवं परिक्रमावासियों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर माताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। एक माँ का आशीर्वाद आज सैकड़ों भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुँचा, इससे पवित्र और क्या हो सकता है। पुण्य आत्मा स्व. श्रीमती उर्मिला जी को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। नामदेव परिवार के इस सेवा-भाव और संस्कार को राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से नमन करता है। "विनम्र श्रद्धांजलि" 🙏1
- सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सोहागपुर थाना क्षेत्र की सेमरी हरचंद चौकी अंतर्गत ग्राम गुराडिया में रविवार दोपहर एक गहरे कुएं में अजगर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था। ऐसे में आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर लगभग 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गुराडिया गांव के एक गहरे कुएं में काफी लंबा अजगर गिर गया है। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अजगर कुएं में काफी नीचे पड़ा था। समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। आरक्षक अतुल शर्मा ने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक अतुल शर्मा द्वारा गहरे कुएं में उतरकर अजगर को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरक्षक के साहस और वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।1
- *सुभाष पार्क चौराहे पर बस की लापरवाही! डिश टीवी के तार बस में फंसे, पीछे लेकर तोड़ती हुई निकली बस!* नरसिंहपुर। 27 सितम्बर 2026 रविवार दोपहर करीब 2 बजे सुभाष पार्क चौराहे पर एक बस चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक बस निकालने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि ‘मां शारदा’ लिखी बस मेन रोड की ओर बढ़ रही थी, तभी बस की छत पर ऊपर से गुजर रहे डिश टीवी के तार फंस गए। तार फंसने का पता चलने के बाद चालक ने बस को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे लेना शुरू कर दिया। इस दौरान बस के साथ तार भी खिंचते गए और कुछ तार टूट गए। इसके बाद चालक बस को पीछे की ओर रेस्ट हाउस मार्ग की तरफ ले जाकर वहां से निकल गया। मामले में सवाल यह भी उठ रहा है कि सुभाष पार्क स्थित पुलिस सहायता केंद्र के आसपास उस समय कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। हालांकि वीडियो बनाए जाने के दौरान सहायता केंद्र पर एक पुलिसकर्मी मौजूद दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने बस चालक को रोकने या समझाने का प्रयास नहीं किया। गनीमत रही कि बस के रास्ते में कोई विद्युत तार नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो पोलखोल न्यूज़ के पास मौजूद है। देखिए पूरी खबर और वीडियो।1
- पातालकोट के वीजाढाना में 'होम स्टे' का भव्य शुभारंभ: सांसद बंटी विवेक साहू और कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने किया उद्घाटन, पर्यटन को मिलेंगे नए आयामपातालकोट (छिंदवाड़ा)। पातालकोट अंचल की अद्वितीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक पटल पर लाने तथा स्थानीय परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पातालकोट के प्रसिद्ध वीजाढाना में आज नवनिर्मित 'होम स्टे' (Home Stay) का गरिमामय शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। पातालकोट के वीजाढाना में 'होम स्टे' का भव्य शुभारंभ: सांसद बंटी विवेक साहू और कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने किया उद्घाटन, पर्यटन को मिलेंगे नए आयामपातालकोट (छिंदवाड़ा)। पातालकोट अंचल की अद्वितीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक पटल पर लाने तथा स्थानीय परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पातालकोट के प्रसिद्ध वीजाढाना में आज नवनिर्मित 'होम स्टे' (Home Stay) का गरिमामय शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण मौजूद रहे।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जन प्रतिनिधि और आस-पास के समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में पारंपरिक उत्साह के साथ उपस्थित रहे।पातालकोट की संस्कृति से रूबरू होंगे देश-विदेश के पर्यटक: सांसद बंटी साहूसमारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी ने कहा कि पातालकोट अपनी अनूठी संस्कृति, जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वीजाढाना में आज से शुरू हुए इस होम स्टे के माध्यम से अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहाँ के पारंपरिक रहन-सहन, खान-पान और लोक संस्कृति को बेहद करीब से महसूस कर सकेंगे। इससे स्थानीय ग्रामीणों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता: कलेक्टरकलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण ने कार्यक्रम में कहा कि जिला प्रशासन पातालकोट के नैसर्गिक सौंदर्य को बिना नुकसान पहुँचाए यहाँ इको-टूरिज्म और रूरल-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। वीजाढाना का यह होम स्टे पर्यटकों को एक नया और सुरक्षित ग्रामीण अनुभव देगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि होम स्टे के सफल संचालन के लिए प्रशासन हर संभव मदद और सुविधाएं प्रदान करता रहेगा।ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साहशुभारंभ समारोह के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से आतिथ्य सत्कार किया। पातालकोट के विकास और रोजगार की इस नई इबारत को लेकर वीजाढाना सहित आस-पास के सभी गांवों के ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।4
- जैन समाज ने आज पालकी शोभायात्रा एवं क्षमावाणी पर्व मनाया। पिपरिया। जैन समाज के आज प्रयूषण पर्व के समापन पर मंगलवारा जैन मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई को विभिन्न मार्गों से होती हुई कला मंदिर पंहुची। मंगलवारा चौक पर अमृत सेवा समिति एवं हिन्दू उत्सव समिति के सदस्य श्री सुखदेव कालोटी, सुजीत पटवा, सुभाष अग्रवाल एवं गिरधर मल्ल ने स्वागत किया। कलमंदिर में क्षमावाणी पर्व मंदिर विधि के साथ पात्र भावना के बाद समापन हुआ । समाज के प्रदीप जैन एडवोकेट, रितेश जैन,उमेश समैया,सेठ सुरेश जैन,उत्तम जैन महेश जैन सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों महिलाएं एवं बच्चे भारी संख्या में उपस्थित हुए।1