सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सोहागपुर थाना क्षेत्र की सेमरी हरचंद चौकी अंतर्गत ग्राम गुराडिया में रविवार दोपहर एक गहरे कुएं में अजगर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था। ऐसे में आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर लगभग 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गुराडिया गांव के एक गहरे कुएं में काफी लंबा अजगर गिर गया है। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अजगर कुएं में काफी नीचे पड़ा था। समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। आरक्षक अतुल शर्मा ने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक अतुल शर्मा द्वारा गहरे कुएं में उतरकर अजगर को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरक्षक के साहस और वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।
सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सोहागपुर थाना क्षेत्र की सेमरी हरचंद चौकी अंतर्गत ग्राम गुराडिया में रविवार दोपहर एक गहरे कुएं में अजगर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था। ऐसे में आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर लगभग 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गुराडिया गांव के एक गहरे कुएं में काफी लंबा अजगर गिर गया है। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अजगर कुएं में काफी नीचे पड़ा था। समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। आरक्षक अतुल शर्मा ने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक अतुल शर्मा द्वारा गहरे कुएं में उतरकर अजगर को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरक्षक के साहस और वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।
- एक मां का आशीर्वाद आज सैकड़ो भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुंचा- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का संगम "🌹 गांधी वार्ड निवासी, जाने-माने कवि श्री जगदीश नामदेव जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला नामदेव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए एक अत्यंत भावपूर्ण आयोजन किया गया। उनकी पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों श्री अंकुर, अंकित, अमित, नैतिक एवं सत्यम नामदेव द्वारा अपने घर से प्रेम और श्रद्धा से बना हुआ स्वादिष्ट भोजन राम रहीम रोटी बैंक में लाया गया। परिवारजनों ने स्वयं अपने हाथों से यहाँ के जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा साथियों एवं परिक्रमावासियों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर माताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। एक माँ का आशीर्वाद आज सैकड़ों भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुँचा, इससे पवित्र और क्या हो सकता है। पुण्य आत्मा स्व. श्रीमती उर्मिला जी को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। नामदेव परिवार के इस सेवा-भाव और संस्कार को राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से नमन करता है। "विनम्र श्रद्धांजलि" 🙏1
- सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सोहागपुर थाना क्षेत्र की सेमरी हरचंद चौकी अंतर्गत ग्राम गुराडिया में रविवार दोपहर एक गहरे कुएं में अजगर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था। ऐसे में आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर लगभग 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गुराडिया गांव के एक गहरे कुएं में काफी लंबा अजगर गिर गया है। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अजगर कुएं में काफी नीचे पड़ा था। समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। आरक्षक अतुल शर्मा ने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक अतुल शर्मा द्वारा गहरे कुएं में उतरकर अजगर को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरक्षक के साहस और वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।1
- 7 लीटर शराब के मामले में कार्रवाई, स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार लाइन हाजिर, प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे निलंबित पिपरिया। 7 लीटर शराब के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश कहार के साथ मारपीट के आरोपों के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि 7 लीटर शराब को लेकर ब्रजेश कहार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत और मामले की जांच के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर तथा प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।1
- मध्यप्रदेश टूरिज्म का भारी भरकम बोर्ड गिरने से फैली सनसनी, मोटरसाइकिलें आई चपेट में नर्मदापुरम - जिले के स्टेशन रोड थाना पिपरिया क्षेत्र में आज सुबह पिपरिया पचमढ़ी मुख्य मार्ग पर मटकुली बस स्टैंड पर मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग का भारी भरकम बोर्ड अचानक रोड पर गिर जाने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी जिससे कुछ समय के किये जाम की स्थिति बन गयी थी, बोर्ड रोड के दोनों तरफ खड़ी मोटरसाइकिलें पर जा गिरा जिससे मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गयी ग़नीमत रही कि यह बोर्ड किसी व्यक्ति पर नही गिरा नहीं तो जनहानि से इनकार भी नहीं जा सकता था, बोर्ड के पाइप नीचे से पूरी तरह से सड़ चुका था बोर्ड की ऊंचाई लगभग 40 से 45 फ़ीट होगी ।वही स्टेट हाईवे प्रदेश का एक मात्र हिल पचमढ़ी का मुख्य मार्ग है जिस पर लगातार आवागमन बना रहता है एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी है , बोर्ड गिरने पर पुलिस आरक्षक संजय कुमार ने ग्रामवासियों के साथ मिल कर बोर्ड को सड़क से हटवाया । सबसे बड़ा सवाल मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग के कई बोर्ड सालो से लगे हुए है देखरेख के अभाव में यह बोर्ड जंग खा रहे है जिससे नीचे से कई बोर्ड सडने की स्थिति में आ गए जो कि किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहे है, वही शासन प्रशासन को चाहिए इस पर गंभीरता से ध्यान दे ।4
- पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, बीच सड़क से युवक का अपहरण कर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा। पिपरिया-बनखेड़ी में MRP से महंगी, तो 12 किमी दूर शोभापुर में 200-300 रुपये सस्ती मिल रही शराब, शौकीनों को निशाना बना रहे बाउंसर। • 23 सितंबर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 4 गुर्गों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज। • घटना शाम 5 बजे की, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 5:55 बजे मोकलवाड़ी से 7 बोतल अवैध शराब के साथ दिखाई गिरफ्तारी। • किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज होते ही शराब ठेकेदार अटल राय ने झाड़ा पल्ला, कहा- "आरोपी हमारे बंदे नहीं।" • क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं? • 19 जुलाई को भी शोभापुर से दारू ला रहे युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था। • नर्मदापुरम SP साई कृष्णा एस. थोटा का दावा पूरे मामले की गहराई से की जा रही है जांच। #SPnarmadapuram#activefollowersnonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚a #activefollowersnonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowers�1
- पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, बीच सड़क से युवक का अपहरण कर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा। • पिपरिया-बनखेड़ी में MRP से महंगी, तो 12 किमी दूर शोभापुर में 200-300 रुपये सस्ती मिल रही शराब, शौकीनों को निशाना बना रहे बाउंसर। • 23 सितंबर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 4 गुर्गों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज। • घटना शाम 5 बजे की, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 5:55 बजे मोकलवाड़ी से 7 बोतल अवैध शराब के साथ दिखाई गिरफ्तारी। • किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज होते ही शराब ठेकेदार अटल राय ने झाड़ा पल्ला, कहा- "आरोपी हमारे बंदे नहीं।" • क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं? • 19 जुलाई को भी शोभापुर से दारू ला रहे युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था। • नर्मदापुरम SP साई कृष्णा एस. थोटा का दावा पूरे मामले की गहराई से की जा रही है जांच।1
- उज्जैन।सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का बड़ा काम शुरू हो गया है। खास बात ये है कि इस चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है। मुख्यमंत्री ने खुद गेती चलाकर अपने मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की। करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 9 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले शहर की सड़कों को व्यवस्थित और चौड़ा करने का काम तेज हो गया है। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर खुद गेती चलाते हुए मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की। करीब 9 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस काम के तहत सड़क को 15 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग उज्जैन के पुराने और व्यस्त इलाकों को जोड़ता है।सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण को यातायात व्यवस्था सुधारने की योजना का हिस्सा बताया जा रहा है। इस चौड़ीकरण को लेकर कई भवनों को दायरे में लिया गया है। वहीं धार्मिक स्थलों के प्रभावित होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, किसी धार्मिक स्थल को हटाने की अंतिम कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। सिंहस्थ से पहले उज्जैन में सड़क, यातायात और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री के अपने पैतृक मकान से चौड़ीकरण की शुरुआत करने के बाद अब इस मार्ग पर कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इस प्रोजेक्ट के तहत और किन निर्माणों पर कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।1
- जैन समाज ने आज पालकी शोभायात्रा एवं क्षमावाणी पर्व मनाया। पिपरिया। जैन समाज के आज प्रयूषण पर्व के समापन पर मंगलवारा जैन मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई को विभिन्न मार्गों से होती हुई कला मंदिर पंहुची। मंगलवारा चौक पर अमृत सेवा समिति एवं हिन्दू उत्सव समिति के सदस्य श्री सुखदेव कालोटी, सुजीत पटवा, सुभाष अग्रवाल एवं गिरधर मल्ल ने स्वागत किया। कलमंदिर में क्षमावाणी पर्व मंदिर विधि के साथ पात्र भावना के बाद समापन हुआ । समाज के प्रदीप जैन एडवोकेट, रितेश जैन,उमेश समैया,सेठ सुरेश जैन,उत्तम जैन महेश जैन सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों महिलाएं एवं बच्चे भारी संख्या में उपस्थित हुए।1