पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, बीच सड़क से युवक का अपहरण कर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा। • पिपरिया-बनखेड़ी में MRP से महंगी, तो 12 किमी दूर शोभापुर में 200-300 रुपये सस्ती मिल रही शराब, शौकीनों को निशाना बना रहे बाउंसर। • 23 सितंबर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 4 गुर्गों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज। • घटना शाम 5 बजे की, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 5:55 बजे मोकलवाड़ी से 7 बोतल अवैध शराब के साथ दिखाई गिरफ्तारी। • किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज होते ही शराब ठेकेदार अटल राय ने झाड़ा पल्ला, कहा- "आरोपी हमारे बंदे नहीं।" • क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं? • 19 जुलाई को भी शोभापुर से दारू ला रहे युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था। • नर्मदापुरम SP साई कृष्णा एस. थोटा का दावा पूरे मामले की गहराई से की जा रही है जांच।
पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, बीच सड़क से युवक का अपहरण कर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा। • पिपरिया-बनखेड़ी में MRP से महंगी, तो 12 किमी दूर शोभापुर में 200-300 रुपये सस्ती मिल रही शराब, शौकीनों को निशाना बना रहे बाउंसर। • 23 सितंबर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 4 गुर्गों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज। • घटना शाम 5 बजे की, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 5:55 बजे मोकलवाड़ी से 7 बोतल अवैध शराब के साथ दिखाई गिरफ्तारी। • किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज होते ही शराब ठेकेदार अटल राय ने झाड़ा पल्ला, कहा- "आरोपी हमारे बंदे नहीं।" • क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं? • 19 जुलाई को भी शोभापुर से दारू ला रहे युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था। • नर्मदापुरम SP साई कृष्णा एस. थोटा का दावा पूरे मामले की गहराई से की जा रही है जांच।
- पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, बीच सड़क से युवक का अपहरण कर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा। • पिपरिया-बनखेड़ी में MRP से महंगी, तो 12 किमी दूर शोभापुर में 200-300 रुपये सस्ती मिल रही शराब, शौकीनों को निशाना बना रहे बाउंसर। • 23 सितंबर की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस, 4 गुर्गों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज। • घटना शाम 5 बजे की, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में 5:55 बजे मोकलवाड़ी से 7 बोतल अवैध शराब के साथ दिखाई गिरफ्तारी। • किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज होते ही शराब ठेकेदार अटल राय ने झाड़ा पल्ला, कहा- "आरोपी हमारे बंदे नहीं।" • क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं? • 19 जुलाई को भी शोभापुर से दारू ला रहे युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था। • नर्मदापुरम SP साई कृष्णा एस. थोटा का दावा पूरे मामले की गहराई से की जा रही है जांच।1
- उज्जैन।सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का बड़ा काम शुरू हो गया है। खास बात ये है कि इस चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है। मुख्यमंत्री ने खुद गेती चलाकर अपने मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की। करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 9 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले शहर की सड़कों को व्यवस्थित और चौड़ा करने का काम तेज हो गया है। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर खुद गेती चलाते हुए मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की। करीब 9 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस काम के तहत सड़क को 15 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग उज्जैन के पुराने और व्यस्त इलाकों को जोड़ता है।सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण को यातायात व्यवस्था सुधारने की योजना का हिस्सा बताया जा रहा है। इस चौड़ीकरण को लेकर कई भवनों को दायरे में लिया गया है। वहीं धार्मिक स्थलों के प्रभावित होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। हालांकि, किसी धार्मिक स्थल को हटाने की अंतिम कार्रवाई को लेकर प्रशासन की ओर से स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। सिंहस्थ से पहले उज्जैन में सड़क, यातायात और आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री के अपने पैतृक मकान से चौड़ीकरण की शुरुआत करने के बाद अब इस मार्ग पर कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में इस प्रोजेक्ट के तहत और किन निर्माणों पर कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।1
- माल्हनवाड़ा में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, हितग्राहियों से किया संवाद माल्हनवाड़ा/बनखेड़ी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का नरसिंहपुर जिले से नर्मदापुरम जिले में प्रवेश के दौरान पिपरिया विधानसभा के ग्राम माल्हनवाड़ा में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। नरसिंहपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक के साथ सेवा यात्रियों का होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, बनखेड़ी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री हरीश मालानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान पी.एम. श्री शासकीय हाई स्कूल, माल्हनवाड़ा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प यात्रा के गोविंद नगर पहुंचने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। इस दौरान हितग्राहियों से योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई तथा उनके अनुभव और सुझाव भी सुने गए। इसके बाद ठैनी एवं बनखेड़ी में जगह-जगह सेवा संकल्प यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बनखेड़ी में सेवा यात्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सफाई कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। यात्रा के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बनखेड़ी से NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट2
- एक मां का आशीर्वाद आज सैकड़ो भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुंचा- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का संगम "🌹 गांधी वार्ड निवासी, जाने-माने कवि श्री जगदीश नामदेव जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला नामदेव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए एक अत्यंत भावपूर्ण आयोजन किया गया। उनकी पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों श्री अंकुर, अंकित, अमित, नैतिक एवं सत्यम नामदेव द्वारा अपने घर से प्रेम और श्रद्धा से बना हुआ स्वादिष्ट भोजन राम रहीम रोटी बैंक में लाया गया। परिवारजनों ने स्वयं अपने हाथों से यहाँ के जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा साथियों एवं परिक्रमावासियों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर माताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। एक माँ का आशीर्वाद आज सैकड़ों भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुँचा, इससे पवित्र और क्या हो सकता है। पुण्य आत्मा स्व. श्रीमती उर्मिला जी को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। नामदेव परिवार के इस सेवा-भाव और संस्कार को राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से नमन करता है। "विनम्र श्रद्धांजलि" 🙏1
- सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सोहागपुर थाना क्षेत्र की सेमरी हरचंद चौकी अंतर्गत ग्राम गुराडिया में रविवार दोपहर एक गहरे कुएं में अजगर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था। ऐसे में आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर लगभग 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गुराडिया गांव के एक गहरे कुएं में काफी लंबा अजगर गिर गया है। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अजगर कुएं में काफी नीचे पड़ा था। समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। आरक्षक अतुल शर्मा ने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक अतुल शर्मा द्वारा गहरे कुएं में उतरकर अजगर को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरक्षक के साहस और वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।1
- रक्षा विहार कॉलोनी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है रिटायर्ड फौजियों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री, कलेक्टर और कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक उनकी समस्या का स्थायी निराकरण नहीं हो सका है रिटायर्ड फौजियों का कहना है कि उन्होंने देश की सुरक्षा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया और रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण जीवन बिताने के उद्देश्य से रक्षा विहार कॉलोनी में अपने मकान बनाए थे लेकिन अब उनकी चिंता कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर है उनका आरोप है कि एक बिल्डर द्वारा कॉलोनी के अंदर से रास्ता निकालने का प्रयास किया जा रहा है जबकि इस संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन है रिटायर्ड फौजियों का कहना है कि कॉलोनी के अंदर से आम रास्ता निकलने से यहां की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है उनका आरोप है कि रास्ता मिलने से आसपास के प्लॉटों की कीमत बढ़ेगी और बिल्डर को आर्थिक फायदा होगा वहीं उनका यह भी कहना है कि कॉलोनी हाईवे से लगी हुई है और बाहर से पहले से रास्ता मौजूद है, ऐसे में कॉलोनी के अंदर से रास्ता निकालने की जरूरत क्यों है, यह बड़ा सवाल है रिटायर्ड फौजियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच की जाए और न्यायालय में लंबित मामले तथा कॉलोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाए। उनका कहना है हमने पूरी जिंदगी देश की सुरक्षा में लगा दी, अब रिटायरमेंट के बाद अपनी सुरक्षा और अपने घरों की सुरक्षा के लिए हमें प्रशासन की ओर देखना पड़ रहा है अब देखना होगा कि रिटायर्ड फौजियों की इस शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और रक्षा विहार कॉलोनी के इस विवाद का समाधान कब तक हो पाता है।1
- पितृपक्ष शुरू होते ही सेठानी घाट पर उमड़ी आस्था, पितरों के तर्पण को पहुंचे श्रद्धालु नर्मदा तट पर सुबह से गूंजे मंत्रोच्चार, आचार्य पंडित दीपक दुबे ने बताया पितृपक्ष का महत्व नर्मदापुरम। 16 दिवसीय पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही शनिवार को विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर अपने पितरों के तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान के लिए पहुंचने लगे। सूर्योदय के साथ घाट पर मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान कर पितरों का स्मरण किया और विधि-विधान से तर्पण किया। कई परिवारों ने पुरोहितों की मौजूदगी में पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी संपन्न कराया। सेठानी घाट पर सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। **आचार्य पंडित दीपक दुबे ने बताया कि** पितृपक्ष सनातन परंपरा में पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष समय माना गया है। इन 16 दिनों में श्रद्धालु अपने पितरों का स्मरण कर तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक किए गए श्राद्ध कर्म से पितरों को तृप्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति की कामना की जाती है। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष में नर्मदा जैसे पवित्र नदी तट पर तर्पण और श्राद्ध का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है।पितृपक्ष के आगामी दिनों में भी सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। नर्मदा तट पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के चलते पूरे पितृपक्ष के दौरान घाट पर आस्था और भक्ति का माहौल नजर आएगा।1
- MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा! मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में। #MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा! मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में। #MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime1