logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनाली में व्यास नदी का बढ़ा जल स्तर , नदी नालों से दूर रहें और सुरक्षित रहें #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur

1 hr ago
user_Dev Raj  Thakur
Dev Raj Thakur
Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago

मनाली में व्यास नदी का बढ़ा जल स्तर , नदी नालों से दूर रहें और सुरक्षित रहें #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • नरेश ठाकुर ने बणी और बड़सर में किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण हमीरपुर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को बणी और बड़सर में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।   राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन, बड़सर के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने बणी में एनएच प्रो-केयर फाउंडेशन और बड़सर में एमएच डोर ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों के रिकॉर्ड की गहन जांच भी की तथा संचालकों से इन केंद्रों की दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। नरेश ठाकुर ने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए इन केंद्रों में दाखिल होने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अनुकूल एवं सकारात्मक माहौल भी मिलना चाहिए। तभी वे नशे के दलदल से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। इसके लिए नशा मुक्ति केंद्रों के दैनिक रूटीन में अधिक से अधिक गतिविधियांे का समावेश किया जाना चाहिए। नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के बेहतर संचालन और इनके माध्यम से उत्साहजनक परिणाम लाने के लिए राज्य नशा निवारण बोर्ड विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
    1
    नरेश ठाकुर ने बणी और बड़सर में किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण
हमीरपुर
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को बणी और बड़सर में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।  
राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन, बड़सर के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने बणी में एनएच प्रो-केयर फाउंडेशन और बड़सर में एमएच डोर ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों के रिकॉर्ड की गहन जांच भी की तथा संचालकों से इन केंद्रों की दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
नरेश ठाकुर ने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए इन केंद्रों में दाखिल होने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अनुकूल एवं सकारात्मक माहौल भी मिलना चाहिए। तभी वे नशे के दलदल से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। इसके लिए नशा मुक्ति केंद्रों के दैनिक रूटीन में अधिक से अधिक गतिविधियांे का समावेश किया जाना चाहिए।
नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के बेहतर संचालन और इनके माध्यम से उत्साहजनक परिणाम लाने के लिए राज्य नशा निवारण बोर्ड विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महिला रिपोर्टर से कहा- कानून मानोगे तो मुसलमान के नाम पर कलंक होगा, देखिए हलाला स्टिंग उत्तर प्रदेश के एक मौलाना (रहमतुल्लाह) ने तीन तलाक और हलाला के नाम पर हो रहे गोरखधंधे को उजागर किया है। इस खुफिया कैमरे की रिकॉर्डिंग में जब भास्कर की महिला रिपोर्टर पीड़ित बनकर मौलाना के पास मदद मांगने पहुंची, तो मौलाना ने देश के कानून के बजाय धार्मिक प्रथा को मानने का दबाव बनाया।जब रिपोर्टर ने पुलिस या कानूनी दिक्कतों के बारे में सवाल किया, तो मौलाना ने कहा— "आप कुरआन से मानिएगा या कानून से मानिएगा। अगर कानून से मानिएगा, तो जाइए कानून से मानिए। लेकिन फिर वही होगा, मुसलमान के नाम पर कलंक हो जाएंगे।" ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    2
    महिला रिपोर्टर से कहा- कानून मानोगे तो मुसलमान के नाम पर कलंक होगा, देखिए हलाला स्टिंग उत्तर प्रदेश के एक मौलाना (रहमतुल्लाह) ने तीन तलाक और हलाला के नाम पर हो रहे गोरखधंधे को उजागर किया है। इस खुफिया कैमरे की रिकॉर्डिंग में जब भास्कर की महिला रिपोर्टर पीड़ित बनकर मौलाना के पास मदद मांगने पहुंची, तो मौलाना ने देश के कानून के बजाय धार्मिक प्रथा को मानने का दबाव बनाया।जब रिपोर्टर ने पुलिस या कानूनी दिक्कतों के बारे में सवाल किया, तो मौलाना ने कहा— "आप कुरआन से मानिएगा या कानून से मानिएगा। अगर कानून से मानिएगा, तो जाइए कानून से मानिए। लेकिन फिर वही होगा, मुसलमान के नाम पर कलंक हो जाएंगे।"
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bilaspur Sadar, Himachal Pradesh•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर के कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी, ऊना से लौटे चालक को नहीं मिला वाहन, पुलिस जांच में जुटी हमीरपुर सदर थाना हमीरपुर के तहत कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक की तलाश के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजाहली, डाकघर डुग्घा, तहसील व जिला हमीरपुर निवासी 37 वर्षीय विजय कुमार ने बताया कि वह ट्रक नंबर एचपी-67ए-4900 को बरमाणा में चलाता है। इस ट्रक के मालिक गांव व डाकघर कड़ोहता, तहसील भोरंज निवासी बचित्र सिंह हैं। विजय कुमार के अनुसार उन्होंने 30 जुलाई की शाम ट्रक को अपने घर के सामने कोहली क्षेत्र में खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऊना चले गए। जब रात के दौरान वह घर पर नहीं थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक चोरी कर लिया।शुक्रवार को घर लौटने पर चालक को ट्रक अपनी जगह पर नहीं मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने सदर थाना हमीरपुर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
    1
    हमीरपुर के कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी, ऊना से लौटे चालक को नहीं मिला वाहन, पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर
सदर थाना हमीरपुर के तहत कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक की तलाश के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजाहली, डाकघर डुग्घा, तहसील व जिला हमीरपुर निवासी 37 वर्षीय विजय कुमार ने बताया कि वह ट्रक नंबर एचपी-67ए-4900 को बरमाणा में चलाता है। इस ट्रक के मालिक गांव व डाकघर कड़ोहता, तहसील भोरंज निवासी बचित्र सिंह हैं। विजय कुमार के अनुसार उन्होंने 30 जुलाई की शाम ट्रक को अपने घर के सामने कोहली क्षेत्र में खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऊना चले गए। जब रात के दौरान वह घर पर नहीं थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक चोरी कर लिया।शुक्रवार को घर लौटने पर चालक को ट्रक अपनी जगह पर नहीं मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने सदर थाना हमीरपुर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सैंज क़े जीवा नाला में कृत्रिम झील के पास फिर हुआ भू -स्खलन, निचले क्षेत्रों को बढ़ा खतरा, देखें वीडियो। रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर। भूस्खलन के चलते पहाड़ी से भारी मात्रा में जीवा नाला में मलवा भर जाने से तैयार हुई कृत्रिम झील से पार्वती बांध सहित निचले क्षेत्रों को खतरा फिर से बढ़ गया है क्योंकि शनिवार को एक बार फिर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा नदी में आने से झील का आकार बढ़ने लगा है इसके बाद खतरा बना हुआ है
    1
    सैंज क़े जीवा नाला में कृत्रिम झील के पास फिर हुआ भू -स्खलन, निचले क्षेत्रों को बढ़ा खतरा, देखें वीडियो।
रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर।
भूस्खलन के चलते  पहाड़ी से भारी मात्रा में जीवा नाला में मलवा भर जाने से तैयार हुई कृत्रिम झील से पार्वती बांध सहित निचले क्षेत्रों को खतरा फिर से बढ़ गया है क्योंकि शनिवार को एक बार फिर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा नदी में आने से झील का आकार बढ़ने लगा है इसके बाद खतरा बना हुआ है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.