logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"सेवा , साहित्य और संवेदनाओं के सारथी डां राजेन्द्र गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया शुभकामनाओ का लगा तांता " *रिपोर्टर हेमंत भार्गव* "सेवा, साहित्य और संवेदनाओं के सारथी डॉ. राजेंद्र गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, शुभकामनाओं का लगा तांता" करेरा। नगर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक, प्रख्यात साहित्यकार एवं स्पीकिंग ड्रग्स (औषधि वार्ता) के लेखक डॉ. राजेंद्र गुप्ता का जन्मदिन रविवार को उनके इष्ट मित्रों, परिजनों, चिकित्सकों, साहित्यकारों एवं समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने केक काटकर डॉ. गुप्ता का जन्मदिन मनाया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा और साहित्य सृजन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गजेन्द्र बिजोरिया, राजेश सिंहानिया, पत्रकार हेमंत भार्गव सहित अनेक शुभचिंतक एवं इष्टमित्र उपस्थित रहे। समारोह के दौरान साहित्यकार प्रमोद गुप्ता 'भारती' ने अपनी भावपूर्ण कविता का पाठ कर वातावरण को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। जन्मदिन समारोह के अंत में डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का आत्मीय उपस्थिति, स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर : हेमंत भार्गव

18 hrs ago
user_Hemant Kumar bhargav
Hemant Kumar bhargav
Karera, Shivpuri•
18 hrs ago

"सेवा , साहित्य और संवेदनाओं के सारथी डां राजेन्द्र गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया शुभकामनाओ का लगा तांता " *रिपोर्टर हेमंत भार्गव* "सेवा, साहित्य और संवेदनाओं के सारथी डॉ. राजेंद्र गुप्ता का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, शुभकामनाओं का लगा तांता" करेरा। नगर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक, प्रख्यात साहित्यकार

एवं स्पीकिंग ड्रग्स (औषधि वार्ता) के लेखक डॉ. राजेंद्र गुप्ता का जन्मदिन रविवार को उनके इष्ट मित्रों, परिजनों, चिकित्सकों, साहित्यकारों एवं समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने केक काटकर डॉ. गुप्ता का जन्मदिन मनाया तथा उन्हें

8237f34b-1a65-4b8e-9f7a-c70a80636867

पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा और साहित्य सृजन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गजेन्द्र बिजोरिया, राजेश सिंहानिया, पत्रकार हेमंत भार्गव सहित अनेक शुभचिंतक एवं इष्टमित्र उपस्थित रहे। समारोह के दौरान

ab8655df-95a9-45fb-9684-060ba21246d2

साहित्यकार प्रमोद गुप्ता 'भारती' ने अपनी भावपूर्ण कविता का पाठ कर वातावरण को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। जन्मदिन समारोह के अंत में डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का आत्मीय उपस्थिति, स्नेह और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर : हेमंत भार्गव

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया चुनाव की गिनती से पहले खजुराहो पहुंचे दामोदर यादव का बड़ा बयान धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने गरीबों की ज़मीनी छीनी हैं उनको मुक्त करवाऊँगा खजुराहो में यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर बोला तीखा हमला किसानों की ज़मीन हड़पने का लगाया आरोप, मोतीलाल कुशवाह से मिलने पहुंचे कोड़ा गाँव दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ 17 अगस्त को आंदोलन का किया ऐलान दतिया चुनाव में जीत का किया दावा, कहा दतिया का चुनाव सामाजिक क्रांति करेगा पूर्व विधायक आर डी प्रजापति, हृदेश कुशवाह एवं रामकिशोर यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे
    1
    दतिया चुनाव की गिनती से पहले खजुराहो पहुंचे दामोदर यादव का बड़ा बयान 
धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने गरीबों की ज़मीनी छीनी हैं उनको मुक्त करवाऊँगा
खजुराहो में यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर बोला तीखा हमला 
किसानों की ज़मीन हड़पने का लगाया आरोप, मोतीलाल कुशवाह से मिलने पहुंचे कोड़ा गाँव 
दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ 17 अगस्त को आंदोलन का किया ऐलान 
दतिया चुनाव में जीत का किया दावा, कहा दतिया का चुनाव सामाजिक क्रांति करेगा
पूर्व विधायक आर डी प्रजापति, हृदेश कुशवाह एवं रामकिशोर यादव सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव : कल होगी मतगणना, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दतिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। मतगणना की तैयारियां सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएंगी, जबकि सुबह 8 बजे से सभी 292 मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनों को सुरक्षा घेरे में निर्धारित मार्ग से मतगणना हॉल तक लाया जाएगा। प्रत्येक मशीन को 16 मतगणना टेबलों पर पहुंचाया जाएगा, जहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना होगी। पूरी मतगणना 15 राउंड में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस और प्रशासन का कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा। प्रवेश केवल उन्हीं अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं अधिकृत व्यक्तियों को दिया जाएगा, जिनके पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिकृत प्रवेश पास (क्यूआर/बारकोड युक्त पास) होगा। बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक ईवीएम ले जाने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। बाइट - दीपक यादव मतगणना केंद्र प्रभारी
    1
    दतिया उपचुनाव : कल होगी मतगणना, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दतिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। मतगणना की तैयारियां सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएंगी, जबकि सुबह 8 बजे से सभी 292 मतदान केंद्रों की ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी।
मतगणना से पहले स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीनों को सुरक्षा घेरे में निर्धारित मार्ग से मतगणना हॉल तक लाया जाएगा। प्रत्येक मशीन को 16 मतगणना टेबलों पर पहुंचाया जाएगा, जहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना होगी। पूरी मतगणना 15 राउंड में संपन्न कराई जाएगी।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस और प्रशासन का कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा।
प्रवेश केवल उन्हीं अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिकर्ताओं एवं अधिकृत व्यक्तियों को दिया जाएगा, जिनके पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिकृत प्रवेश पास (क्यूआर/बारकोड युक्त पास) होगा। बिना वैध पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन ने स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक ईवीएम ले जाने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
बाइट - दीपक यादव मतगणना केंद्र प्रभारी
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव के परिणाम को लेकर क्या कुछ बोले जीतू पटवारी दतिया उपचुनाव के परिणाम को लेकर क्या कुछ बोले जीतू पटवारी
    1
    दतिया उपचुनाव के परिणाम को लेकर क्या कुछ बोले जीतू पटवारी
दतिया उपचुनाव के परिणाम को लेकर क्या कुछ बोले जीतू पटवारी
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आखिर एक ही इलाके में अलग-अलग शुल्क क्यों किसानों ने उठाए बड़े सवाल
    1
    आखिर एक ही इलाके में अलग-अलग शुल्क क्यों किसानों ने उठाए बड़े सवाल
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संस्कृति विहार वाटिका में कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन, साहित्यकार बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता का सशक्त माध्यम है साहित्य। डॉ. शंकर लाल शुक्ल बुंदेली शोध एवं साहित्य संस्थान के तत्वावधान में संस्कृति विहार वाटिका में आयोजित समारोह में बुंदेली कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन किया गया। रविवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेली कवि डॉ. राज गोस्वामी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथियों ने साहित्य को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य अतिथि अरविंद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत साहित्य ही किसी राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम में पूरन चंद्र शर्मा, भावना परिहार, डॉ. रवीन्द्र गुप्ता, डॉ. सरोज शुक्ल, एम.पी. दुबे सहित कई साहित्यकारों ने पुस्तक पर अपने विचार रखे। संस्थान के सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कवि बसंत सोनी ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लालजी योगी ने तथा आभार आशाराम शुक्ल ने किया।
    1
    संस्कृति विहार वाटिका में कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन, साहित्यकार बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता का सशक्त माध्यम है साहित्य।
डॉ. शंकर लाल शुक्ल बुंदेली शोध एवं साहित्य संस्थान के तत्वावधान में संस्कृति विहार वाटिका में आयोजित समारोह में बुंदेली कवि बसंत सोनी के काव्य संग्रह ‘विभा’ का विमोचन किया गया। रविवार शाम 06 बजे आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेली कवि डॉ. राज गोस्वामी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय रहे। विशिष्ट अतिथियों ने साहित्य को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य अतिथि अरविंद उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत साहित्य ही किसी राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है। कार्यक्रम में पूरन चंद्र शर्मा, भावना परिहार, डॉ. रवीन्द्र गुप्ता, डॉ. सरोज शुक्ल, एम.पी. दुबे सहित कई साहित्यकारों ने पुस्तक पर अपने विचार रखे। संस्थान के सचिव रवीन्द्र सत्यार्थी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कवि बसंत सोनी ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लालजी योगी ने तथा आभार आशाराम शुक्ल ने किया।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस का पहरा, EVM की निगरानी जारी दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस नेताओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। रात में ईवीएम जमा होने के बाद से ही नेता लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों पर भी नजर रखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे 3 अगस्त सुबह 8 बजे तक स्ट्रांग रूम पर मौजूद रहकर ईवीएम की सुरक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।
    1
    दतिया उपचुनाव में स्ट्रांग रूम पर कांग्रेस का पहरा, EVM की निगरानी जारी
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस नेताओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। रात में ईवीएम जमा होने के बाद से ही नेता लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों पर भी नजर रखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे 3 अगस्त सुबह 8 बजे तक स्ट्रांग रूम पर मौजूद रहकर ईवीएम की सुरक्षा पर नजर बनाए रखेंगे।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खनियांधाना के सिनावल कलां में नीलकंठ महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड कर मूर्तियां कुएं में फेंक दीं क्षेत्र में भारी आक्रोश शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिनावल कलां स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में गंदी और विकृत मानसिकता वाले असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने का एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। बेखौफ उपद्रवियों ने मंदिर परिसर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर जन-आस्था पर प्रहार करने का प्रयास किया, जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा को उखाड़ने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, हालांकि वे शिव प्रतिमा को पूरी तरह क्षति नहीं पहुंचा सके, लेकिन पास ही स्थित माता पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके अलावा उपद्रवी नंदी महाराज और श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को उखाड़कर मंदिर के समीप स्थित कुएं में फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर खनियांधाना थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है । कुएं की तलाशी लेने पर उसमें से नंदी महाराज, श्री गणेश जी और माता पार्वती की प्रतिमाओं को सकुशल बाहर निकाला गया है।
    2
    खनियांधाना के सिनावल कलां में नीलकंठ महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड कर मूर्तियां कुएं में फेंक दीं  क्षेत्र में भारी आक्रोश
शिवपुरी जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिनावल कलां स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में गंदी और विकृत मानसिकता वाले असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करने का एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। बेखौफ उपद्रवियों ने मंदिर परिसर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर जन-आस्था पर प्रहार करने का प्रयास किया, जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा को उखाड़ने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, हालांकि वे शिव प्रतिमा को पूरी तरह क्षति नहीं पहुंचा सके, लेकिन पास ही स्थित माता पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके अलावा उपद्रवी नंदी महाराज और श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को उखाड़कर मंदिर के समीप स्थित कुएं में फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर खनियांधाना थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है । कुएं की तलाशी लेने पर उसमें से नंदी महाराज, श्री गणेश जी और माता पार्वती की प्रतिमाओं को सकुशल बाहर निकाला गया है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.