Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajju Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajju Kumar1
- ट्रेन में टिकट मांगने पर महिला द्वारा TTE पर फर्जी आरोप लगाने और फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर महिला यात्री द्वारा टिकट मांगने पर TTE पर गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने टिकट मांगने पर अपने कपड़े फाड़ लिए और TTE को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। वीडियो रिकॉर्डिंग होने की वजह से सच्चाई सामने आ गई, अन्यथा TTE पर कानूनी संकट आ सकता था। इस घटना से यह साफ होता है कि कभी-कभी झूठे आरोप किसी की जिंदगी और परिवार को मुश्किल में डाल सकते हैं।1
- तहसील भदोही सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।1
- प्रयागराज के फूलपुर तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में भारी संख्या में फरियादी अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुँचे.... प्रयागराज जनपद की फूलपुर तहसील परिसर में आज दिनांक 19 सितंबर 2026 शनिवार को आयोजित 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' में अपनी समस्याओं के निवारण के लिए फरियादियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही तहसील कार्यालय और परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी, दूर-दराज के गांवों से आए लाचार बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों की भारी भीड़ अपनी बारी के इंतजार में लगी रहीं। अवैध कब्जों और पैमाइश की सर्वाधिक शिकायतें समाधान दिवस में आए अधिकांश मामलों में जमीनी रंजिश, रास्तों के विवाद, पैमाइश और दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे की गंभीर शिकायतें शामिल थीं। पीड़ितों ने अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती रखते हुए न्याय की गुहार लगाई। इसके अलावा बिजली कटौती, राशन वितरण जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कुछ अन्य समस्याएं भी दर्ज की गईं। अधिकारियों ने दिखाई सख्ती, दिए कड़े निर्देश मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) डॉ. अरुण पाराशर और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त टीम ने एक-एक कर जनता की समस्याओं को सुना, जमीनी विवाद और अवैध कब्जों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसीपी ने मातहतों को सख्त हिदायत दी, उन्होंने कहा कि पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करे और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, फाइलों को लटकाने पर मिलेगी सजा मंच से अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस महज एक औपचारिकता नहीं है, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए गए कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पायी गई या मामलों को बेवजह लटकाया गया, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी1
- Post by Rajju Kumar1
- स्टंटबाजी के चक्कर में बड़ा हादसा, एक की मौत दो गम्भीर। हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के कुसारी फ्लाईओवर पर शुक्रवार को स्टंटबाजी के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक स्प्लेंडर बाइक चालक स्टंट करते समय संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क पर जा पहुंचा। घटना को देखने के चक्कर में बोलेरो चालक ने सड़क पर मौजूद तीन बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे एक की मौत हो गई, दो गंभीर हालत में। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सैदाबाद भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। एनएचएआई की एंबुलेंस पहुंचने में देरी पर सवाल घटना के करीब आधे घंटे बाद एनएचएआई की एंबुलेंस के घटनास्थल पर पहुंचने की बात सामने आई। गंभीर सड़क हादसे के बाद एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस और स्थानीय लोग तत्काल निजी वाहनों की व्यवस्था नहीं करते तो घायलों को समय पर उपचार मिलना मुश्किल हो सकता था। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई की आपातकालीन सेवा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गंभीर सड़क हादसों में एंबुलेंस की त्वरित उपलब्धता बेहद जरूरी है। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। पुलिस की सख्ती के बावजूद नहीं थम रही स्टंटबाजी उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद कुछ मनबढ़ युवक स्टंटबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। सड़क और फ्लाईओवर पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करना खुद के साथ-साथ राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। कुसारी फ्लाईओवर की घटना ने एक बार फिर स्टंटबाजी के खतरनाक परिणाम को सामने ला दिया है। एक युवक की स्टंटबाजी के चक्कर में तीन निर्दोष बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और फ्लाईओवर पर निगरानी बढ़ाए जाने की मांग की है।1
- पल्साना स्थित मेघा प्लाजा, पल्साना पुलिस स्टेशन सूरत ग्रामीण जिला एलसीबी ने एक परिसर से देसी पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पल्साना स्थित मेघा प्लाजा, पल्साना पुलिस स्टेशन सूरत ग्रामीण जिला एलसीबी ने एक परिसर से देसी पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।3
- हंडिया के सपा नेता पवन यादव को गोली मारकर हत्या करने वाले का एनकाउंटर का वीडियो1