logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मसूदन रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के गिरिभामा गांव निवासी अरुण महतो के पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई है। नितीश करीब 15 दिन पहले हरियाणा के रोहतक गया था और वहीं से घर लौट रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सोमवार की दोपहर 1:30 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

15 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
15 hrs ago

लखीसराय के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मसूदन रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के गिरिभामा गांव निवासी अरुण महतो के पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई है। नितीश करीब 15 दिन पहले हरियाणा के रोहतक गया था और वहीं से घर लौट रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सोमवार की दोपहर 1:30 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड में सोमवार को शिव शिष्या नीलम दीदी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर सैकड़ों शिव शिष्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए और हाथों में पौधा लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई और शिव शिष्य पौधा हाथ में लेकर रामगढ़ चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे। इस दौरान बैनर और नारों के साथ लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। रैली में 'सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम' का नारा गूंजता रहा। इस अवसर पर उपस्थित शिव शिष्य सदानंद सिंह, अवधेश मंडल, सुरेश सिंह, उपेंद्र शर्मा, दीपक कुमार साव, कालेश्वर देवी, नीलम देवी, गीत देवी, रेखा देवी, अहिल्यादेवी, श्यामा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिव शिष्य शामिल थे। अवधेश मंडल और सदानंद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश ही नहीं पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति का असंतुलन बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक वर्षा, गर्मी और भूकंप इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। इससे बचाव के लिए अब हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि आज लगाए गए प्रत्येक पौधे की रक्षा की जाएगी और सभी शिव शिष्यों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज लोग पानी की बोतल साथ लेकर चलते हैं, वह दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा। प्रकृति इतनी तेजी से असंतुलित हो रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी शिव शिष्यों ने प्रकृति को बचाने और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने का संकल्प दोहराया।
    1
    लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड में सोमवार को शिव शिष्या नीलम दीदी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर सैकड़ों शिव शिष्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए और हाथों में पौधा लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई और शिव शिष्य पौधा हाथ में लेकर रामगढ़ चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे। इस दौरान बैनर और नारों के साथ लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। रैली में 'सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएं हम' का नारा गूंजता रहा।

इस अवसर पर उपस्थित शिव शिष्य सदानंद सिंह, अवधेश मंडल, सुरेश सिंह, उपेंद्र शर्मा, दीपक कुमार साव, कालेश्वर देवी, नीलम देवी, गीत देवी, रेखा देवी, अहिल्यादेवी, श्यामा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शिव शिष्य शामिल थे। अवधेश मंडल और सदानंद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश ही नहीं पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति का असंतुलन बढ़ता जा रहा है। अत्यधिक वर्षा, गर्मी और भूकंप इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। इससे बचाव के लिए अब हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि आज लगाए गए प्रत्येक पौधे की रक्षा की जाएगी और सभी शिव शिष्यों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज लोग पानी की बोतल साथ लेकर चलते हैं, वह दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा। प्रकृति इतनी तेजी से असंतुलित हो रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिव शिष्यों ने प्रकृति को बचाने और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने का संकल्प दोहराया।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में एक पोस्ट ने भूमिहार ब्राह्मण समुदाय की पहचान पर जोर दिया है। पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भूमिहार ब्राह्मण थे, हैं और रहेंगे। इस पोस्ट के माध्यम से समुदाय की ऐतिहासिक और वर्तमान पहचान को रेखांकित किया गया है।
    1
    शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड में एक पोस्ट ने भूमिहार ब्राह्मण समुदाय की पहचान पर जोर दिया है। पोस्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भूमिहार ब्राह्मण थे, हैं और रहेंगे। इस पोस्ट के माध्यम से समुदाय की ऐतिहासिक और वर्तमान पहचान को रेखांकित किया गया है।
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • #छात्र_आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग अब और तेज होती दिख रही है। AISA की अध्यक्ष #नेहा_बोरा ने घोषणा की है कि 30 जुलाई 2026 को गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग! Mobile Tv News 👈 चैनल को #यूट्यूब_फेसबुक पर फॉलो करें
    1
    #छात्र_आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग अब और तेज होती दिख रही है। AISA की अध्यक्ष #नेहा_बोरा ने घोषणा की है कि 30 जुलाई 2026 को गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग!
Mobile Tv News  👈 चैनल को #यूट्यूब_फेसबुक पर फॉलो करें
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    1 hr ago
  • 📍महिसौरी चौक पर जाम से मिलेगी राहत! मिनी बायपास और शहर के विकास पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा दावा। 📍महिसौरी चौक पर जाम से मिलेगी राहत! मिनी बायपास और शहर के विकास पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा दावा।
    1
    📍महिसौरी चौक पर जाम से मिलेगी राहत! मिनी बायपास और शहर के विकास पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा दावा।
📍महिसौरी चौक पर जाम से मिलेगी राहत! मिनी बायपास और शहर के विकास पर नगर परिषद अध्यक्ष का बड़ा दावा।
    user_Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़
    Jamui star news /जमुई स्टार न्यूज़
    Newsstand जमुई, जमुई, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के शेखपुरा जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सोमवार सुबह एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभया ब्रिगेड एवं पुलिस दीदी टीम ने शेखपुरा शहर के कच्ची रोड स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में यह अभियान आयोजित किया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को मानव तस्करी, साइबर अपराध, छेड़खानी और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। नगर थाना की एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा, पीटीसी नवल कुमार मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार का साहसपूर्वक विरोध करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज और सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में मानव तस्करी और साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, कॉल या संदेश पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि कोई रास्ते में छेड़खानी करता है, बदसलूकी करता है या किसी भी प्रकार से परेशान करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 सबसे प्रभावी सहायता सेवा है। सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि वे किसी भी घटना को छिपाने के बजाय अपने परिवार और पुलिस को तुरंत जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    बिहार के शेखपुरा जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सोमवार सुबह एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभया ब्रिगेड एवं पुलिस दीदी टीम ने शेखपुरा शहर के कच्ची रोड स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में यह अभियान आयोजित किया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को मानव तस्करी, साइबर अपराध, छेड़खानी और महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

नगर थाना की एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा, पीटीसी नवल कुमार मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार का साहसपूर्वक विरोध करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी मैसेज और सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

एएसआई कुमारी शुभम सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में मानव तस्करी और साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में छात्राओं को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, कॉल या संदेश पर भरोसा नहीं करना चाहिए। यदि कोई रास्ते में छेड़खानी करता है, बदसलूकी करता है या किसी भी प्रकार से परेशान करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 सबसे प्रभावी सहायता सेवा है। सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि वे किसी भी घटना को छिपाने के बजाय अपने परिवार और पुलिस को तुरंत जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • जमुई जिले के बरहट प्रखंड में प्राकृतिक विधि से उगाया गया एक खीरा चर्चा का विषय बन गया है। इस खीरे के बड़े, स्वस्थ फल और हरे-भरे खेत ने प्राकृतिक खेती और मिट्टी की उर्वरता को प्रमाणित किया है। यह खीरा पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से उगाया गया है, जिसमें किसी भी तरह के रासायनिक उर्वरकों या कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, खीरे के फल न केवल बड़े और स्वस्थ हैं, बल्कि खेत भी पूरी तरह से हरा-भरा नजर आ रहा है। यह उदाहरण प्राकृतिक खेती के महत्व और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
    1
    जमुई जिले के बरहट प्रखंड में प्राकृतिक विधि से उगाया गया एक खीरा चर्चा का विषय बन गया है। इस खीरे के बड़े, स्वस्थ फल और हरे-भरे खेत ने प्राकृतिक खेती और मिट्टी की उर्वरता को प्रमाणित किया है। यह खीरा पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से उगाया गया है, जिसमें किसी भी तरह के रासायनिक उर्वरकों या कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, खीरे के फल न केवल बड़े और स्वस्थ हैं, बल्कि खेत भी पूरी तरह से हरा-भरा नजर आ रहा है। यह उदाहरण प्राकृतिक खेती के महत्व और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    11 hrs ago
  • लखीसराय के भंवरिया गांव में जमीनी रंजिश के चलते हुए मारपीट और गोली चलाने के मामले में रामगढ़ चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को 2 मुख्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने अपने ही गांव के दामाद के साथ जमकर मारपीट की थी और गोली भी चलाई थी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि मामले में रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या 147/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने भंवरिया गांव निवासी स्वर्गीय बिरजू यादव के पुत्र शीतल यादव और स्वर्गीय चूल्हन यादव के पुत्र कालेश्वर यादव को गिरफ्तार किया। दोनों मुख्य नामजद अभियुक्त थे। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
    1
    लखीसराय के भंवरिया गांव में जमीनी रंजिश के चलते हुए मारपीट और गोली चलाने के मामले में रामगढ़ चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को 2 मुख्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने अपने ही गांव के दामाद के साथ जमकर मारपीट की थी और गोली भी चलाई थी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि मामले में रामगढ़ चौक थाना कांड संख्या 147/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने भंवरिया गांव निवासी स्वर्गीय बिरजू यादव के पुत्र शीतल यादव और स्वर्गीय चूल्हन यादव के पुत्र कालेश्वर यादव को गिरफ्तार किया। दोनों मुख्य नामजद अभियुक्त थे। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • लखीसराय के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मसूदन रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के गिरिभामा गांव निवासी अरुण महतो के पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई है। नितीश करीब 15 दिन पहले हरियाणा के रोहतक गया था और वहीं से घर लौट रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सोमवार की दोपहर 1:30 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
    1
    लखीसराय के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मसूदन रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के गिरिभामा गांव निवासी अरुण महतो के पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई है। नितीश करीब 15 दिन पहले हरियाणा के रोहतक गया था और वहीं से घर लौट रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

सोमवार की दोपहर 1:30 बजे मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.