Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री आनंदी देवी प्राचीन मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन श्री आनंदी देवी प्राचीन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जहां जयकारों और भजन-कीर्तन की ध्वनि से पूरा वातावरण श्रद्धा से सराबोर हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां आनंदी देवी से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिससे दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद
RAMA SHANKAR SHUKLA
श्री आनंदी देवी प्राचीन मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिन उमड़ा आस्था का सैलाब नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन श्री आनंदी देवी प्राचीन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जहां जयकारों और भजन-कीर्तन की ध्वनि से पूरा वातावरण श्रद्धा से सराबोर हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां आनंदी देवी से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिससे दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने जनपद प्रतापगढ़ के कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी प्रथम, उपजिलाधिकारी द्वितीय आदि न्यायालयों का निरीक्षण किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- *प्रतापगढ़ के ट्रक ड्राइवर की हैदराबाद में साथ के सेकंड ड्राइवर ने ही किया हत्या* प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना अंतर्गत लखपेड़ा चौरंग बगिया निवासी शेषनारायण सिंह उर्फ ननके उम्र लगभग 37 वर्ष सुत स्वo राजनारायण सिंह इस समय रोजी रोटी कमाने के लिए हैदराबाद में प्रीमियम रोड वेज एसी कंटेनर गाड़ी नंबर TG 07U 7110 चलाने का काम कर रहे थे। एक सप्ताह पूर्व ही अवनीस चौहान निवासी भोगांव मैनपुरी नमक व्यक्ति को सहायक ड्राइवर के रूप में मृतक ने अपने साथ रखा था। मिली सूचना के अनुसार दिनांक 16 मार्च 2026 की रात में ही सहायक ड्राइवर अवनीस चौहान ने सोते समय रोटी बनाने वाले लोहे के तावे से मुख्य ड्राइवर शेषनारायण सिंह के शिर पर मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया और जाहिलता दिखाते हुए मृतक के गले में गमछा बांध कर जमीन पर घसीट रहा था और मृतक के शरीर पर लातों से मार रहा था जो सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई और वहां पर कुछ मौजूद लोगों ने भी वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घटना स्थल से ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के गांव में 17 मार्च को सुबह घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया।पत्नी सुमन देवी समेत परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के नाबालिग दो बेटे मयंक सिंह 11वर्ष, मंथन सिंह 8 वर्ष और एक बेटी नैना सिंह 5 वर्ष की है। मृतक के बड़े भाई शिवशंकर सिंह की शासन प्रशासन से मांग है कि मृतक के नाबालिग बच्चों व पत्नी के भरण पोषण के लिए कुछ जमीन, आर्थिक सहयोग और मुकदमा प्रतापगढ़ जिले में चलाया जाए क्योंकि हैदराबाद की पुलिस हत्यारे को बचाने का प्रयास कर रही है।1
- Post by Vishsl2
- चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई मेरे साथ मुझको लाइक करने वाले को सादर प्रणाम भाई नवरात्रि पर आपलोग शुद्धता और सामंजस्य बनाये रमजान भी है सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन1
- जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम मंदिर पहुंचकर मां कालिका के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उन्होंने मां से जनकल्याण और क्षेत्र में खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मां कालिका की कृपा से क्षेत्र में सद्भाव और उन्नति बनी रहे। नवरात्रि के चलते मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।1
- पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में *“ऑपरेशन चक्रव्यूह”* अभियान एवं अपराध व अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.03.2026 को थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 68/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना मोहनगंज जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त इजहार उर्फ मुंशीर पुत्र वारिश अली निवासी रस्तामऊ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अभियुक्त के भाई/आवेदक खुर्शीद खान पुत्र वारिश अली निवासी रस्तामऊ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी द्वारा दिनांक 18.03.2026 को थाना मोहनगंज पर लिखित सूचना दी गयी थी कि उसके भाई इजहार उर्फ मुंशीर उपरोक्त के विरुद्ध थाना मोहनगंज पर पूर्व में कई अभियोग पंजीकृत हैं । उसका भाई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर धन उगाही करता है । अभियोग पंजीकृत होने के कारण उसके भाई ने अपने आधार कार्ड जोकि रस्तामऊ के पते से निर्गत है कूटरचित ढंग से ग्राम सराय मनौली तहसील बीकापुर जनपद अयोध्या का बनवा लिया । कूटरचित आधार कार्ड से ही बदले पते पर पासपोर्ट बनवा लिया है तथा अब वह विदेश जाना चाहता है । अभियुक्त ने 05 अलग-अलग व्यक्तियों से कुल 3,90,000/- रुपये लिए हैं तथा सुनील व राजू के नाम के कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर अल हमीदी पेट्रोलियम कंपनी दुबई के नाम नौकरी दिलाने हेतु बनावाए गये हैं । जब भी उपरोक्त लोगों द्वारा घर आकर रुपया मांगा जाता है तो इजहार उर्फ मुंशीर द्वारा उनसे गाली-गलौज की जाती है । आवेदक द्वारा अपने भाई को रुपया वापस करने हेतु कहा गया तो अभियुक्त द्वारा आवेदक से भी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी । उपरोक्त सूचना पर थाना मोहनगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी फ्रॉड से ही जुड़ा है जो इस प्रकार है...... • मु0अ0सं0 68/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । *(में वांछित)* 2. मु0अ0सं0 1190/16 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 504, 506 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । 3. मु0अ0सं0 573/17 धारा 354, 506 थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । 4. मु0अ0सं0 nill/18 धारा ¾ यूपी गुण्डागर्दी निवारक अधि0 थाना मोहनगंज जनपद अमेठी । 5. मु0अ0सं0 262/23 धारा 406, 420, 504, 506 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।2
- थाना लालगंज पुलिस द्वारा प्रेम संबंध के विवाद में युवती की हत्या का खुलासा, 01 अभियुक्त अनुज सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कहा देखें।1