Shuru
Apke Nagar Ki App…
06 माह की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंचा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालाघाट रेफर बालाघाट जिले के कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम पाथरवाड़ा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 06 माह की मासूम बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच लिया हैं। घटना के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह करीब पौने 10 बजे पाथरवाड़ा में दुर्गाप्रसाद की 06 माह की बेटी वीणा को आवारा कुत्ते ने नोंच लिया। जिससे वीणा के चेहरे पर घाव बने है। इस हादसे की सूचना संजीवनी 108 को दी गई। ईएमटी डॉ गौरीशंकर पटले और पायलट दिलीप उइके घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने बच्ची को अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।
Dev Anand
06 माह की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंचा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालाघाट रेफर बालाघाट जिले के कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम पाथरवाड़ा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 06 माह की मासूम बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच लिया हैं। घटना के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह करीब पौने 10 बजे पाथरवाड़ा में दुर्गाप्रसाद की 06 माह की बेटी वीणा को आवारा कुत्ते ने नोंच लिया। जिससे वीणा के चेहरे पर घाव बने है। इस हादसे की सूचना संजीवनी 108 को दी गई। ईएमटी डॉ गौरीशंकर पटले और पायलट दिलीप उइके घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने बच्ची को अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।
- Vinod SenDamoh, Madhya PradeshJago prashasan Jago vah khel mat khelo jisse navjaat Shishu bhi Na Bach paye13 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माल वाहन वाहन पिकअप में बैठकर परीक्षा देने जा रहा स्कूली छात्र चलते वाहन से कूदने पर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद एम्स नागपुर रेफर कर दिया गया हैं। घटना तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सावरगांव की है। संजीवनी 108 के इएमटी डॉ गौरीशंकर पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे की यह घटना है। दोपहर डेढ़ बजे छात्र को नागपुर रेफर किया गया। मिली जानकारी अनुसार सावरगांव निवासी महेश बिसेन का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस बिसेन कक्षा 05 वीं में अध्ययनरत है। वह शनिवार को परीक्षा देने के लिए एक पिकअप वाहन में बैठकर केंद्र की तरफ जा रहा था जो वाहन से कूद गया। जिस कारण गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद संजीवनी 108 घायल के लिए मददगार बनी। छात्र को बिना किसी विलंब के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे नागपुर रेफर किया गया। संजीवनी 108 ने घायल छात्र को नागपुर पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।1
- जिले में सोशल मीडिया पर फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों पर पुलिस ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए इन्हें पूर्णतः निराधार बताया है। 21 फरवरी 2026 को मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कहा कि जिले में बच्चा चोरी की कोई भी घटना सत्यापित नहीं हुई है। बिना पुष्टि के संदेश फैलाना दंडनीय अपराध है।1
- नक्सली मुठभेड़ मे शहीद हुए आशीष शर्मा के जन्मदिन पर आदित्य मिश्रा पुलिस अधिक्षक बालाघाट ने प्रतिमा अनावरण के साथ स्मृति पार्क किया समर्पित,,नवेगांव थाने मे आयोजित कार्यक्रम मे भावुक पलो के साथ गूंज उठा आशीष शर्मा अमर रहे का उद्घघोष,,1
- *बंजारी माता का चौथा स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया* *हवन पूजन भंडारा के साथ में हुआ संपन्न* कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बादल पर के बाजार चौक स्थित मां बंजारी का चौथा स्थापना दिवस के उपलक्ष में आज ग्राम वासियों ने विधि विधान के साथ हवन पूजन के साथ विशाल भंडारा का आयोजन कराकर समापन कराया गया।1
- 1️⃣ *सिवनी कचहरी चौक पर पुतला दहन में मची अफरा-तफरी* 🔥 जलते पुतले से उठी लपटें, कई कार्यकर्ता झुलसे *पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा* 2️⃣ प्रदर्शन बना हादसे का कारण सिवनी में विरोध के दौरान बेकाबू हुई आग *नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता झुलसे* 3️⃣ जलता पुतला लेकर भीड़ में दौड़ा युवक *सिवनी कचहरी चौक पर मचा हड़कंप* समय रहते काबू में आई आग, टला बड़ा हादसा 4️⃣ *राजनीतिक प्रदर्शन में सुरक्षा पर उठे सवाल* पुतला दहन के दौरान भड़की आग फायर ब्रिगेड की तेजी से बची बड़ी अनहोनी 5️⃣ *विरोध प्रदर्शन में लापरवाही पड़ी भारी* कचहरी चौक पर झुलसे कार्यकर्ता प्रशासन की सतर्कता से बड़ा नुकसान टला जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव दैनिक प्राइम संदेश न्यूज *9584667143*1
- आरती और हनुमान चालीसा में विघ्न डालोगे तो डंडा चलेगा … जबलपुर में पथराव की घटना पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया जबलपुर में जो घटना हुई उसपर मोहन सरकार ने सख्त निर्देश दिए है आरती हो हनुमान चालीसा हो इनपर पथराव करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अगर कट्टर पंथी मुल्ला मौलवी इसमें आग लगाने की कोशिश कर रहे है ऐसे सभी पर कार्यवाही होगी।1
- Post by Deepak Bhanwar1
- बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां बच्चा चोरी की अफवाह में माइक्रो फांइनेंस कंपनी का एक एंजेट भीड़ की हिंसा का शिकार बन गए। कुछ लोगों ने बिना सच जाने एंजेट को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि बाद में पुलिस की जांच में साफ हुआ कि बच्चा चोरी जैसी कोई बात नहीं थी। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम कतरकना की है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे डीसीबी माइक्रो फाइनेंस कपंनी का कर्मचारी शुभम नागेश्वर फाइनेंस के सिलसिले में कतरकना गांव गया हुआ था। वहां से वापस लौटते वक्त उसने मदद की मंशा से स्कूल की तरफ जा रहे कक्षा दूसरी के छात्र को गाड़ी में बैठने के लिए कहां यह सुनते ही बच्चे ने शोर मचा दिया और गांव के लोगों ने एजेंट को बच्चा चोर समझकर उसकी घेरकर पिटाई शुरू कर दी।1