logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बच्चा चोरी के संदेह में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई मारपीट बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां बच्चा चोरी की अफवाह में माइक्रो फांइनेंस कंपनी का एक एंजेट भीड़ की हिंसा का शिकार बन गए। कुछ लोगों ने बिना सच जाने एंजेट को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि बाद में पुलिस की जांच में साफ हुआ कि बच्चा चोरी जैसी कोई बात नहीं थी। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम कतरकना की है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे डीसीबी माइक्रो फाइनेंस कपंनी का कर्मचारी शुभम नागेश्वर फाइनेंस के सिलसिले में कतरकना गांव गया हुआ था। वहां से वापस लौटते वक्त उसने मदद की मंशा से स्कूल की तरफ जा रहे कक्षा दूसरी के छात्र को गाड़ी में बैठने के लिए कहां यह सुनते ही बच्चे ने शोर मचा दिया और गांव के लोगों ने एजेंट को बच्चा चोर समझकर उसकी घेरकर पिटाई शुरू कर दी।

11 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

बच्चा चोरी के संदेह में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई मारपीट बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां बच्चा चोरी की अफवाह में माइक्रो फांइनेंस कंपनी का एक एंजेट भीड़ की हिंसा का शिकार बन गए। कुछ लोगों ने बिना सच जाने एंजेट को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि बाद में पुलिस की जांच में साफ हुआ कि बच्चा चोरी जैसी कोई बात नहीं थी। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम कतरकना की है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे डीसीबी माइक्रो फाइनेंस कपंनी का कर्मचारी शुभम नागेश्वर फाइनेंस के सिलसिले में कतरकना गांव गया हुआ था। वहां से वापस लौटते वक्त उसने मदद की मंशा से स्कूल की तरफ जा रहे कक्षा दूसरी के छात्र को गाड़ी में बैठने के लिए कहां यह सुनते ही बच्चे ने शोर मचा दिया और गांव के लोगों ने एजेंट को बच्चा चोर समझकर उसकी घेरकर पिटाई शुरू कर दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की शहादत के बाद प्रथम जन्म जयंती पर 21 फरवरी को ग्रामीण थाना नवेगांव परिसर में अमर शहीद आशीष शर्मा पार्क का विधिवत लोकार्पण व प्रतिमा अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, हॉक फोर्स, पुलिस जवान, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    अमर शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा की शहादत के बाद प्रथम जन्म जयंती पर 21 फरवरी को ग्रामीण थाना नवेगांव परिसर में अमर शहीद आशीष शर्मा पार्क का विधिवत लोकार्पण व प्रतिमा अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, हॉक फोर्स, पुलिस जवान, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *ग्राम खांखरा शिव मंदिर में सुंदरकांड पाट के साथ हवन पूजन कार्यक्रम का समापन* खुरई विकासखंड की ग्राम पंचायत खाखरा में आज पूर्व सरपंच दिलीप कुर्वेति के द्वारा सुंदरकांड कथा एवं हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्राम वह क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर विधि विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
    1
    *ग्राम खांखरा शिव मंदिर में सुंदरकांड पाट के साथ हवन पूजन कार्यक्रम का समापन*
खुरई विकासखंड की ग्राम पंचायत खाखरा में आज पूर्व सरपंच दिलीप कुर्वेति के द्वारा सुंदरकांड कथा एवं हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्राम वह क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर विधि विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शाहदत को नमन, बालाघाट मे गुंजा शहीद आशीष शर्मा का नाम जन्मदिन पर पुलिस अधिक्षक बालाघाट ने प्रतिमा और स्मृति पार्क किया समर्पित,बालाघाट से नक्सलवाद खत्म करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों का आदित्य मिश्रा पुलिस अधिक्षक बालाघाट ने किया सम्मान,,
    1
    शाहदत को नमन, बालाघाट मे गुंजा शहीद आशीष शर्मा का नाम जन्मदिन पर पुलिस अधिक्षक बालाघाट ने प्रतिमा और स्मृति पार्क किया समर्पित,बालाघाट से नक्सलवाद खत्म करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों का आदित्य मिश्रा पुलिस अधिक्षक बालाघाट ने किया सम्मान,,
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • 1️⃣ *सिवनी कचहरी चौक पर पुतला दहन में मची अफरा-तफरी* 🔥 जलते पुतले से उठी लपटें, कई कार्यकर्ता झुलसे *पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा* 2️⃣ प्रदर्शन बना हादसे का कारण सिवनी में विरोध के दौरान बेकाबू हुई आग *नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता झुलसे* 3️⃣ जलता पुतला लेकर भीड़ में दौड़ा युवक *सिवनी कचहरी चौक पर मचा हड़कंप* समय रहते काबू में आई आग, टला बड़ा हादसा 4️⃣ *राजनीतिक प्रदर्शन में सुरक्षा पर उठे सवाल* पुतला दहन के दौरान भड़की आग फायर ब्रिगेड की तेजी से बची बड़ी अनहोनी 5️⃣ *विरोध प्रदर्शन में लापरवाही पड़ी भारी* कचहरी चौक पर झुलसे कार्यकर्ता प्रशासन की सतर्कता से बड़ा नुकसान टला जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव दैनिक प्राइम संदेश न्यूज *9584667143*
    1
    1️⃣ *सिवनी कचहरी चौक पर पुतला दहन में मची अफरा-तफरी*
🔥 जलते पुतले से उठी लपटें, कई कार्यकर्ता झुलसे
*पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा*
2️⃣ प्रदर्शन बना हादसे का कारण
सिवनी में विरोध के दौरान बेकाबू हुई आग
*नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता झुलसे*
3️⃣ जलता पुतला लेकर भीड़ में दौड़ा युवक
*सिवनी कचहरी चौक पर मचा हड़कंप*
समय रहते काबू में आई आग, टला बड़ा हादसा
4️⃣ *राजनीतिक प्रदर्शन में सुरक्षा पर उठे सवाल*
पुतला दहन के दौरान भड़की आग
फायर ब्रिगेड की तेजी से बची बड़ी अनहोनी
5️⃣ *विरोध प्रदर्शन में लापरवाही पड़ी भारी*
कचहरी चौक पर झुलसे कार्यकर्ता
प्रशासन की सतर्कता से बड़ा नुकसान टला
जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव दैनिक प्राइम संदेश न्यूज *9584667143*
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • कटनी में शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ, वीडियो आया सामने
    1
    कटनी में शिवलिंग पर सिर रगड़ता दिखा बाघ, वीडियो आया सामने
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🏏✨ बैनगंगा कप सीजन प्रथम 2026 का भव्य समापन ✨🏏 छपारा के छपारा इरिगेशन ग्राउंड में आयोजित बैनगंगा कप सीजन 1 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस शानदार टूर्नामेंट का आयोजन टोनी मित्र मंडल छपारा द्वारा किया गया। फाइनल मैच कान्हा सरदार शूटर 11 और वेजिटेरियन 11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेजिटेरियन 11 ने 7 ओवर में 61 रन बनाए। जवाब में कान्हा सरदार शूटर 11 ने मात्र 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और सीजन 1 की ट्रॉफी अपने नाम की। 🥇 प्रथम विजेता – कान्हा सरदार शूटर 11, छपारा 🥈 द्वितीय स्थान – वेजिटेरियन 11, छपारा 🌟 मैन ऑफ द सीरीज – रोहित किंग, जबलपुर 🎯 बेस्ट बॉलर – बंटी वेषेन्न समापन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष श्री शिवकांत सिंह जी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आप सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार। इसी उत्साह और जोश के साथ अगले सीजन में फिर मिलेंगे!
    1
    🏏✨ बैनगंगा कप सीजन प्रथम 2026 का भव्य समापन ✨🏏
छपारा के छपारा इरिगेशन ग्राउंड में आयोजित बैनगंगा कप सीजन 1 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस शानदार टूर्नामेंट का आयोजन टोनी मित्र मंडल छपारा द्वारा किया गया।
फाइनल मैच कान्हा सरदार शूटर 11 और वेजिटेरियन 11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेजिटेरियन 11 ने 7 ओवर में 61 रन बनाए। जवाब में कान्हा सरदार शूटर 11 ने मात्र 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और सीजन 1 की ट्रॉफी अपने नाम की। 
🥇 प्रथम विजेता – कान्हा सरदार शूटर 11, छपारा
🥈 द्वितीय स्थान – वेजिटेरियन 11, छपारा
🌟 मैन ऑफ द सीरीज – रोहित किंग, जबलपुर
🎯 बेस्ट बॉलर – बंटी वेषेन्न
समापन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष श्री शिवकांत सिंह जी सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आप सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार।
इसी उत्साह और जोश के साथ अगले सीजन में फिर मिलेंगे!
    user_Chhapara digital news
    Chhapara digital news
    पत्रकार छापरा, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बालाघाट जिले के कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम पाथरवाड़ा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 06 माह की मासूम बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच लिया हैं। घटना के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह करीब पौने 10 बजे पाथरवाड़ा में दुर्गाप्रसाद की 06 माह की बेटी वीणा को आवारा कुत्ते ने नोंच लिया। जिससे वीणा के चेहरे पर घाव बने है। इस हादसे की सूचना संजीवनी 108 को दी गई। ईएमटी डॉ गौरीशंकर पटले और पायलट दिलीप उइके घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने बच्ची को अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।
    1
    बालाघाट जिले के कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम पाथरवाड़ा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 06 माह की मासूम बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच लिया हैं। घटना के बाद बच्ची को सरकारी अस्पताल कटंगी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह करीब पौने 10 बजे पाथरवाड़ा में दुर्गाप्रसाद की 06 माह की बेटी वीणा को आवारा कुत्ते ने नोंच लिया। जिससे वीणा के चेहरे पर घाव बने है। इस हादसे की सूचना संजीवनी 108 को दी गई। ईएमटी डॉ गौरीशंकर पटले और पायलट दिलीप उइके घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने बच्ची को अस्पताल लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सुबह 11 बजे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • असम में एक बाबाजी ने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।प्रियंका ने यह सुनते ही हंस दिया।
    1
    असम में एक बाबाजी ने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।प्रियंका ने यह सुनते ही हंस दिया।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिवनी जिले की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भीमगढ़ स्थित संजय सरोवर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय में उपलब्ध पानी की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों को दी जा रही सिंचाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग से ग्रामवार जल आपूर्ति की जानकारी ली गई और जहां पानी की कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नहरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और अंतिम छोर तक किसानों को समय पर पानी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल योजनाओं में सतत जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सिवनी जिले की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने भीमगढ़ स्थित संजय सरोवर बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने जलाशय में उपलब्ध पानी की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों को दी जा रही सिंचाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
कार्यपालन यंत्री पी.एन. नाग से ग्रामवार जल आपूर्ति की जानकारी ली गई और जहां पानी की कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने नहरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और अंतिम छोर तक किसानों को समय पर पानी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल योजनाओं में सतत जलापूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Chhapara digital news
    Chhapara digital news
    पत्रकार छापरा, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.