*कानपुर ब्रेकिंग* *हॉर्न पर सख्ती: रावतपुर से गोल चौराहा तक ‘नो हॉर्न ज़ोन’ घोषित* कानपुर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। रावतपुर स्थित जीटी नर्सिंग होम से लेकर गोल चौराहा कार्डियोलॉजी तक के पूरे क्षेत्र को ‘नो हॉर्न ज़ोन’ घोषित कर दिया गया है। इस आदेश के तहत अब इस मार्ग पर अनावश्यक हॉर्न बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि अस्पतालों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि मरीजों और आम नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण से राहत मिल सके। यातायात पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। अपील: प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित क्षेत्र में हॉर्न का प्रयोग न करें और नियमों का पालन कर शहर को शांत और सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। *बिंदास बोल कानपुर से राजू गौड़ की रिपोर्ट*

- Jagram singhघाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेशhorn se kam d.j se jyada prta hai. usko bnd krwao pahle22 min ago
- carvaan mathmatics class-8th chapter -2 linear equations1
- हॉर्न प्रवाहीबिट्स रावतपुर जीटी नर्सिंग होम से लेकर गोल चौराहा कार्डियोलॉजी तक हॉर्न प्रतिबंधित हॉर्न बजाने वाले पर अब 1000रु का जुर्माना लगेगा1
- Post by Media Prabhari1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- लेग पीस की लड़ाई में बारातियों ने ऐसा स्टेप लिया कि मंडप सीधे WWE रिंग बन गया !! 📍अमरोहा, उत्तर प्रदेश1
- Post by Kartikey Bajpai1
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- flair creative art lab kit unboxing mrp- 500₹-/ #shortsvideo #stationarycollection1