शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में दे मारा, पत्नी गंभीर घायल भिंड।देहात थाना क्षेत्र के यदुनाथ नगर में रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। शराब के नशे में घर पहुंचे पति ने विवाद बढ़ने पर पत्नी का सिर दीवार में दे मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार कराया गया।जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर निवासी 30 वर्षीय रीमा प्रजापति पत्नी सुरेंद्र प्रजापति रविवार रात करीब 10 बजे घर पर थी। इसी दौरान सुरेंद्र शराब के नशे में घर आया और खाना खाने को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र ने रीमा को पकड़कर उसका सिर दीवार में दे मारा। सिर में चोट लगने से रीमा लहूलुहान हो गई। रीमा की सास ऊमा देवी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां उसका उपचार कराया गया। रीमा ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में दे मारा, पत्नी गंभीर घायल भिंड।देहात थाना क्षेत्र के यदुनाथ नगर में रात पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। शराब के नशे में घर पहुंचे पति ने विवाद बढ़ने पर पत्नी का सिर दीवार में दे मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार कराया गया।जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर निवासी 30 वर्षीय रीमा प्रजापति पत्नी सुरेंद्र प्रजापति रविवार रात करीब 10 बजे घर पर थी। इसी दौरान सुरेंद्र शराब के नशे में घर आया और खाना खाने को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान सुरेंद्र ने रीमा को पकड़कर उसका सिर दीवार में दे मारा। सिर में चोट लगने से रीमा लहूलुहान हो गई। रीमा की सास ऊमा देवी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां उसका उपचार कराया गया। रीमा ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
- सर्वा गांव में पूर्व सैनानी का हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व फोजियों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि सर्वा गांव में मंगलवार को सुबह पूर्व सैनानी देवीसिंह तोमर का देहांत हो गया। जिससे गांव का माहोल गमगीन हो गया। वहीं जब यह सूचना पूर्व सैनानियों को लगी तो पूर्व सैनानियों ने मंगलवार को लगभग 2 बजे दिवंगत आत्मा को सलामी देते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग शामिल हुए1
- पीएम मोदी से सीधा संवाद करेंगे छात्र: 'खेलो इंडिया डायलॉग' में चौ. सुघर सिंह एकेडमी का 'ए' ग्रेड में चयन *पीएम मोदी से सीधा संवाद करेंगे छात्र: 'खेलो इंडिया डायलॉग' में चौ. सुघर सिंह एकेडमी का 'ए' ग्रेड में चयन* इटावा के जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी (ऑटोनोमस कॉलेज) में 27 अगस्त 2026 को 'खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए एकेडमी को 'ए' ग्रेड में चुना गया है, जिसके तहत यहां के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। जनपद इटावा से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए दो महाविद्यालयों का चयन किया गया है। चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी को 'ए' ग्रेड मिला है, जबकि जनता कॉलेज, बकेवर को 'बी' ग्रेड में रखा गया है। 'ए' ग्रेड प्राप्त करने वाले चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के छात्र प्रधानमंत्री से सीधे प्रश्न पूछ सकेंगे और अपने विचार साझा कर सकेंगे। वहीं, 'बी' ग्रेड में चयनित जनता कॉलेज, बकेवर के विद्यार्थी प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी सोनिका चंद्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनमें नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। चंद्रा ने जानकारी दी कि जनपद के दोनों चयनित महाविद्यालयों में कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संस्था के एमडी अनुज मोंटी यादव ने चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी के 'ए' ग्रेड में चयन को संस्थान के लिए गर्व की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ संवाद का अवसर मिलना उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। संस्था के निदेशक डॉ. संदीप पांडेय ने इस अवसर को विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बताया। डॉ. पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज यादव, अशांक हनी यादव, मनीष चौधरी, धर्मेंद्र कुमार और नितिन आनंद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।1
- संजीवनी केंद्र तक पहुंचने में 500 मीटर का ‘इम्तिहान’, बारिश ने खोली ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल मुरैना/जौरा। जौरा जनपद पंचायत के नंदपुरा गांव में सरकार ने ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संजीवनी उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया, लेकिन केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता ही मरीजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। बारिश के बाद करीब 500 मीटर का रास्ता पानी और कीचड़ से पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।1
- सरकारी दफ्तर में सहायक यंत्री का जन्मदिन, ढोल-धमाके और हाथी की एंट्री पर उठे सवाल सरकारी दफ्तर में सहायक यंत्री का जन्मदिन, ढोल-धमाके और हाथी की एंट्री पर उठे सवाल उज्जैन में बिजली विभाग के सहायक यंत्री का जन्मदिन समारोह अब विवादों में घिर गया है। आरोप है कि रविवार यानी सरकारी अवकाश के दिन कार्यालय परिसर को खुलवाकर यहां भव्य जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ढोल-धमाकों के साथ हाथी पर सवार होकर सहायक यंत्री की एंट्री कराई गई। इतना ही नहीं, केक पर भारतीय मुद्रा के नोटों की गड्डियों जैसी डिजाइन बनाकर केक काटे जाने का भी दावा किया जा रहा है। सरकारी कार्यालय परिसर में निजी आयोजन को लेकर अब विभागीय स्तर पर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामला मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उज्जैन कार्यालय से जुड़ा है, जहां सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद कार्यालय परिसर में जन्मदिन का आयोजन किया गया। समारोह में ढोल-धमाकों के साथ सहायक यंत्री की भव्य एंट्री कराई गई और हाथी का भी इस्तेमाल किया गया। आयोजन के वीडियो सामने आने के बाद सरकारी कार्यालय के उपयोग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।आरोप है कि जन्मदिन समारोह के दौरान केक पर देश की राष्ट्रीय मुद्रा यानी नोटों की गड्डियों जैसी डिजाइन बनाई गई और उसे काटा गया। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सरकारी कार्यालय को अवकाश के दिन किसकी अनुमति से खुलवाया गया और सरकारी परिसर में निजी आयोजन करने की अनुमति किस नियम के तहत दी गई। मामले को लेकर बिजली विभाग में भी हलचल मची हुई है। पूरे मामले में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री व्ही.के. मालवीय ने कहा है कि सहायक यंत्री को इस मामले में नोटिस जारी किया जाएगा और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सरकारी कार्यालय में आयोजित इस निजी समारोह के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं और नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। सहायक यंत्री रविकांत मालवीय पहले भी विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। अब सरकारी अवकाश के दिन कार्यालय परिसर में जन्मदिन समारोह आयोजित किए जाने और उसमें ढोल-धमाके व हाथी के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग ने नोटिस जारी कर कार्रवाई की बात कही है, ऐसे में अब सबकी नजर विभागीय जांच और उसके नतीजे पर है।1
- breaking news lahar Bhind Gwalior Madhya Pradesh India1
- पहले नगर की जीवन दायिनी थी सोनभद्रिका नदी अब गंदगी से अस्तित्व के खतरे की आशंका होल्कर स्टेट से निकली सोन भद्रिका नदी में 15 वर्ष पूर्व लोग पीने का पानी भरते थे और नदी में ही स्नान कर कपड़े धोते थे। इतना ही नहीं नदी का पानी लोगों की प्यास बुझाने के साथ ग्रामीण इलाकों में किसानों की आय का माध्यम भी बन गया था। लेकिन प्रशासन की अनदेखी व सिंचाई विभाग की अनियमितता के कारण नदी का अस्तित्व पूरी तरह से क्षीण होता जा रहा है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पूर्व में इस नदी में साफ-सुधरा पानी बहता था। जो लोगों के लिए अमृत के समान था। लेकिन अब नदी में नगर के नालों को छोड़ दिया गया है। जिससे न केवल नदी प्रदूषित हुई है, बल्कि नगर का वातावरण भी दूषित होता जा रहा है।1
- गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद अस्पताल में पदस्थ वार्ड वाय की इलाज के दौरान हुई मौत गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय अस्पताल गोहद में पदस्थ वार्ड वाय आलोक सिंह की तबीयत सोमवार मंगलवार की देर रात अचानक बिगड़ गई।तभी परिजन आलोक को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। मंगलवार को लगभग 4 बजे आलोक की इलाज के दौरान मौत हो गई।1
- आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर सबलगढ़ में आवाज बुलंद, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन2
- क्वारी रेल्वे ट्रैक पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, मजदूरों ने बचाई जान भिंड। देहात थाना क्षेत्र के क्वारी रेलवे ट्रैक पर रात चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों की नजर घायल युवक पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने उसे उठाकर पूछताछ की और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार डिड़ी निवासी 38 वर्षीय तलबीर यादव पुत्र विद्याराम यादव रविवार रात करीब 9 बजे ग्वालियर से ट्रेन में सवार होकर भिंड की ओर आ रहा था। रात करीब 1:30 बजे क्वारी रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की गति कम हुई तो तलबीर ने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।ट्रेन के रवाना होने के बाद ट्रैक पर काम कर रहे मजदूरों ने युवक को घायल अवस्था में देखा। उन्होंने उसे उठाया और पूछताछ की। तलबीर ने मजदूरों को अपने घर का फोन नंबर बताया जिसके बाद मजदूरों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल तलबीर को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।1