logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस व्यवसायी के घर व दुकान से भारी मात्रा में 1,2,5 के अवैध सिक्कों की बरामदगी की गई हाथरस में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद अवैध सिक्कों के बड़े मामले में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर और दुकान पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एक, दो और पांच रुपये के सिक्के बरामद किए गए। इस मामले में थाना कोतवाली सदर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बरामद सिक्कों के स्रोत तथा इनके उपयोग की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है, ताकि अवैध गतिविधियों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

7 hrs ago
user_Cp 24 news
Cp 24 news
Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

हाथरस व्यवसायी के घर व दुकान से भारी मात्रा में 1,2,5 के अवैध सिक्कों की बरामदगी की गई हाथरस में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के बाद अवैध सिक्कों के बड़े मामले में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर और दुकान पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एक, दो और पांच रुपये के सिक्के बरामद किए गए। इस मामले में थाना कोतवाली सदर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बरामद सिक्कों के स्रोत तथा इनके उपयोग की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हाथरस ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है, ताकि अवैध गतिविधियों में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित राम कथा के दौरान मानस मर्मज्ञ परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनोहारी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं जिससे असुरों का नाश और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान चारों दिशाओं के कण-कण में विद्यमान हैं और उन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति है। व्यास जी ने बताया कि भगवान सर्वत्र हैं और प्रेम से पुकारने तथा सच्चे मन से सुमिरन करने पर वे कहीं भी प्रकट हो सकते हैं, क्योंकि हरि व्यापक सर्वत्र समाना हैं। उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझाते हुए कहा कि धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है, जबकि संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है। सनातन धर्म ही ईश्वर के विभिन्न रूपों को विभिन्न माध्यमों से स्मरण करना सिखाता है, जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने अयोध्या व मथुरा की धरती पर अवतार लेकर असुरों का संघार किया और धर्म की रक्षा की। देश की युवा पीढ़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता के भंवर में फंसता जा रहा है, जिसे भारतीय सभ्यता से जोड़ना माताओं के हाथ में है। गर्भावस्था के दौरान माताओं के चिंतन, मनन, खान-पान और रहन-सहन का बच्चे पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दौरान माताओं को भगवान का सुमिरन और सात्विक आचरण करना चाहिए। कथा के दौरान जय-विजय के श्राप प्रसंग और मनु-सतरूपा के तप का वर्णन करते हुए राजा दशरथ व माता कौशल्या के यहाँ भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई गई। जन्म प्रसंग पर गाए गए भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा और कथा स्थल राममय हो गया, जिस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री, संजय उपाध्याय, संतोष वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश, कालू पंडित, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, नरेश कुशवाहा, अखिल अग्रवाल, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल और वसंत लाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज
सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज
सासनी के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित राम कथा के दौरान मानस मर्मज्ञ परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनोहारी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं जिससे असुरों का नाश और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान चारों दिशाओं के कण-कण में विद्यमान हैं और उन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति है। व्यास जी ने बताया कि भगवान सर्वत्र हैं और प्रेम से पुकारने तथा सच्चे मन से सुमिरन करने पर वे कहीं भी प्रकट हो सकते हैं, क्योंकि हरि व्यापक सर्वत्र समाना हैं। उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझाते हुए कहा कि धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है, जबकि संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है। सनातन धर्म ही ईश्वर के विभिन्न रूपों को विभिन्न माध्यमों से स्मरण करना सिखाता है, जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने अयोध्या व मथुरा की धरती पर अवतार लेकर असुरों का संघार किया और धर्म की रक्षा की। देश की युवा पीढ़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता के भंवर में फंसता जा रहा है, जिसे भारतीय सभ्यता से जोड़ना माताओं के हाथ में है। गर्भावस्था के दौरान माताओं के चिंतन, मनन, खान-पान और रहन-सहन का बच्चे पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दौरान माताओं को भगवान का सुमिरन और सात्विक आचरण करना चाहिए। कथा के दौरान जय-विजय के श्राप प्रसंग और मनु-सतरूपा के तप का वर्णन करते हुए राजा दशरथ व माता कौशल्या के यहाँ भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई गई। जन्म प्रसंग पर गाए गए भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा और कथा स्थल राममय हो गया, जिस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री, संजय उपाध्याय, संतोष वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश, कालू पंडित, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, नरेश कुशवाहा, अखिल अग्रवाल, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल और वसंत लाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कांवड़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण.... सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.. श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा पुलिस बल की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित आधुनिक सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों, संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, शिविरों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की लाइव मॉनिटरिंग का अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कैमरे पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, यातायात अवरोध, भीड़ प्रबंधन से जुड़ी समस्या पर नजर रखी जाए
    1
    🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कांवड़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण....

सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश..

श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनन्दन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा पुलिस बल की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित आधुनिक सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से जनपद के विभिन्न कांवड़ मार्गों, संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौराहों, शिविरों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की लाइव मॉनिटरिंग का अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कैमरे पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, यातायात अवरोध, भीड़ प्रबंधन से जुड़ी समस्या पर नजर रखी जाए
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पटना: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बीमारियों को दे रही है न्योता. आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा के खिलाफ तथा नियमितीकरण को लेकर राजधानी पटना सहित बिहार के सभी नगर निगम/नगर पालिकाओं के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं. राजधानी पटना की स्थिति नारकीय बनी हुई है. यदि तुरंत हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो बरसात में कूड़े के अंबार से दुर्गंध के कारण कई तरह की संक्रामक बीमारियाँ फैलने की भावना बढ़ गई है. बिहार के नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि जनहित में सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लिया जाए और तुरंत हड़ताल खत्म करवाया जाए. (बबन रावत-पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (भारत सरकार) 9771 798325
    1
    पटना: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बीमारियों को दे रही है न्योता.
आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा के खिलाफ तथा नियमितीकरण को लेकर राजधानी पटना सहित बिहार के सभी नगर निगम/नगर पालिकाओं के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं. 
राजधानी पटना की स्थिति नारकीय बनी हुई है. यदि तुरंत हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो बरसात में कूड़े के अंबार से दुर्गंध के कारण कई तरह की संक्रामक बीमारियाँ फैलने की भावना बढ़ गई है. 
बिहार के नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि जनहित में सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लिया जाए और तुरंत हड़ताल खत्म करवाया जाए. 
(बबन रावत-पूर्व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (भारत सरकार) 9771 798325
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • युवती से गांव के युवक की छेड़छाड़ व मारपीट, युवती को बचाने आई मां के साथ भी युवक ने की मारपीट जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की गई। युवती को बचाने आई युवती की मां के साथ भी युवक ने जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चंदपा कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चंदपा कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
    1
    युवती से गांव के युवक की छेड़छाड़ व मारपीट, युवती को बचाने आई मां के साथ भी युवक ने की मारपीट
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की गई। युवती को बचाने आई युवती की मां के साथ भी युवक ने जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चंदपा कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित युवती के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चंदपा कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • etah sukla garden me photo graphr Association ka varshik Utsav Manaya Gaya
    1
    etah sukla garden me photo graphr Association ka varshik Utsav Manaya Gaya
    user_Mathur studio Etah
    Mathur studio Etah
    Photographer जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हाथरस इगलास रेलवे फाटक पर लापरवाही का नतीजा, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक फरार इगलास रेलवे फाटक पर लापरवाही का नतीजा, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक फरार हाथरस। शहर के इगलास रेलवे फाटक पर एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के आवागमन को देखते हुए रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से वाहन निकालने की कोशिश की। वाहन निकालने के प्रयास में ई-रिक्शा रेलवे फाटक से टकरा गया, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। घटना के समय वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने चालक को कई बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ई-रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। वहीं, फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
    1
    हाथरस इगलास रेलवे फाटक पर लापरवाही का नतीजा, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक फरार
इगलास रेलवे फाटक पर लापरवाही का नतीजा, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक फरार
हाथरस। शहर के इगलास रेलवे फाटक पर एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के आवागमन को देखते हुए रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से वाहन निकालने की कोशिश की।
वाहन निकालने के प्रयास में ई-रिक्शा रेलवे फाटक से टकरा गया, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। घटना के समय वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने चालक को कई बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ई-रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। वहीं, फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.