सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित राम कथा के दौरान मानस मर्मज्ञ परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनोहारी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं जिससे असुरों का नाश और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान चारों दिशाओं के कण-कण में विद्यमान हैं और उन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति है। व्यास जी ने बताया कि भगवान सर्वत्र हैं और प्रेम से पुकारने तथा सच्चे मन से सुमिरन करने पर वे कहीं भी प्रकट हो सकते हैं, क्योंकि हरि व्यापक सर्वत्र समाना हैं। उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझाते हुए कहा कि धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है, जबकि संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है। सनातन धर्म ही ईश्वर के विभिन्न रूपों को विभिन्न माध्यमों से स्मरण करना सिखाता है, जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने अयोध्या व मथुरा की धरती पर अवतार लेकर असुरों का संघार किया और धर्म की रक्षा की। देश की युवा पीढ़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता के भंवर में फंसता जा रहा है, जिसे भारतीय सभ्यता से जोड़ना माताओं के हाथ में है। गर्भावस्था के दौरान माताओं के चिंतन, मनन, खान-पान और रहन-सहन का बच्चे पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दौरान माताओं को भगवान का सुमिरन और सात्विक आचरण करना चाहिए। कथा के दौरान जय-विजय के श्राप प्रसंग और मनु-सतरूपा के तप का वर्णन करते हुए राजा दशरथ व माता कौशल्या के यहाँ भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई गई। जन्म प्रसंग पर गाए गए भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा और कथा स्थल राममय हो गया, जिस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री, संजय उपाध्याय, संतोष वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश, कालू पंडित, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, नरेश कुशवाहा, अखिल अग्रवाल, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल और वसंत लाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित राम कथा के दौरान मानस मर्मज्ञ परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनोहारी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं जिससे असुरों का नाश और
अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान चारों दिशाओं के कण-कण में विद्यमान हैं और उन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति है। व्यास जी ने बताया कि भगवान सर्वत्र हैं और प्रेम से पुकारने तथा सच्चे मन से सुमिरन करने पर वे कहीं भी प्रकट हो सकते हैं, क्योंकि हरि व्यापक सर्वत्र समाना हैं। उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझाते हुए कहा कि धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है, जबकि संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है। सनातन धर्म ही ईश्वर के विभिन्न रूपों को विभिन्न माध्यमों से
स्मरण करना सिखाता है, जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने अयोध्या व मथुरा की धरती पर अवतार लेकर असुरों का संघार किया और धर्म की रक्षा की। देश की युवा पीढ़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता के भंवर में फंसता जा रहा है, जिसे भारतीय सभ्यता से जोड़ना माताओं के हाथ में है। गर्भावस्था के दौरान माताओं के चिंतन, मनन, खान-पान और रहन-सहन का बच्चे पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दौरान माताओं को भगवान का सुमिरन और सात्विक आचरण करना चाहिए। कथा के दौरान जय-विजय
के श्राप प्रसंग और मनु-सतरूपा के तप का वर्णन करते हुए राजा दशरथ व माता कौशल्या के यहाँ भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई गई। जन्म प्रसंग पर गाए गए भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा और कथा स्थल राममय हो गया, जिस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री, संजय उपाध्याय, संतोष वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश, कालू पंडित, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, नरेश कुशवाहा, अखिल अग्रवाल, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल और वसंत लाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित राम कथा के दौरान मानस मर्मज्ञ परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनोहारी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं जिससे असुरों का नाश और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान चारों दिशाओं के कण-कण में विद्यमान हैं और उन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति है। व्यास जी ने बताया कि भगवान सर्वत्र हैं और प्रेम से पुकारने तथा सच्चे मन से सुमिरन करने पर वे कहीं भी प्रकट हो सकते हैं, क्योंकि हरि व्यापक सर्वत्र समाना हैं। उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझाते हुए कहा कि धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है, जबकि संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है। सनातन धर्म ही ईश्वर के विभिन्न रूपों को विभिन्न माध्यमों से स्मरण करना सिखाता है, जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने अयोध्या व मथुरा की धरती पर अवतार लेकर असुरों का संघार किया और धर्म की रक्षा की। देश की युवा पीढ़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता के भंवर में फंसता जा रहा है, जिसे भारतीय सभ्यता से जोड़ना माताओं के हाथ में है। गर्भावस्था के दौरान माताओं के चिंतन, मनन, खान-पान और रहन-सहन का बच्चे पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दौरान माताओं को भगवान का सुमिरन और सात्विक आचरण करना चाहिए। कथा के दौरान जय-विजय के श्राप प्रसंग और मनु-सतरूपा के तप का वर्णन करते हुए राजा दशरथ व माता कौशल्या के यहाँ भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई गई। जन्म प्रसंग पर गाए गए भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा और कथा स्थल राममय हो गया, जिस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री, संजय उपाध्याय, संतोष वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश, कालू पंडित, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, नरेश कुशवाहा, अखिल अग्रवाल, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल और वसंत लाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- श्रावण के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ 14 वर्षीय किशोर राजघाट से पैदल यात्रा कर लाया कांवड़ सासनी के गांव रुदायन में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चहुं ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए तड़के से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। गांव में उस समय माहौल और भी भावुक और भक्तिमय हो गया, जब गांव का ही दीपक शर्मा का 15 वर्षीय किशोर विट्टू शर्मा राजघाट से पैदल कांवड़ लेकर गांव पहुंचा। इतनी कम उम्र में कठिन पैदल यात्रा तय कर जल लाने वाले इस नन्हे शिवभक्त के उत्साह और अटूट श्रद्धा की ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। गांव की सीमा में प्रवेश करते ही ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ कांवड़िया किशोर बिट्टू शर्मा का भव्य स्वागत किया। राजघाट से लाए गए पवित्र गंगाजल से किशोर ने गांव के प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए गांव के अन्य शिवालयों में भगवान का जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और फल अर्पित किए। सावन के पहले सोमवार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन गांव और आसपास का माहौल भक्ति के रंगों में रंगा रहा।4
- कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शिवरों का डीएम अतुल वत्स ने किया निरीक्षण.... श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के साथ मथुरा-बरेली राजमार्ग पर हाथरस से सिकंदराराऊ तक कांवड़ यात्रा मार्ग और विभिन्न शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने हाथरस से सलेमपुर चौकी तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने शिविरों में रोस्टर के अनुसार तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका का मिलान किया, जिसमें सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की भी जांच की तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम और एसपी ने शिविरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी। सभी कैमरे ऑनलाइन पाए गए, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।1
- विषय: क्या ज्योतिष वास्तव में भविष्य बताता है? आज से हम शुरू कर रहे हैं एक नई पॉडकास्ट सीरीज़, जहाँ हम ज्योतिष के रहस्यों को सरल भाषा में समझेंगे। सबसे पहला प्रश्न—क्या ज्योतिष भविष्य बताता है? विषय: क्या ज्योतिष वास्तव में भविष्य बताता है? आज से हम शुरू कर रहे हैं एक नई पॉडकास्ट सीरीज़, जहाँ हम ज्योतिष के रहस्यों को सरल भाषा में समझेंगे। सबसे पहला प्रश्न—क्या ज्योतिष भविष्य बताता है?1
- हाथरस जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मथुरा रोड से बरेली हाईवे होते हुए सिकंदराराऊ रोड तक स्थापित सभी कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। हाथरस। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार शाम जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मथुरा रोड से बरेली हाईवे होते हुए सिकंदराराऊ रोड तक स्थापित सभी कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी शिविरों में पेयजल, विश्राम, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा इंतजाम संतोषजनक पाए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक कैंप में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित हों, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। सभी शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। डीएम और एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कैंप का प्रभारी अधिकारी अपनी निगरानी में सभी व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करता रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मिले।1
- सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी महो में कई अनियमितताएं मिलीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई"* हाथरस। cmo हाथरस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री गौरव कुमार डाटा अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि वह दिनांक 30 जुलाई से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। श्री गौरव कुमार को अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दो बार बुलाया जा चुका है, परंतु वह उपस्थित नहीं हो रहे हैं तथा विभागीय अधिकारियों के फोन को भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। स्टाफ नर्स सना खान के हाजिरी रजिस्टर में ओवरराइटिंग के साथ आकस्मिक अवकाश चिन्हित पाया गया। उपस्थित अन्य स्टाफ ने बताया कि सना खान आज ड्यूटी पर आई ही नहीं हैं। स्टाफ नर्स द्वारा भर्ती कर उपचार किए गए बच्चों की संख्या भी बहुत कम पाई गई, जिससे उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि श्री हर्ष अग्निहोत्री, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पूरे माह जुलाई में एक भी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो पर नहीं आए हैं, जबकि उनको प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन सीएचसी पर ड्यूटी करनी थी। पैथोलॉजी लैब में फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर दो माह पूर्व उपलब्ध हो गया है, परंतु अभी तक क्रियाशील नहीं हुआ है। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि शीघ्र संबंधित इंजीनियर को बुलाकर मशीन को क्रियाशील कराया जाए। ऑनलाइन पर्चे बनाए जाने की प्रगति में भी कमी पाई गई, जिसके लिए संबंधित चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि वह प्रत्येक दिन सभी स्टाफ नर्सों के कार्यों की समीक्षा कर अवगत कराएंगे।3
- सीएमओ ने किया कांवड़ कैंपों व मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण हाथरस। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज दिनांक 2 अगस्त 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस द्वारा ब्लॉक सासनी, ब्लॉक हसायन तथा ब्लॉक सिकन्दराराऊ के सभी कांवड़ कैंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगला रति, चमरौली मंदिर, जरौली कला कचोरा, अगसोली, पीपल गांव, नगला जलाल, पंत चौराहा, हनुमान चौकी, बिजहरी, रुहेरी, महमूदपुर बरसे इत्यादि कांवड़ कैंपों का जायजा लिया गया। सीएमओ ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी चेक करते हुए जानकारी ली कि कितने मरीज वहां आए हैं और उनका क्या उपचार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया है। औषधियों की उपलब्धता को भी चेक किया गया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा एवं नगला वीर सहाय में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित मिले। नगला वीर सहाय में पानी की टंकी लगाए जाने की आवश्यकता पाई गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरा में समरसेबल को ठीक कराए जाने के लिए विभागीय जूनियर इंजीनियर को निर्देशित कर दिया गया है।4
- जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, राम नाम लेने पर लाठियां बरसाईं और मंदिर निर्माण रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी… जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, राम नाम लेने पर लाठियां बरसाईं और मंदिर निर्माण रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी… आज वही लोग राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। -मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath1