logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, राम नाम लेने पर लाठियां बरसाईं और मंदिर निर्माण रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी… जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, राम नाम लेने पर लाठियां बरसाईं और मंदिर निर्माण रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी… आज वही लोग राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। -मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath

5 hrs ago
user_बहुजन मिडिया टीवी
बहुजन मिडिया टीवी
Local Politician Hathras, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, राम नाम लेने पर लाठियां बरसाईं और मंदिर निर्माण रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी… जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, राम नाम लेने पर लाठियां बरसाईं और मंदिर निर्माण रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी… आज वही लोग राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। -मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शिवरों का डीएम अतुल वत्स ने किया निरीक्षण.... श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के साथ मथुरा-बरेली राजमार्ग पर हाथरस से सिकंदराराऊ तक कांवड़ यात्रा मार्ग और विभिन्न शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने हाथरस से सलेमपुर चौकी तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने शिविरों में रोस्टर के अनुसार तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका का मिलान किया, जिसमें सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की भी जांच की तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम और एसपी ने शिविरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी। सभी कैमरे ऑनलाइन पाए गए, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।
    1
    कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शिवरों का डीएम अतुल वत्स ने किया निरीक्षण....
श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह के साथ मथुरा-बरेली राजमार्ग पर हाथरस से सिकंदराराऊ तक कांवड़ यात्रा मार्ग और विभिन्न शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने हाथरस से सलेमपुर चौकी तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने शिविरों में रोस्टर के अनुसार तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका का मिलान किया, जिसमें सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिले।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट की भी जांच की तथा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
डीएम और एसपी ने शिविरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी। सभी कैमरे ऑनलाइन पाए गए, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • विषय: क्या ज्योतिष वास्तव में भविष्य बताता है? आज से हम शुरू कर रहे हैं एक नई पॉडकास्ट सीरीज़, जहाँ हम ज्योतिष के रहस्यों को सरल भाषा में समझेंगे। सबसे पहला प्रश्न—क्या ज्योतिष भविष्य बताता है? विषय: क्या ज्योतिष वास्तव में भविष्य बताता है? आज से हम शुरू कर रहे हैं एक नई पॉडकास्ट सीरीज़, जहाँ हम ज्योतिष के रहस्यों को सरल भाषा में समझेंगे। सबसे पहला प्रश्न—क्या ज्योतिष भविष्य बताता है?
    1
    विषय: क्या ज्योतिष वास्तव में भविष्य बताता है?



आज से हम शुरू कर रहे हैं एक नई पॉडकास्ट सीरीज़, जहाँ हम ज्योतिष के रहस्यों को सरल भाषा में समझेंगे।

सबसे पहला प्रश्न—क्या ज्योतिष भविष्य बताता है?
विषय: क्या ज्योतिष वास्तव में भविष्य बताता है?
आज से हम शुरू कर रहे हैं एक नई पॉडकास्ट सीरीज़, जहाँ हम ज्योतिष के रहस्यों को सरल भाषा में समझेंगे।
सबसे पहला प्रश्न—क्या ज्योतिष भविष्य बताता है?
    user_Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu  & Healing  Expert
    Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
    Astrologer हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी महो में कई अनियमितताएं मिलीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई"* हाथरस। cmo हाथरस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री गौरव कुमार डाटा अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि वह दिनांक 30 जुलाई से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। श्री गौरव कुमार को अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दो बार बुलाया जा चुका है, परंतु वह उपस्थित नहीं हो रहे हैं तथा विभागीय अधिकारियों के फोन को भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। स्टाफ नर्स सना खान के हाजिरी रजिस्टर में ओवरराइटिंग के साथ आकस्मिक अवकाश चिन्हित पाया गया। उपस्थित अन्य स्टाफ ने बताया कि सना खान आज ड्यूटी पर आई ही नहीं हैं। स्टाफ नर्स द्वारा भर्ती कर उपचार किए गए बच्चों की संख्या भी बहुत कम पाई गई, जिससे उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि श्री हर्ष अग्निहोत्री, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पूरे माह जुलाई में एक भी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो पर नहीं आए हैं, जबकि उनको प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन सीएचसी पर ड्यूटी करनी थी। पैथोलॉजी लैब में फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर दो माह पूर्व उपलब्ध हो गया है, परंतु अभी तक क्रियाशील नहीं हुआ है। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि शीघ्र संबंधित इंजीनियर को बुलाकर मशीन को क्रियाशील कराया जाए। ऑनलाइन पर्चे बनाए जाने की प्रगति में भी कमी पाई गई, जिसके लिए संबंधित चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि वह प्रत्येक दिन सभी स्टाफ नर्सों के कार्यों की समीक्षा कर अवगत कराएंगे।
    3
    सीएमओ के औचक निरीक्षण में सीएचसी महो में कई अनियमितताएं मिलीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई"*
हाथरस।  cmo हाथरस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री गौरव कुमार डाटा अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि वह दिनांक 30 जुलाई से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। श्री गौरव कुमार को अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दो बार बुलाया जा चुका है, परंतु वह उपस्थित नहीं हो रहे हैं तथा विभागीय अधिकारियों के फोन को भी रिसीव नहीं कर रहे हैं।
स्टाफ नर्स सना खान के हाजिरी रजिस्टर में ओवरराइटिंग के साथ आकस्मिक अवकाश चिन्हित पाया गया। उपस्थित अन्य स्टाफ ने बताया कि सना खान आज ड्यूटी पर आई ही नहीं हैं। स्टाफ नर्स द्वारा भर्ती कर उपचार किए गए बच्चों की संख्या भी बहुत कम पाई गई, जिससे उनकी कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है। 
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि श्री हर्ष अग्निहोत्री, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पूरे माह जुलाई में एक भी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महो पर नहीं आए हैं, जबकि उनको प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन सीएचसी पर ड्यूटी करनी थी।
पैथोलॉजी लैब में फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर दो माह पूर्व उपलब्ध हो गया है, परंतु अभी तक क्रियाशील नहीं हुआ है। इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि शीघ्र संबंधित इंजीनियर को बुलाकर मशीन को क्रियाशील कराया जाए। 
ऑनलाइन पर्चे बनाए जाने की प्रगति में भी कमी पाई गई, जिसके लिए संबंधित चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि वह प्रत्येक दिन सभी स्टाफ नर्सों के कार्यों की समीक्षा कर अवगत कराएंगे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस–सिकन्द्राराऊ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा • सुगम यात्रा • बेहतर व्यवस्थाएं जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस–सिकन्द्राराऊ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा • सुगम यात्रा • बेहतर व्यवस्थाएं Chief Minister Office Uttar Pradesh #dmatulvats #Hathras #iasatulvats #kanwaryatra #KanwarYatra2026
    1
    जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस–सिकन्द्राराऊ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा • सुगम यात्रा • बेहतर व्यवस्थाएं
जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस–सिकन्द्राराऊ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा • सुगम यात्रा • बेहतर व्यवस्थाएं
Chief Minister Office Uttar Pradesh  
#dmatulvats #Hathras #iasatulvats #kanwaryatra #KanwarYatra2026
    user_Vijay Dev
    Vijay Dev
    Electrician Hathras, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज सासनी के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित राम कथा के दौरान मानस मर्मज्ञ परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनोहारी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं जिससे असुरों का नाश और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान चारों दिशाओं के कण-कण में विद्यमान हैं और उन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति है। व्यास जी ने बताया कि भगवान सर्वत्र हैं और प्रेम से पुकारने तथा सच्चे मन से सुमिरन करने पर वे कहीं भी प्रकट हो सकते हैं, क्योंकि हरि व्यापक सर्वत्र समाना हैं। उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझाते हुए कहा कि धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है, जबकि संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है। सनातन धर्म ही ईश्वर के विभिन्न रूपों को विभिन्न माध्यमों से स्मरण करना सिखाता है, जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने अयोध्या व मथुरा की धरती पर अवतार लेकर असुरों का संघार किया और धर्म की रक्षा की। देश की युवा पीढ़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता के भंवर में फंसता जा रहा है, जिसे भारतीय सभ्यता से जोड़ना माताओं के हाथ में है। गर्भावस्था के दौरान माताओं के चिंतन, मनन, खान-पान और रहन-सहन का बच्चे पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दौरान माताओं को भगवान का सुमिरन और सात्विक आचरण करना चाहिए। कथा के दौरान जय-विजय के श्राप प्रसंग और मनु-सतरूपा के तप का वर्णन करते हुए राजा दशरथ व माता कौशल्या के यहाँ भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई गई। जन्म प्रसंग पर गाए गए भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा और कथा स्थल राममय हो गया, जिस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री, संजय उपाध्याय, संतोष वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश, कालू पंडित, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, नरेश कुशवाहा, अखिल अग्रवाल, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल और वसंत लाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज
सासनी के रामलीला मैदान में राम कथा का आयोजन: निर्मल मन से ही प्राप्त होते हैं भगवान - अतुल कृष्ण भारद्वाज
सासनी के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित राम कथा के दौरान मानस मर्मज्ञ परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनोहारी कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं जिससे असुरों का नाश और अधर्म पर धर्म की विजय होती है। भगवान चारों दिशाओं के कण-कण में विद्यमान हैं और उन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति है। व्यास जी ने बताया कि भगवान सर्वत्र हैं और प्रेम से पुकारने तथा सच्चे मन से सुमिरन करने पर वे कहीं भी प्रकट हो सकते हैं, क्योंकि हरि व्यापक सर्वत्र समाना हैं। उन्होंने धर्म और संप्रदाय के अंतर को समझाते हुए कहा कि धर्म व्यक्ति के अंदर एकजुटता का भाव पैदा करता है, जबकि संप्रदाय व्यक्ति को बाहरी रूप से एक बनाता है। सनातन धर्म ही ईश्वर के विभिन्न रूपों को विभिन्न माध्यमों से स्मरण करना सिखाता है, जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण ने अयोध्या व मथुरा की धरती पर अवतार लेकर असुरों का संघार किया और धर्म की रक्षा की। देश की युवा पीढ़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता के भंवर में फंसता जा रहा है, जिसे भारतीय सभ्यता से जोड़ना माताओं के हाथ में है। गर्भावस्था के दौरान माताओं के चिंतन, मनन, खान-पान और रहन-सहन का बच्चे पर अत्यंत गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दौरान माताओं को भगवान का सुमिरन और सात्विक आचरण करना चाहिए। कथा के दौरान जय-विजय के श्राप प्रसंग और मनु-सतरूपा के तप का वर्णन करते हुए राजा दशरथ व माता कौशल्या के यहाँ भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई गई। जन्म प्रसंग पर गाए गए भजनों से पूरा पंडाल झूम उठा और कथा स्थल राममय हो गया, जिस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री, संजय उपाध्याय, संतोष वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, सत्य प्रकाश, कालू पंडित, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, नरेश कुशवाहा, अखिल अग्रवाल, संजय सिंह, मनोज अग्रवाल और वसंत लाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मथुरा रोड से बरेली हाईवे होते हुए सिकंदराराऊ रोड तक स्थापित सभी कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। हाथरस। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार शाम जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मथुरा रोड से बरेली हाईवे होते हुए सिकंदराराऊ रोड तक स्थापित सभी कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी शिविरों में पेयजल, विश्राम, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा इंतजाम संतोषजनक पाए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक कैंप में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित हों, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। सभी शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। डीएम और एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कैंप का प्रभारी अधिकारी अपनी निगरानी में सभी व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करता रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मिले।
    1
    हाथरस जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मथुरा रोड से बरेली हाईवे होते हुए सिकंदराराऊ रोड तक स्थापित सभी कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। 
हाथरस। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार शाम जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मथुरा रोड से बरेली हाईवे होते हुए सिकंदराराऊ रोड तक स्थापित सभी कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कैंप में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सभी शिविरों में पेयजल, विश्राम, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा तथा सुरक्षा इंतजाम संतोषजनक पाए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक कैंप में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित हों, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। सभी शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
डीएम और एसपी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कैंप का प्रभारी अधिकारी अपनी निगरानी में सभी व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करता रहे तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मिले।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हाथरस इगलास रेलवे फाटक पर लापरवाही का नतीजा, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक फरार इगलास रेलवे फाटक पर लापरवाही का नतीजा, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक फरार हाथरस। शहर के इगलास रेलवे फाटक पर एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के आवागमन को देखते हुए रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से वाहन निकालने की कोशिश की। वाहन निकालने के प्रयास में ई-रिक्शा रेलवे फाटक से टकरा गया, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। घटना के समय वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने चालक को कई बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ई-रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। वहीं, फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
    1
    हाथरस इगलास रेलवे फाटक पर लापरवाही का नतीजा, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक फरार
इगलास रेलवे फाटक पर लापरवाही का नतीजा, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक फरार
हाथरस। शहर के इगलास रेलवे फाटक पर एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के आवागमन को देखते हुए रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने नियमों की अनदेखी करते हुए रॉन्ग साइड से वाहन निकालने की कोशिश की।
वाहन निकालने के प्रयास में ई-रिक्शा रेलवे फाटक से टकरा गया, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। घटना के समय वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने चालक को कई बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह ई-रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। वहीं, फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.