बेतिया में सियासी भूचाल: RJD, AIMIM और जन सुराज में बड़ी सेंध, सैकड़ों कार्यकर्ता RLM में शामिल बेतिया में आज राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त तेज हो गई जब संग्रहालय परिसर में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह के दौरान विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन थाम लिया। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम ने विपक्षी दलों को सीधा झटका देने का काम किया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही विपक्षी खेमे में बड़ी सेंधमारी, जहां राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े गंगा यादव, पृथ्वी यादव, राजन यादव, प्रदीप यादव और अभिषेक यादव अपने समर्थकों के साथ RLM में शामिल हुए, वहीं AIMIM के अकबर अली और जन सुराज के मुन्ना सिंह ने भी पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही जय पासवान, विक्की गुप्ता और प्रिंस कुमार समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने भी मंत्री के हाथों पार्टी की सदस्यता ली, जिससे यह साफ संकेत मिला कि युवाओं का रुझान तेजी से बदल रहा है। इस पूरे सदस्यता अभियान को सफल बनाने में अमित गुप्ता की भूमिका बेहद अहम रही, जिनके समन्वय और सक्रिय नेतृत्व के कारण विभिन्न दलों से जुड़े प्रमुख चेहरे एक मंच पर आए और बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा में अपनी आस्था जताई। नए सदस्यों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जिस तरह अलग-अलग विचारधाराओं के लोग एकजुट होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं, वह इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता अब विकास और सकारात्मक राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और बिहार को नई दिशा दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के साथ मिलकर संगठन को मजबूती देंगे और हर स्तर पर उसे विस्तार देंगे। इस मौके पर स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया।

- पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने 200 एमएल की 100 पीस देशी चुलाई शराब बरामद की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधोपुर मलाही टोला निवासी राजा साहनी और रौशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे थे और इनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से शराब जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में खौफ का माहौल है और क्षेत्र में सख्ती बढ़ा दी गई है।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- बेतिया में गूंजा बाबा वीर चौहरमल का जयकारा, कार्यक्रम में दलित सेना बिहार प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दाहा हुए शामिल। पासवान समाज के लोगों ने दिए एकजुटता संदेश, महिलाओं एवं युवाओं की भारी भागीदारी दिखा पश्चिम चंपारण के बेतिया में बाबा वीर चौहरमल जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। दलित सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा हुए शामिल। इस जुलूस में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लाल झंडों, बैनर और जयघोष के बीच पूरा इलाका चौहरमलमय माहौल में डूबा नजर आया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिसने समाज की एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया। #Bettiah #ChauharmalJayanti #BabaChauharmal #BiharNews #WestChamparan #DalitSamaj #PaswanSamaj #TrendingNews #BiharTrending #ViralNews #SocialUnity #BiharEvent #NewsUpdate #HindiNews #GroundReport1
- पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेतिया राज की जमीन पर स्थित एक पेड़ को काटे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह पूरा मामला लाल बाजार स्थित पक्की बावली मंदिर परिसर के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पेड़ हजारीमल धर्मशाला के पीछे मौजूद है, जो बेतिया राज की जमीन के अंतर्गत आता है। स्थानीय लोगों ने जब देखा कि पेड़ को काटा जा रहा है, तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो वहां मौजूद एक युवक ने बताया कि उसे बेतिया राज के मैनेजर द्वारा मौखिक रूप से पेड़ काटने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि वन विभाग के रेंजर अधिकारी भी मौके पर आए थे और उन्होंने भी मौखिक रूप से पेड़ काटने की अनुमति दी है। हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो रहा है कि जब पेड़ काटने जैसा गंभीर कार्य किया जा रहा है, तो क्या इसके लिए कोई लिखित आदेश जारी किया गया था? स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अब तक कोई भी लिखित आदेश नहीं दिखाया गया है, जिससे यह कार्रवाई पूरी तरह संदिग्ध लग रही है। पर्यावरण और नियमों के अनुसार, किसी भी पेड़ को काटने के लिए वन विभाग की स्पष्ट और लिखित अनुमति आवश्यक होती है। ऐसे में केवल मौखिक आदेश के आधार पर पेड़ काटना नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस मामले की जांच की जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या इस विवादित पेड़ कटाई पर कोई ठोस कार्रवाई की जाती है या नहीं।1
- फाजिलनगर क्षेत्र के फरेंदहा गांव में कराए जा रहे पशु चिकित्सालय निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग किए जाने से नाराज प्रधान प्रतिनिधि हरीश गोंड ने डीएम कुशीनगर को पत्रक भेज कर जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।1
- ब्रेकिंग कुशीनगर । - कुशीनगर का स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई के मामले में सवाल के घेरे - एक सप्ताह पूर्व सीएचसी परिसर में खड़ा प्राइवेट एम्बुलेंस की खबर चलने के बाद भी नही हुई कार्रवाई - प्राइवेट एम्बुलेंस के खिलाफ कार्रवाई न होना जिम्मेदारो के ऊपर उठ रहा सवाल - एक सप्ताह बाद सीएमओ कुशीनगर ने जाँच करा प्राइवेट एम्बुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की कही बात - दुदही सीएचसी परिसर में खड़ा था क्षेत्र के महन्थ शिवानंद हॉस्पिटल का एम्बुलेंस ।3
- क्लास 11th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 7:00 से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबत्तरहाँ By Rahul sir 91109912811
- बेतिया में आज राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त तेज हो गई जब संग्रहालय परिसर में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह के दौरान विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन थाम लिया। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम ने विपक्षी दलों को सीधा झटका देने का काम किया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत रही विपक्षी खेमे में बड़ी सेंधमारी, जहां राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े गंगा यादव, पृथ्वी यादव, राजन यादव, प्रदीप यादव और अभिषेक यादव अपने समर्थकों के साथ RLM में शामिल हुए, वहीं AIMIM के अकबर अली और जन सुराज के मुन्ना सिंह ने भी पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही जय पासवान, विक्की गुप्ता और प्रिंस कुमार समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने भी मंत्री के हाथों पार्टी की सदस्यता ली, जिससे यह साफ संकेत मिला कि युवाओं का रुझान तेजी से बदल रहा है। इस पूरे सदस्यता अभियान को सफल बनाने में अमित गुप्ता की भूमिका बेहद अहम रही, जिनके समन्वय और सक्रिय नेतृत्व के कारण विभिन्न दलों से जुड़े प्रमुख चेहरे एक मंच पर आए और बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा में अपनी आस्था जताई। नए सदस्यों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जिस तरह अलग-अलग विचारधाराओं के लोग एकजुट होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं, वह इस बात का संकेत है कि बिहार की जनता अब विकास और सकारात्मक राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और बिहार को नई दिशा दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के साथ मिलकर संगठन को मजबूती देंगे और हर स्तर पर उसे विस्तार देंगे। इस मौके पर स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया।1