Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग — तेल अवीव में लोकतंत्र समर्थक दंगाई शासन परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। ब्रेकिंग — तेल अवीव में लोकतंत्र समर्थक दंगाई शासन परिवर्तन की मांग कर रहे हैं।
MAKKI TV
ब्रेकिंग — तेल अवीव में लोकतंत्र समर्थक दंगाई शासन परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। ब्रेकिंग — तेल अवीव में लोकतंत्र समर्थक दंगाई शासन परिवर्तन की मांग कर रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रामपुर में रंगोत्सव के पर्व होली और चल रहे पवित्र रमजान माह को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि होली पर निकलने वाली जनपद में शोभायात्रा आदि को लेकर पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर रही है,जबकि वह भी एडीशनल अनुराग सिंह के साथ भ्रमण शील है। लगातार पुलिस प्रशासन त्योहार पर शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील कर रहे हैं।जबकि हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।1
- रामपुर जनपद में होली का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर तरफ रंग-गुलाल और खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग पूरे उमंग और उत्साह के साथ होली का पर्व मना रहे हैं। इसी क्रम में दिन मंगलवार को समय एक बजे भाजपा पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री अमृता रंधावा खन्ना ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मिठाई वितरित की और सभी से अपील की कि होली का पर्व शांतिपूर्ण और प्रेमभाव के साथ मनाएं। उनके इस पहल से क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का वातावरण और भी मजबूत हुआ है।1
- आज 3.20 पर चंद्रग्रहण शुरू और 6.47 बजे होगा समाप्त मंगलवार 3 मार्च की सांझ चन्द्रमा ग्रहण के साथ उदय होगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना दोपहर 3.20 बजे शुरू होगी और सांय 6.47 बजे चंद्रमा ग्रहण से मुक्त हो जाएगा। जापान, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, अलास्का और चीन में पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा, जबकि भारत के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा। भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में लगभग 5.15 बजे शुरू होगा। नैनीताल में 6.15 शुरू होगा और 6.47 बजे समाप्त हो जाएगा। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि चंद्रग्रहण शुरू होने के दौरान भारत में दोपहर दोपहर हो रही होगी, जिस कारण शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद ही ग्रहण देखा जा सकेगा। दोपहर 3.20 बजे चंद्रग्रहण शुरू होगा और लगभग 5.3 बजे पूर्ण चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो 5.33 बजे रहेगा। इसके बाद चंद्रमा से पृथ्वी की छाया छंटनी शुरू हो जाएगी और 6.47 ग्रहण चंद्रग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारत में पूर्ण ग्रहण ग्रहण का नजारा असम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व अंडमान निकोबार में देखने को मिलेगा, जो मुश्किल से कुछ ही मिनट देखा जा सकेगा। इसके बाद आंशिक ग्रहण लगा चंद्रमा नजर आएगा। भारत में अलग अलग स्थानों में चन्द्रोदय के अनुसार ही चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा। उत्तर पूर्वी भारत में चंद्रमा अन्य हिस्सों की तुलना जल्दी उदय होता है। जिस कारण इन हिस्सों में ग्रहण अधिक समय देखा जा सकेगा। अन्य हिस्सों में चंद्रमा उदय होते ही आंशिक रूप से ग्रहण दिखाई देगा, जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। पंडित लक्ष्मी नारायण लोहनी के अनुसार ग्रहण लगने से नौ घंटे पहले सुबह 6.15 बजे सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सांय 6.47 बजे ग्रहण समाप्त होने के सूतककाल भी समाप्त हो जाएगा।1
- दि पंछी हेडलाइन्स #यूपी #प्रदेश #रामपुर कलेक्ट्रेट मे डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों संग मनाया होली का जश्न,रमज़ा पर सजी रोज़ा इफ्तार की महफ़िल,शहर की सड़कों खाक़ी का सख्त पहरा,सर्राफा बाज़ार के व्यपारियों ने ढ़ोल नगाड़ो के साथ उड़ाया अबीर गुलाल, #झलकियां #मीडिया #highlighteveryone #holiday1
- फूलों की होली फूलों1
- विडियो देखें-देहरादून (उत्तराखंड) घंटाघर के पास होली से पहले हुड़दंग चकराता रोड स्थित घंटाघर के निकट गुब्बारे मारने को लेकर शुरू हुआ विवाद। विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ तक पहुंच गया।1
- 🇮🇷 ईरान 🇮🇱 इजराइल 🇮🇳 war 🇮🇳 🇮🇷 हक और बतील कि जंग 🇮🇷1
- बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन भानु-गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक करने के बाद करीब 200 समर्थकों के साथ संगठन छोड़ने की घोषणा की।इस दौरान वारसी ने संगठन पर किसानों की अनदेखी और बड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि संगठन में काफी समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि किसानों का होता है। उनका मानना था कि जहां किसान खड़े हो जाते हैं, वहीं असली संगठन खड़ा हो जाता है और देश में किसानों से बड़ा कोई संगठन नहीं हो सकता।वारसी ने आरोप लगाया कि हाल ही में अमेरिका और भारत सरकार के बीच हुई डील को लेकर संगठन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही प्रदेश या देश स्तर पर कोई बड़ा आंदोलन देखने को मिला।उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर चुप्पी साधे जाने से उन्हें लगा कि कहीं न कहीं संगठन के लोग ही किसानों को ठग रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने संगठन छोड़ने का निर्णय लिया।हनीफ वारसी ने दावा किया कि उनके साथ लगभग 200 लोगों ने भी भानू गुट की सदस्यता छोड़ दी है।उन्होंने प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या,जर्जर सड़कों,गांवों में पेयजल संकट, कीटनाशक और खाद की बढ़ती कीमतों,मनरेगा मजदूरी के भुगतान में देरी और गरीबों को योजनाओं का लाभ न मिलने जैसे कई अन्य मुद्दे भी उठाए। वारसी ने कहा कि वे किसानों और गरीबों के साथ थे,हैं और आगे भी रहेंगे तथा उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।इस मौकें पर मोहम्मद आसिम रजा एडवोकेट,मनिंदर सिंह चीमा,गुरविंदर सिंह, मनजोत सिंह,सतनाम सिंह, मक्खन सिंह चौहान, गुरदीप सिंह,मुराद खां,हाजी शराफत अली,हसीब वारसी, मोहम्मद यासीन, संतोष कुमार सिकदार,निर्मल सिंह, मतलूब हसन, चोखेलाल, जमुना प्रसाद,हरपाल सिंह, मोहम्मद अहमद,असलम खां, इमरान खान आदि मौजूद रहे।1
- चार मार्च को देशभर में होली का पावन त्यौहार लोग मनाने जा रहे हैं जिसको लेकर रामपुर में पुलिस हाई अलर्ट पर है और शांति व्यवस्था के बीच तांडव मचाने वाले या फिर असामाजिक तत्वों के द्वारा शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की तब उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी वही दिन सोमवार को समय सांम चार बजे अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री अमृता रंधावा खन्ना ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली के त्यौहार को मनाने की अपील की है1