Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेड़ता सिटी: उप जिला चिकित्सालय में HPV वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ nagour मेड़ता सिटी के उप जिला चिकित्सालय में सोमवार को एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 14 वर्ष से 14 वर्ष 3 माह तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।
रमेश सिंह
मेड़ता सिटी: उप जिला चिकित्सालय में HPV वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ nagour मेड़ता सिटी के उप जिला चिकित्सालय में सोमवार को एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 14 वर्ष से 14 वर्ष 3 माह तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के तहत अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन से तिरुपति के लिए विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन रवाना की गई। इस ट्रेन को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रातः 11 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन के माध्यम से कुल 1000 श्रद्धालु तिरुपति की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। इनमें अजमेर संभाग के 590 यात्री शामिल हैं, जिनमें मदार (अजमेर) से 370 और भीलवाड़ा से 220 यात्रियों को यात्रा करवाई जा रही है। यह यात्रा 6 दिवसीय है और इसकी सभी व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी (IRCTC) के माध्यम से कराई जा रही हैं। यात्रियों के लिए भोजन, आवास और अन्य सुविधाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। विशेष बात यह है कि तीर्थ यात्रियों के लिए यह वातानुकूलित (AC) ट्रेन है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पानी के केम्पर से भरा टेम्पो पलटा, बड़ा हादसा टला रायपुर में गणेश मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । जब पानी के केम्पर से भरा टेम्पो पलट गया। यह हादसा गांव में सड़कों का निर्माण हो जाने के बावजूद नालियों के बनावटी आकार चौड़े होने के कारण हुआ है । जिससे रोज आये दिन हादसे होते हैं। जिसको लेकर लोगों ने रायपुर नगर पालिका से इस तरफ शीघ्र ध्यान देने की अपील की।1
- अजमेर में देवस्थान विभाग की तीर्थ योजना के तहत शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।।1
- भाजपा समर्थक कुछ लोगों द्वारा कीर्ति नगर वासियों और आसपास के क्षेत्र और आम जनता को गुमराह किया जा रहा है कि कीर्ति नगर में बहुत विकास कार्य हुआ है और साफ सफाई रहती है। इस तरह का बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा वीडियो चला चलवाया गया है। कुछ लोगों को गुमराह कर उनसे झूठ बुलवाकर ये वीडियो बनवाया गया कि कीर्ति नगर में विकास हुआ, झूठ के पुलिंदो से बना हुआ है कीर्ति नगर का विकास। इस वीडियो में मैं आपको दिखा रहा हूं वासुदेव देवनानी और भाजपा समर्थकों द्वारा बताए गए झूठ को? अपने कुछ चहेते को मार्केट में छोड़ दिया है खुद की छवि सुधारने के लिए वासुदेव देवनानी ने। गिनती की दो तीन सड़क बनाकर कहते हैं कि कीर्ति नगर का विकास हुआ है या फॉयसागर का विकास हुआ है तो यह बिल्कुल असत्य और झूठ है। विधायक वासुदेव देवनानी जी आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। 23 साल में आपने अजमेर का सत्यानाश करके रख दिया है ना सड़के सही हुई है, ना नाले अतिक्रमण मुक्त हुए, ना राजस्व के आधार पर नालो का काम हुआ हैं, ना नाल चौड़े हुए हैं, ना ही पीने का पानी समय पर मिलता है, ना पानी समय पर आता है नलों में, घरों में आज तक पानी नहीं आता पूरा। साथ ही कई घटनाएं घटित हो रही है अजमेर शहर में अपहरण जैसी घटनाएं बढ़ी है,सोने की चेने कट रही है,घरों में चोरियां बढ़ रही है, प्रशासन और वासुदेव देवनानी आप हर जगह फैल हो चुके हो। देवनानी जी आपको इस्तीफा दे देना चाहिए और फॉयसागर रोड कि समस्त कॉलोनीवासियों और कीर्ति नगर वासियों से मेरा निवेदन है कि इन भाजपाइयों के बहकावे में ना आए, नगर निगम चुनाव आने वाले हैं पंचायत समिति चुनाव आने वाले हैं तो इन्होंने 2- 4 सड़के बनाकर आपको यह दिखाया कि हम काम करते हैं। जबकि 23 साल में इन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया है इसलिए इस बार वासुदेव देवनानी के जितने भी भाजपा से नगर निगम में चुनाव लड़ने के लिए खड़े होते हैं उनको आप घर पहुंचाएं उनका चुनाव नही जिताए। उनको वोट ना दें ताकि वासुदेव देवनानी और भाजपा का घमंड चूर हो और अजमेर में विकास कार्य को नया आयाम मिले विकास कार्य ऊंचाई पर पहुंचे। धन्यवाद पीयूष सुराणा समाज सेवी अजमेर। #Go_Back_Modi #सच_की_कलम_ #अजमेर #ajmerurbanitcellexecutive1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के लोहागल रोड पर स्थित निर्माणाधीन हॉस्पिटल में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने तीन गोदाम के ताले तोड़कर 10 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। निर्माणाधीन अस्पताल के प्रबंधक की ओर से थाने पर शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है1
- रायपुर के मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर में चोरी, हनुमानजी की प्रतिमा से आभूषण ले उड़ा चोर; वारदात सीसीटीवी में कैद शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर। रायपुर थाना क्षेत्र में NH-162 स्थित प्रसिद्ध मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में प्रवेश कर हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़े आभूषण चुरा कर फरार हो गया। घटना से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार चोर मंदिर परिसर में घुसकर हनुमानजी की प्रतिमा पर लगे आभूषण उतारकर अपने साथ ले गया। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर से जुड़े लोगों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद चिंता जताई और प्रशासन से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की। वहीं मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की भी मांग की है।1
- nagour मेड़ता सिटी के उप जिला चिकित्सालय में सोमवार को एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत 14 वर्ष से 14 वर्ष 3 माह तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है।1
- वैशाली नगर के आतेड़ में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान क्षेत्रवासी,गंदा पानी आने से क्षेत्र में किसी ने नहीं भरा पीने का पानी जताई नाराजगी।।1
- वैशाली नगर के आतेड़ क्षेत्र में आज जब पानी की सप्लाई हुई तो नलों में गंदा पानी आने लगा जिससे क्षेत्र वासियो में रोष प्राप्त हो गया क्षेत्र वासियों का कहना है की 4 दिन से पानी की सप्लाई आई वह भी इतना गंदा पानी आया कि पीने योग्य तो छोड़ नाना योग्य भी पानी नहीं है आज आते किस क्षेत्र वासियों ने गंदे पानी आने के कारण घरों में पानी भरा नही1