logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस टीम द्वारा लूट के अपराधी/अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 लूट के मोबाइल व तमंचा बरामद बाराबंकी में थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र अंतर्गत हुई मुठभेड़ दिनांक-15.08.2026 की रात्रि को बाराबंकी में थाना मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास एक संदिग्ध आपराधिक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गाड़ाबन्दी की कार्यवाही की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा तभी मोटर साइकिल फिसल गयी जिससे संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी फतेहपुर भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलबाग उर्फ सोनू पुत्र जसकरन निवासी नाउनबाग मजरे टिकठा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर के रूप में हुई । गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद लूट के मोबाइल,एक मोटरसाइकिल UP 34 CD 4724 व एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।अभियुक्त दलबाग सिंह थाना मोहम्मदपुर खाला में पंजीकृत मु0अ0सं0 380/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 349/26 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित था।

1 hr ago
user_VIKAS CHAUHAN
VIKAS CHAUHAN
Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पुलिस टीम द्वारा लूट के अपराधी/अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 लूट के मोबाइल व तमंचा बरामद बाराबंकी में थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र अंतर्गत हुई मुठभेड़ दिनांक-15.08.2026 की रात्रि को बाराबंकी में थाना मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास एक संदिग्ध आपराधिक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गाड़ाबन्दी की कार्यवाही की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा तभी मोटर साइकिल फिसल गयी जिससे संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी फतेहपुर भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलबाग उर्फ सोनू पुत्र जसकरन निवासी नाउनबाग मजरे टिकठा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर के रूप में हुई । गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद लूट के मोबाइल,एक मोटरसाइकिल UP 34 CD 4724 व एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।अभियुक्त दलबाग सिंह थाना मोहम्मदपुर खाला में पंजीकृत मु0अ0सं0 380/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 349/26 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस टीम द्वारा लूट के अपराधी/अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 लूट के मोबाइल व तमंचा बरामद बाराबंकी में थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र अंतर्गत हुई मुठभेड़ दिनांक-15.08.2026 की रात्रि को बाराबंकी में थाना मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास एक संदिग्ध आपराधिक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गाड़ाबन्दी की कार्यवाही की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा तभी मोटर साइकिल फिसल गयी जिससे संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी फतेहपुर भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलबाग उर्फ सोनू पुत्र जसकरन निवासी नाउनबाग मजरे टिकठा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर के रूप में हुई । गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद लूट के मोबाइल,एक मोटरसाइकिल UP 34 CD 4724 व एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।अभियुक्त दलबाग सिंह थाना मोहम्मदपुर खाला में पंजीकृत मु0अ0सं0 380/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 349/26 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित था।
    1
    पुलिस टीम द्वारा लूट के अपराधी/अभियुक्त 


को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 02 लूट के मोबाइल व तमंचा बरामद

बाराबंकी में थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र अंतर्गत हुई मुठभेड़ 
दिनांक-15.08.2026 की रात्रि को बाराबंकी में थाना मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास एक संदिग्ध आपराधिक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गाड़ाबन्दी की कार्यवाही की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा तभी मोटर साइकिल फिसल गयी जिससे संदिग्ध व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल सीएचसी फतेहपुर भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दलबाग उर्फ सोनू पुत्र जसकरन निवासी नाउनबाग मजरे टिकठा थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर के रूप में हुई । गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद लूट के मोबाइल,एक मोटरसाइकिल UP 34 CD 4724 व एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।अभियुक्त दलबाग सिंह थाना मोहम्मदपुर खाला में पंजीकृत मु0अ0सं0 380/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 349/26 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित था।
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नन्हे कदमों की थिरकत से गूंजा आर्यन पब्लिक स्कूल
    1
    नन्हे  कदमों  की  थिरकत  से  गूंजा आर्यन  पब्लिक  स्कूल
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एक तरफ 15 फीट का अजगर... दूसरी तरफ नशे में धुत सुरेश! अजगर हाथ में लिपटा, हथेली पर काटा... लेकिन सुरेश के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं! बाराबंकी में 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने ऐसा खौफ पैदा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। शहर के स्टेशन रोड इलाके में एक मीट की दुकान में बकरियों के बीच अचानक भारी-भरकम अजगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अजगर बकरी को अपना निवाला बनाने की फिराक में था। लेकिन तभी उसकी नजर दुकानदार पर पड़ गई। इसके बाद मौके पर पहुंचा शराब के नशे में धुत युवक सुरेश और उसने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुरेश ने अजगर को पकड़ लिया और देखते ही देखते करीब 15 फीट लंबे अजगर को अपने गले और कंधों पर माला की तरह लपेट लिया। तस्वीरें बाराबंकी शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की हैं। शुक्रवार देर रात एक मीट की दुकान में अचानक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। अजगर दुकान में बंधी बकरियों के पास पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। अजगर पर नजर पड़ते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सड़क से गुजर रहा सुरेश नाम का युवक मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। जहां लोग अजगर को देखकर दूर खड़े थे, वहीं सुरेश बेखौफ होकर सीधे उसके पास पहुंच गया। सुरेश ने अजगर को हाथ से पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने की कोशिश में अजगर युवक के हाथ और शरीर से लिपटने लगा। इसी दौरान अजगर ने सुरेश की हथेली में एक-दो जगह काट भी लिया। हालांकि अजगर विषैला सांप नहीं होता, लेकिन इतने बड़े अजगर के काटने और उसके शरीर से लिपटने के बावजूद सुरेश पीछे नहीं हटा। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। करीब 15 फीट लंबे और भारी-भरकम अजगर को सुरेश ने अपने दोनों कंधों और गले में माला की तरह लपेट लिया। वह सरेआम अजगर के साथ खतरनाक अंदाज में खेलता नजर आया। आसपास राहगीरों और दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई और लोग इस हैरतअंगेज मंजर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। काफी देर तक चले इस खतरनाक खेल के बाद सुरेश ने अजगर को एक बड़े डिब्बे में सुरक्षित बंद किया। इसके बाद उसे मीट की दुकान और आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर जंगल मे नाले के पास छोड़ दिया गया। लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं हुई। जैसे ही अजगर को नाले में छोड़ा गया, वह कुछ देर के लिए बेहद आक्रामक नजर आया। अजगर ने करीब तीन फीट तक अपना अगला हिस्सा ऊपर उठाकर फन जैसा आकार बना लिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में फिर दहशत फैल गई। कुछ देर रुकने के बाद अजगर नाले की तरफ चला गया और तब जाकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
    1
    एक तरफ 15 फीट का अजगर... दूसरी तरफ नशे में धुत सुरेश! अजगर हाथ में लिपटा, हथेली पर काटा... लेकिन सुरेश के चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं!

बाराबंकी में 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने ऐसा खौफ पैदा किया कि देखने वालों के होश उड़ गए। शहर के स्टेशन रोड इलाके में एक मीट की दुकान में बकरियों के बीच अचानक भारी-भरकम अजगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अजगर बकरी को अपना निवाला बनाने की फिराक में था। लेकिन तभी उसकी नजर दुकानदार पर पड़ गई। इसके बाद मौके पर पहुंचा शराब के नशे में धुत युवक सुरेश और उसने जो किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सुरेश ने अजगर को पकड़ लिया और देखते ही देखते करीब 15 फीट लंबे अजगर को अपने गले और कंधों पर माला की तरह लपेट लिया।
तस्वीरें बाराबंकी शहर के व्यस्त स्टेशन रोड इलाके की हैं। शुक्रवार देर रात एक मीट की दुकान में अचानक करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। अजगर दुकान में बंधी बकरियों के पास पहुंच गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बकरी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था। अजगर पर नजर पड़ते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सड़क से गुजर रहा सुरेश नाम का युवक मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। जहां लोग अजगर को देखकर दूर खड़े थे, वहीं सुरेश बेखौफ होकर सीधे उसके पास पहुंच गया।
सुरेश ने अजगर को हाथ से पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने की कोशिश में अजगर युवक के हाथ और शरीर से लिपटने लगा। इसी दौरान अजगर ने सुरेश की हथेली में एक-दो जगह काट भी लिया। हालांकि अजगर विषैला सांप नहीं होता, लेकिन इतने बड़े अजगर के काटने और उसके शरीर से लिपटने के बावजूद सुरेश पीछे नहीं हटा। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। करीब 15 फीट लंबे और भारी-भरकम अजगर को सुरेश ने अपने दोनों कंधों और गले में माला की तरह लपेट लिया। वह सरेआम अजगर के साथ खतरनाक अंदाज में खेलता नजर आया। आसपास राहगीरों और दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई और लोग इस हैरतअंगेज मंजर को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे।
काफी देर तक चले इस खतरनाक खेल के बाद सुरेश ने अजगर को एक बड़े डिब्बे में सुरक्षित बंद किया। इसके बाद उसे मीट की दुकान और आबादी वाले इलाके से दूर ले जाकर जंगल मे नाले के पास छोड़ दिया गया। लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं हुई। जैसे ही अजगर को नाले में छोड़ा गया, वह कुछ देर के लिए बेहद आक्रामक नजर आया। अजगर ने करीब तीन फीट तक अपना अगला हिस्सा ऊपर उठाकर फन जैसा आकार बना लिया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में फिर दहशत फैल गई। कुछ देर रुकने के बाद अजगर नाले की तरफ चला गया और तब जाकर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
    user_फखरे आलम
    फखरे आलम
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नेताजी, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेताजी में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में सुढ़ियामऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक देशभक्ति झांकियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण तथा भारतीय सेना से संबंधित मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने झांकियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, भारतीय संस्कृति तथा देश की सुरक्षा में सेना के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने की अपील की। वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और झांकियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस टीम से प्रतीक सिंह, सुनील कटियार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत, आकर्ष तिवारी एवं अंशु शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संचालक निर्भय सिंह, आशा वर्मा, पिंकल वर्मा, पार्वती मिश्रा, प्रिय शुक्ला, अंशिका, काजल, निधि, अंशी, गीता, काजल, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी कनोजिया, रमा सिंह, नागेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, अन्नू सिंह, अमर सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    नेताजी, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नेताजी में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में सुढ़ियामऊ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक देशभक्ति झांकियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण तथा भारतीय सेना से संबंधित मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने झांकियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, भारतीय संस्कृति तथा देश की सुरक्षा में सेना के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने की अपील की।
वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और झांकियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में पुलिस टीम से प्रतीक सिंह, सुनील कटियार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत, आकर्ष तिवारी एवं अंशु शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा संचालक निर्भय सिंह, आशा वर्मा, पिंकल वर्मा, पार्वती मिश्रा, प्रिय शुक्ला, अंशिका, काजल, निधि, अंशी, गीता, काजल, लक्ष्मी यादव, लक्ष्मी कनोजिया, रमा सिंह, नागेंद्र सिंह, रवि सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, अन्नू सिंह, अमर सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पक्के पुल से गोमती नदी में कूदने जा रही महिला को एक पुलिसकर्मी ने बातों में फंसाया,और पीछे से एक व्यक्ति ने महिला को खींच कर बचाई जान लखनऊ ब्रेकिंग पक्के पुल से कूदने जा रही थी एक महिला रेलिंग पर बैठे देखा एक पुलिसकर्मी ने फौरन महिला के पास पहुंचने पर महिला भड़कने लगी उतने में ही एक जांबाज बंदे ने वहां जाकर उसे महिला को पीछे से खींच लिया
    1
    पक्के पुल से गोमती नदी में कूदने जा रही महिला को एक पुलिसकर्मी ने बातों में फंसाया,और पीछे से एक व्यक्ति ने महिला को खींच कर बचाई जान
लखनऊ ब्रेकिंग 
पक्के पुल से कूदने जा रही थी एक महिला रेलिंग पर बैठे देखा एक पुलिसकर्मी ने फौरन महिला के पास पहुंचने पर महिला भड़कने लगी उतने में ही एक जांबाज बंदे ने वहां जाकर उसे महिला को पीछे से खींच लिया
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पंजाब में भाजपा की राज्य सचिव और दीनानगर प्रभारी रेणु कश्यप का एक वीडियो हुआ वायरल !! भारत में 20 14 से यह सुना जाने लगा कि जब से भाजपा सत्ता में आई देश की हालत हर विभाग हर राज्य में खराब होते चले गए यहां तक की सत्ता ने सभी विभागों को कैप्चर कर लिया । जुलाई 2026 का एक घटना का वीडियो इस वक्त पंजाब में चर्चा में है । पंजाब में भाजपा की राज्य सचिव और दीनानगर प्रभारी रेणु कश्यप का एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर कार्यकर्ताओं से #SIR' (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन या प्रक्रिया) के जरिए 20,000–25,000 वोट डिलीट करवाकर पार्टी विधायक को जिताने की बात कहती सुनाई दीं। इस बयान से बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा होना तय है और एक बार फिर से चुनाव आयोग पर सत्ता की गुलामी के आरोप लग सकते हैं । बताते चलें है,राजनीतिक प्रतिक्रिया और विवाद की शुरुआत का नजारा दिखाई देना शुरू हो चुका है । इस वक्त कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस बयान को लोकतंत्र की अखंडता के लिए खतरनाक बताया और #ElectionCommissionOfIndia से कड़ी कार्रवाई की मांग की है । दीनानगर के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट #SDM ने एक वीडियो सामने आने के बाद उसकी की सत्यता की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ रेनू कश्यप अपने बचाव में उतरने के बाद एक बयान में आप को नकारा है। अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते उन्होंने कहा कि वह फर्जी वोट हटाने की बात कर रही थी उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। वह केवल फर्जी या अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की बात कर रही थीं, किसी वैध मतदाता के नहीं। वहीं पंजाब के युवाओं ने कहां है कि जहां जिस देश में खुलेआम पार्टी बाजी के बीच चुनाव परिसरों में इस प्रकार की मनमानियां के वीडियो वायरल होते हो होते हो वहां पर यह कहां जा सकता है कि आज भी हम स्वतंत्र हैं। #BJP #LifeLesson #चरित्र #ViralNewsUpdate #PunjabCongress #highlights2026 #highlightsfollowers #
    1
    पंजाब में भाजपा की राज्य सचिव और दीनानगर प्रभारी रेणु कश्यप का एक
वीडियो हुआ वायरल !!
भारत में 20 14 से यह सुना जाने लगा कि जब से भाजपा सत्ता में आई देश की हालत हर विभाग हर राज्य में  खराब होते चले गए यहां तक की सत्ता ने सभी  विभागों को कैप्चर कर लिया ।
जुलाई 2026  का एक  घटना का वीडियो इस वक्त पंजाब में चर्चा में है ।
पंजाब में भाजपा की राज्य सचिव और दीनानगर प्रभारी रेणु कश्यप का एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर कार्यकर्ताओं से #SIR' (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन या प्रक्रिया) के जरिए 20,000–25,000 वोट डिलीट करवाकर पार्टी विधायक को जिताने की बात कहती सुनाई दीं।
इस बयान से बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा   होना तय है और एक बार फिर से चुनाव आयोग पर  सत्ता की गुलामी के आरोप लग सकते हैं ।
बताते चलें है,राजनीतिक प्रतिक्रिया और विवाद की शुरुआत का नजारा  दिखाई देना शुरू हो चुका है ।
इस वक्त कांग्रेस ने  बीजेपी पर हमला बोलते पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस बयान को लोकतंत्र की अखंडता के लिए खतरनाक बताया और #ElectionCommissionOfIndia से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।
दीनानगर के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट #SDM ने  एक वीडियो सामने आने के  बाद उसकी की सत्यता की जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं दूसरी तरफ रेनू कश्यप अपने बचाव में उतरने के बाद एक बयान में आप को नकारा है। 
अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज  करते उन्होंने कहा कि
वह फर्जी वोट हटाने की बात कर रही थी   उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
वह केवल फर्जी या अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की बात कर रही थीं, किसी वैध मतदाता के नहीं।
वहीं  पंजाब के  युवाओं ने कहां है कि जहां जिस देश में खुलेआम पार्टी बाजी  के बीच चुनाव   परिसरों में  इस प्रकार की मनमानियां के वीडियो वायरल होते हो होते हो वहां पर यह कहां जा सकता है कि आज भी हम स्वतंत्र हैं।
#BJP  #LifeLesson #चरित्र #ViralNewsUpdate 
#PunjabCongress #highlights2026 
#highlightsfollowers #
    user_AmanTv
    AmanTv
    Archive सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जानकीपुरम द्वितीय में इतना हुआ "विकास".. जैसे कि सड़कों पर नदी ,नाला स्वयं अवतरित हो गए हों.. जानकीपुरम द्वितीय में इतना हुआ "विकास".. जैसे कि सड़कों पर नदी ,नाला स्वयं अवतरित हो गए हों. *ये है जानकीपुरम द्वितीय इलाके का बेहतरीन नज़ारा..जहां वर्षों से लगातार एलडीए और नगरनिगम जैसे जिम्मेदार विभागीय मिलकर करोड़ों रुपया बजट जारी कर बहाते हैं "विकास" की गंगा* लेकिन मानसून आने पर बिखर ही जाती है..ऐसी मनमोहक छटा की नजारा देखने लायक होता है। कुर्सी रोड,जानकीपुरम के 4 नंबर चौराहे से लेकर छुईया पुरवा चौराहे तकजिसमे बाख में ही पार्षद का ऑफिस भी है 24मीटर डबल डिवाइडर रोड पर भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है । *@LMC_Lucknow @LkoDevAuthority*
    1
    जानकीपुरम द्वितीय में इतना हुआ "विकास".. जैसे कि सड़कों पर नदी ,नाला स्वयं अवतरित हो गए हों..

जानकीपुरम द्वितीय में इतना हुआ "विकास".. जैसे कि सड़कों पर नदी ,नाला स्वयं अवतरित हो गए हों.
*ये है जानकीपुरम द्वितीय इलाके का बेहतरीन नज़ारा..जहां वर्षों से लगातार एलडीए और नगरनिगम जैसे जिम्मेदार विभागीय मिलकर करोड़ों रुपया बजट जारी कर बहाते हैं "विकास" की गंगा*
लेकिन मानसून आने पर बिखर ही जाती है..ऐसी मनमोहक छटा की नजारा देखने लायक होता है।
कुर्सी रोड,जानकीपुरम के 4 नंबर चौराहे से लेकर छुईया पुरवा चौराहे तकजिसमे बाख में ही पार्षद का ऑफिस भी है 24मीटर डबल डिवाइडर रोड पर भीषण जलभराव की स्थिति बनी हुई है ।
*@LMC_Lucknow @LkoDevAuthority*
    user_राजेश प्रसाद
    राजेश प्रसाद
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • DM sir द्वारा Independence Day पर ध्वजारोहण #barabanki #barabankinews #independenceday #dmbarabanki
    1
    DM sir द्वारा Independence Day पर ध्वजारोहण #barabanki #barabankinews #independenceday #dmbarabanki
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.