logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Daniya Kassar
Daniya Kassar
बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
ef216f01-5b4d-42f8-b6bd-aa12052f86a0
65cae38c-6991-4592-958f-46d4bdc07ad7

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कादिर राणा चौक पर फूटा गुस्सा: तबलशा रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग मुज़फ्फरनगर। शहर के कादिर राणा चौक पर उस समय माहौल गर्म हो गया जब समाजसेवी अली जैदी और भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में किदवई नगर व कृष्णापुरी के सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि दोनों मोहल्लों को जोड़ने वाले मुख्य तबलशा रोड पर भारी पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम जनता का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ प्रभावशाली लोगों ने सड़क की जमीन पर मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया है। आरोप है कि कादिर राणा की कोठी सहित करीब पांच मकान सड़क की सीमाओं में आ गए हैं, जिससे रास्ता संकरा होकर जाम का कारण बन रहा है। हालात यह हैं कि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है। यह मार्ग क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। इसी सड़क पर शिव मंदिर, मस्जिद और जनैबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु, छात्राएं और स्थानीय नागरिक इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासतौर पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल बसों की आवाजाही भी बाधित हो रही है, जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों ने भी सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दबाव और भय के चलते अब तक कोई खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जनता को सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए और नालों की सफाई कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 👇 बायट,, अली ज़ेदी बायट, जीशान सिद्दीकी किसान यूनियन अध्यक्ष अंबावत
    1
    कादिर राणा चौक पर फूटा गुस्सा: तबलशा रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
मुज़फ्फरनगर। शहर के कादिर राणा चौक पर  उस समय माहौल गर्म हो गया जब समाजसेवी अली जैदी और भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी के नेतृत्व में किदवई नगर व कृष्णापुरी के सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए। लोगों का आरोप है कि दोनों मोहल्लों को जोड़ने वाले मुख्य तबलशा रोड पर भारी पैमाने पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आम जनता का निकलना दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ प्रभावशाली लोगों ने सड़क की जमीन पर मकान और दुकानों का निर्माण कर लिया है। आरोप है कि कादिर राणा की कोठी सहित करीब पांच मकान सड़क की सीमाओं में आ गए हैं, जिससे रास्ता संकरा होकर जाम का कारण बन रहा है। हालात यह हैं कि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है।
यह मार्ग क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। इसी सड़क पर शिव मंदिर, मस्जिद और जनैबिया गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु, छात्राएं और स्थानीय नागरिक इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खासतौर पर परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल बसों की आवाजाही भी बाधित हो रही है, जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दुकानदारों ने भी सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दबाव और भय के चलते अब तक कोई खुलकर शिकायत नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जनता को सड़क पर उतरना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए और नालों की सफाई कराई जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
👇
बायट,, अली ज़ेदी 
बायट, जीशान सिद्दीकी किसान यूनियन अध्यक्ष अंबावत
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • मुजफ्फरनगर: खाने में नींद की गोलियां देकर बेटियों ने पिता को उतारा मौत के घाट
    1
    मुजफ्फरनगर: खाने में नींद की गोलियां देकर बेटियों ने पिता को उतारा मौत के घाट
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Vishal Saini
    1
    Post by Vishal Saini
    user_Vishal Saini
    Vishal Saini
    Advertising Photographer धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जिम ट्रेनर दीपक कुमार से मुलाकात की,
    1
    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जिम ट्रेनर दीपक कुमार से मुलाकात की,
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला बिजनोर के क्षेत्र ताजपुर में हो रहा है मिट्टी का खनन इनको नही है अधिकारियों का डर खोप ये कानून की धज्जियां उड़ाकर करते है कार्य।
    1
    जिला बिजनोर के क्षेत्र ताजपुर में हो रहा है मिट्टी का खनन इनको नही है अधिकारियों का डर खोप ये कानून की धज्जियां उड़ाकर करते है कार्य।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    3 hrs ago
  • बिजनौर के स्योहारा मे नगर के प्रमुख फव्वारा चौक पर 101 फीट ऊँचा विशाल तिरंगा ध्वज स्थापित किया गया। यह ऐतिहासिक पहल पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी के विशेष प्रयासों से संभव हुई। तिरंगे के लहराते ही पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। अब हनुमान चौक पर 58 फीट तिरंगा लगाने की तैयारी भी तेज हो गई है। स्योहारा के प्रमुख चौराहे देशभक्ति और गौरव के प्रतीक बनते जा रहे हैं। 👉 स्योहारा की हर बड़ी खबर के लिए पेज को Follow करें और पोस्ट को Share जरूर करें।
    1
    बिजनौर के स्योहारा मे नगर के प्रमुख फव्वारा चौक पर 101 फीट ऊँचा विशाल तिरंगा ध्वज स्थापित किया गया। यह ऐतिहासिक पहल पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी के विशेष प्रयासों से संभव हुई। तिरंगे के लहराते ही पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
अब हनुमान चौक पर 58 फीट तिरंगा लगाने की तैयारी भी तेज हो गई है। स्योहारा के प्रमुख चौराहे देशभक्ति और गौरव के प्रतीक बनते जा रहे हैं।
👉 स्योहारा की हर बड़ी खबर के लिए पेज को Follow करें और पोस्ट को Share जरूर करें।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *प्रेस नोट-* अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.02.2026 को समय करीब 08:10 बजे थानाक्षेत्र जानसठ के ग्राम गुर्जरहेड़ी मे एक पिकअप संख्या UP12 ST 2545 में कुछ मजदूरों को ग्राम सठेड़ी से साथ लेकर मटर की फली तोड़ने हेतु ग्राम पाली, थाना सरधना, जनपद मेरठ की ओर ले जाया जा रहा था। सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की दिशा में आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे डंपर वाहन संख्या HR58 F 8589 से आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त दुर्घटना में लगभग 10-12 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर भिजवाया गया जँहा उपचार के दौरान दो व्यक्तियों (उम्र लगभग 55-60 वर्ष) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतको के शवो का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायलों एवं मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल पर एसडीएम बुढ़ाना, क्षेत्राधिकारी बुढाना, थाना रतनपुरी पुलिस, थाना खतौली पुलिस एवं डायल 112 की गाड़ियां मौजूद हैं। यातायात सुचारु रुप से चल रहा है। मौके पर कानून एंव शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। *घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह की बाईट-* *MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
    1
    *प्रेस नोट-*
अवगत कराना है कि आज दिनांक 24.02.2026 को समय करीब 08:10 बजे थानाक्षेत्र जानसठ के ग्राम गुर्जरहेड़ी मे एक पिकअप संख्या UP12 ST 2545 में कुछ मजदूरों को ग्राम सठेड़ी से साथ लेकर मटर की फली तोड़ने हेतु ग्राम पाली, थाना सरधना, जनपद मेरठ की ओर ले जाया जा रहा था। सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की दिशा में आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे डंपर वाहन संख्या HR58 F 8589 से आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त दुर्घटना में लगभग 10-12 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर भिजवाया गया जँहा उपचार के दौरान दो व्यक्तियों (उम्र लगभग 55-60 वर्ष) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतको के शवो का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायलों एवं मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल पर एसडीएम बुढ़ाना, क्षेत्राधिकारी बुढाना, थाना रतनपुरी पुलिस, थाना खतौली पुलिस एवं डायल 112 की गाड़ियां मौजूद हैं। यातायात सुचारु रुप से चल रहा है। मौके पर कानून एंव शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। 
*घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह की बाईट-*
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्लग: “हो कौन तुम?”— नगर आयुक्त से भिड़े सपा नेता, वीडियो वायरल रिपोर्ट: TN NEWS | अलीगढ़ अलीगढ़ में उस वक्त माहौल गरमा गया जब सपा नेता अज्जू इशाक नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त से तीखी नोकझोंक करने लगे। बताया जा रहा है कि तस्वीर महल क्षेत्र में धकेल (रेहड़ी-पटरी) वालों पर नगर निगम की कार्रवाई से नाराज होकर सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता नगर निगम पहुंचे थे। इसी दौरान सपा नेता अज्जू इशाक का पारा चढ़ गया और उन्होंने नगर आयुक्त से तीखे शब्दों में सवाल करते हुए कहा, “हो कौन तुम?” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, नेताओं का आरोप है कि नगर निगम की कार्रवाई से छोटे कारोबारियों का उत्पीड़न हो रहा है। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में बना हुआ
    1
    स्लग: “हो कौन तुम?”— नगर आयुक्त से भिड़े सपा नेता, वीडियो वायरल
रिपोर्ट: TN NEWS | अलीगढ़
अलीगढ़ में उस वक्त माहौल गरमा गया जब सपा नेता अज्जू इशाक नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त से तीखी नोकझोंक करने लगे। बताया जा रहा है कि तस्वीर महल क्षेत्र में धकेल (रेहड़ी-पटरी) वालों पर नगर निगम की कार्रवाई से नाराज होकर सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता नगर निगम पहुंचे थे।
इसी दौरान सपा नेता अज्जू इशाक का पारा चढ़ गया और उन्होंने नगर आयुक्त से तीखे शब्दों में सवाल करते हुए कहा, “हो कौन तुम?” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, नेताओं का आरोप है कि नगर निगम की कार्रवाई से छोटे कारोबारियों का उत्पीड़न हो रहा है। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है।
घटना के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में बना हुआ
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला बिजनोर धामपुर निवासी सिंगापुर में मा. मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए नेता अमित चौहान सिंगापुर संस्था संस्कार के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के उत्तर प्रदेश निवेश वाले कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया इसके लिए लोगो ने उनका आभार किया। आने वालों को बहुत बहुत शुभकामनायें दी।
    1
    जिला बिजनोर धामपुर निवासी सिंगापुर में मा. मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए नेता अमित चौहान सिंगापुर संस्था संस्कार के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के उत्तर प्रदेश निवेश वाले  कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया इसके लिए लोगो ने उनका आभार किया। आने वालों को बहुत बहुत शुभकामनायें दी।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.