Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ेर पंचायत के सामने शौचालय 5 साल से बंद। अलवर (मालाखेड़ा) क्षेत्र के ग्राम बड़ेर में सरपंच विष्णु कुमार जांगिड़ द्वारा बनाया गया शौचालय झज्जर हो रहा है लेकिन 5 साल से अभी तक आम पब्लिक के लिए चालू नहीं किया गया, शौचालय में अभी तक ताला लगा हुआ है, आम पब्लिक शौचालय के लिए दर-दर भटक रही है स्वच्छ भारत अभियान के तहत आप देख सकते हैं लोग बाहर दीवारों पर शौचालय कर रहे हैं इसलिए तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है।
एस एस मिडिया अलवर
बड़ेर पंचायत के सामने शौचालय 5 साल से बंद। अलवर (मालाखेड़ा) क्षेत्र के ग्राम बड़ेर में सरपंच विष्णु कुमार जांगिड़ द्वारा बनाया गया शौचालय झज्जर हो रहा है लेकिन 5 साल से अभी तक आम पब्लिक के लिए चालू नहीं किया गया, शौचालय में अभी तक ताला लगा हुआ है, आम पब्लिक शौचालय के लिए दर-दर भटक रही है स्वच्छ भारत अभियान के तहत आप देख सकते हैं लोग बाहर दीवारों पर शौचालय कर रहे हैं इसलिए तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अलवर (मालाखेड़ा) क्षेत्र के ग्राम बड़ेर में सरपंच विष्णु कुमार जांगिड़ द्वारा बनाया गया शौचालय झज्जर हो रहा है लेकिन 5 साल से अभी तक आम पब्लिक के लिए चालू नहीं किया गया, शौचालय में अभी तक ताला लगा हुआ है, आम पब्लिक शौचालय के लिए दर-दर भटक रही है स्वच्छ भारत अभियान के तहत आप देख सकते हैं लोग बाहर दीवारों पर शौचालय कर रहे हैं इसलिए तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है।1
- Post by RAJ.JANTA .971
- नाले पर अतिक्रमण, लोगों ने की अतिक्रमण हटाने की मांग। बसवा ( राज कुमार चतुर्वेदी) : बसवा कस्बे में गैर मुमकिन नाले पर लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है , मामले को लेकर कस्बे के लोगों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बसवा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि नाले पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए ताकि भविष्य में जल भराव व कृषि भूमि पर फसलों में नुकसान नहीं हो सके । इस दौरान पूरणमल , ओमप्रकाश , पुष्पेंद्र श्रीराम , बच्ची देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।1
- वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह,जवानपुरा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जवानपुरा (जिला कोटपूतली–बहरोड़) का भव्य वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला की अध्यक्षता में गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष (शराबबंदी आंदोलन) श्रीमती पूजा भारती छाबड़ा रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि युवा नेता अमन खोजा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस शानदार समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान तथा हमें प्रदान किए गए स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए विद्यालय के निदेशक श्रीमान अर्जुन लाल यादव जी का हार्दिक आभार। इस अवसर पर विराटनगर ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य, समाजसेवी, महिला-पुरुष, बच्चे एवं हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी को हार्दिक बधाइयाँ। विशेष धन्यवाद वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल बुनकर का। इस मौके पर संस्थान की ओर से राजीव वर्मा अध्यापक मौजूद रहे1
- खैरथल-तिजारा, 5 फरवरी। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त पूनम ने गुरुवार को जिले के ततारपुर एवं मांचा गिरदावर सर्कल पर आयोजित विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में पहुंचते ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा आमजन से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा शिविरों की प्रगति निरंतर बढ़ाई जाए। संभागीय आयुक्त ने बताया कि शिविरों में 12 विभागों द्वारा आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में गिरते जल स्तर के कारण किसानों को हो रही पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म पॉण्ड योजना तथा विद्युत विभाग की कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सोलर पंप अपनाने का आह्वान किया, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर किसानों को लाभान्वित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचीं और विभागीय अधिकारियों से शिविर की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि 12 विभागों के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों का भी शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया जाए। इसी क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सहमति बंटवारे के कई प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। शिविर में संभागीय आयुक्त पूनम एवं जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित की गईं। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों की चाबियां सौंपकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाई गई। इसके अलावा गोवर्धन योजना, कृषि उपकरण अनुदान योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चेक के माध्यम से अनुदान प्रदान किया गया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए राजीविका समूहों को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के गठन को प्रोत्साहित करने की बात कही, ताकि किसान बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी उपज सीधे बाजार में उचित मूल्य पर बेच सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला ने आमजन से फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का संतोषजनक समाधान होने के बाद ही शिविर का समापन किया जाए। शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव एवं सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, उप निदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाया, जिससे ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास और जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।1
- खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 'हरियाणा पनीर डेयरी' पर बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में ज़हरीला और नकली सामान पकड़ा गया है।1
- लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना: दबंगों ने कारोबारी को कार से कुचला, 25 मिनट तक पैरों पर चढ़ी रही थार संवाददाता: संदीप शर्मा लखनऊ। राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने एक कारोबारी को थार कार से कुचल दिया। आरोप है कि पीड़ित कारोबारी करीब 25 मिनट तक थार गाड़ी के पहियों के नीचे फंसा रहा, इस दौरान कार उसके पैरों पर चढ़ी रही और वह दर्द से तड़पता रहा। घटना लखनऊ के पोश इलाके विभूति खंड की बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी की पहचान पवन पटेल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी चालक कार को आगे-पीछे करता रहा, जिससे कारोबारी के दोनों पैर गाड़ी के नीचे दबे रहे। मौके पर मौजूद लोग चीख-पुकार सुनकर दौड़े और किसी तरह पीड़ित को बाहर निकाला। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल कारोबारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और घटना से जुड़े वीडियो व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और दबंगई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते हस्तक्षेप नहीं होता, तो पीड़ित की जान भी जा सकती थी।1
- Post by RAJ.JANTA .971