होमगार्ड परीक्षा: पहली पाली में 552, दूसरी पाली में 544 ने छोड़ी परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में पहले दिन संपन्न हुई परीक्षा शनिवार को शहर के छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सुबह-शाम की पाली के लिए 2496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में 1944 तो दोपहर की पाली में 1952 ने परीक्षा दी। जबकि सुबह की पाली में 552 और दोपहर की पाली में 544 ने परीक्षा ही छोड़ दी। जिले में तीन दिन तक चलने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी तरह की कोई अनियमितता न हो इसके लिए प्रत्येक केंद्र के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। यहीं नहीं एक-एक अभ्यर्थी को गहन चेकिंग के बाद केंद्र में दाखिल होने दिया गया। दोनों ही पालियों में अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे। कंट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष पर नजर रखी गई। अभ्यर्थियों के अनुसार होमगार्ड भर्ती का पेपर काफी कठिन रहा। निकायों की ओर से परीक्षा केंद्र के बाहर ठंडे पानी का इंतजाम गर्मी को देखते हुए किया गया। केंद्र के बाहर भीड़भाड़ न जुटे इसके लिए पुलिस बल लगातार सचेत करता रहा। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। शनिवार शाम 5 बजे परीक्षा सम्पन्न हुई।

- फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा कुशल कन्हो में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला है। परिजनों और ग्रामीणों ने पति पर ही मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Dheerendra1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया। जिले के चिचौली मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) के आगरा स्थानांतरण की खबर से स्वास्थ्य विभाग और आम जनता में चिंता गहरा गई है। वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वीकृत यह यूनिट गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की जानी थी। यूनिट के लिए जमीन पहले ही चिन्हित कर खतौनी में दर्ज की जा चुकी है, लेकिन यूनिट तक पहुंच मार्ग न बन पाने के कारण परियोजना अधर में लटकी रही। बीते दो वर्षों में कई बार अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया, परंतु रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब इसी वजह से इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगरा स्थानांतरित किए जाने की चर्चा तेज हो गई है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने इसे जिले के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले से दो एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे गुजरने के बावजूद यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जालौन और कानपुर देहात के मरीज भी औरैया की स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में इस यूनिट का स्थानांतरण क्षेत्र के लिए बड़ा नुकसान साबित होगा।3
- उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह परीक्षा और दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। रविवार को आयोजित हुई परीक्षा में 2496 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा सोमवार तक चलेगी और प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार सुबह 8.30 बजे से केंद्र पर लोग परीक्षा देने पहुचे। केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा परीक्षा देने आए लोगों की सघन जांच की गई। इसके उपरांत उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर भेजा गया। इस दौरान काफी संख्या में महिला अभ्यर्थियों की संख्या केंद्रों पर देखी गई।1
- कोर्ट के स्टे के बाबजूद चला छिबरामऊ निगम मंडी में बुलडोजर सचिव श्रवण कुमार परिमार नही मानते कोई कोर्ट एलाटमेंट तिवारी ट्रेडिंग कम्पनी गोवर्धन ट्रेडिंग कम्पनी मा 'अब्बे ट्रेडिंग कंपनी दीपक ट्रेडिंग कम्पनी श्री राम ट्रेडिंग कम्पनी2
- नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, नाले में मिला शव, पुलिस पहुंची। औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा कुशल कन्हो में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट के बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति राजू भदौरिया और 12 वर्षीय बेटे समर के साथ रहती थीं। जानकारी के अनुसार, राजू भदौरिया शराब पीने का आदी है और इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा। घटना के बाद शकुंतला देवी का शव नाले में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि राजू शव के पास बैठा हुआ था और नशे की हालत में लोगों से उलझ रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजू ने पत्नी की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया है। मृतका के बेटे समर ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे और शनिवार को भी मां के शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।1
- शनिवार को शहर के छह केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सुबह-शाम की पाली के लिए 2496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुबह की पाली में 1944 तो दोपहर की पाली में 1952 ने परीक्षा दी। जबकि सुबह की पाली में 552 और दोपहर की पाली में 544 ने परीक्षा ही छोड़ दी। जिले में तीन दिन तक चलने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी तरह की कोई अनियमितता न हो इसके लिए प्रत्येक केंद्र के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। यहीं नहीं एक-एक अभ्यर्थी को गहन चेकिंग के बाद केंद्र में दाखिल होने दिया गया। दोनों ही पालियों में अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे। कंट्रोल रूम से प्रत्येक कक्ष पर नजर रखी गई। अभ्यर्थियों के अनुसार होमगार्ड भर्ती का पेपर काफी कठिन रहा। निकायों की ओर से परीक्षा केंद्र के बाहर ठंडे पानी का इंतजाम गर्मी को देखते हुए किया गया। केंद्र के बाहर भीड़भाड़ न जुटे इसके लिए पुलिस बल लगातार सचेत करता रहा। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। शनिवार शाम 5 बजे परीक्षा सम्पन्न हुई।1