बिग ब्रेकिंग भारी बारिश के चलते लैंड स्लाइड, पहाडों से आयी आफत सिक्किम में कुदरत का खौफनाक लाइव तांडव! पहाड़ से आई मलबे की सुनामी, 30 से ज़्यादा घर तबाह! पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम (#Sikkim) से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा! भारी बारिश के बीच पहाड़ियों से अचानक ऐसी भयानक मलबे की सुनामी आई कि पल भर में हड़कंप मच गया। रिम्बी इलाके में भारी तबाही: सिक्किम के ग्यालशिंग (Gyalshing) जिले के रिम्बी इलाके में बीती रात मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) के कारण एक बहुत बड़ा लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ। ऊपरी चोटियों से लाखों टन कीचड़, भारी-भरकम चट्टानें और मलबा इतनी तेज़ रफ्तार से नीचे रिहायशी इलाकों की तरफ आए कि 30 से अधिक घर इसकी सीधी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं! • इस भयानक आपदा पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग-गोले (Prem Singh Tamang) ने गहरा दुख और चिंता जताते हुए कहा है कि स्थिति अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है. सरकार पूरी ताकत से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटा है। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच लोगों से अलर्ट रहने और सरकारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की जा रही है। यह लाइव वीडियो साफ दिखाता है कि पहाड़ों पर मॉनसून और मूसलाधार बारिश का कहर कितना जानलेवा हो सकता है। हमारी प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस वक्त संकट में हैं!
बिग ब्रेकिंग भारी बारिश के चलते लैंड स्लाइड, पहाडों से आयी आफत सिक्किम में कुदरत का खौफनाक लाइव तांडव! पहाड़ से आई मलबे की सुनामी, 30 से ज़्यादा घर तबाह! पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम (#Sikkim) से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा! भारी बारिश के बीच पहाड़ियों से अचानक ऐसी भयानक मलबे की सुनामी आई कि पल भर में हड़कंप मच गया। रिम्बी इलाके में भारी तबाही: सिक्किम के ग्यालशिंग (Gyalshing) जिले के रिम्बी इलाके में बीती रात मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) के कारण एक बहुत बड़ा लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ। ऊपरी चोटियों से लाखों टन कीचड़, भारी-भरकम चट्टानें और मलबा इतनी तेज़ रफ्तार से नीचे रिहायशी इलाकों की तरफ आए कि 30 से अधिक घर इसकी सीधी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं! • इस भयानक आपदा पर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग-गोले (Prem Singh Tamang) ने गहरा दुख और चिंता जताते हुए कहा है कि स्थिति अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है. सरकार पूरी ताकत से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटा है। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच लोगों से अलर्ट रहने और सरकारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की जा रही है। यह लाइव वीडियो साफ दिखाता है कि पहाड़ों पर मॉनसून और मूसलाधार बारिश का कहर कितना जानलेवा हो सकता है। हमारी प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस वक्त संकट में हैं!
- जलेसर में सराफा की दुकान से चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी जलेसर में सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में सर्राफा की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं, जबकि दो साथी फरार हो गए। 10 सितंबर 2026 को गनेशपुर निवासी प्रमोद कुमार ने तहरीर दी थी कि ग्राम पटना के पास स्थित उसकी और उसके मित्र की सर्राफा दुकान में रात में अज्ञात चोरों ने शटर और तिजोरी ग्राइंडर से काटकर जेवरात चोरी कर लिए। इस पर थाना जलेसर में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देश पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी और साक्ष्यों के आधार पर जांच की। 24 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम पटना बिजलीघर से पहले वन विभाग के बंद गेस्टहाउस के पास से आरोपी अरुण पुत्र भीकम सिंह, निवासी महीपुरा, थाना नारखी, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, सफेद धातु के नौ लॉकेट, एक लेडिज रिंग और एक जोड़ी बिछिया बरामद की। पूछताछ के बाद मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी रजत पुत्र भूपेंद्र और कपिल पुत्र वीरपाल, निवासी कुसेत, थाना जलेसर की तलाश की जा रही है। बाईट- सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जलेसर1
- *जम्मू- कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की..*1
- कोतवाली पुलिस के विरोध में बार ने छह दिन बाद भी नही हुई अधिवक्ता के हमलावरों की गिरफ्तारी, विरोध में अधिवक्ताओं में आक्रोश जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में तहसील परिसर जलेसर में लगभग छह दिन पूर्व स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल एडवोकेट पर उनके गांव गुदाऊ स्थित घर में घुसकर नामजद अभियुक्तो द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद भी कोतवाली पुलिस द्वारा अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पांच दिन पूर्व बार एसोसिएशन द्वारा एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन पत्र के बाबजूद कोतवाली पुलिस द्वारा हमलावरों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं द्वारा सभी न्यायालयों सहित समस्त कार्यों से विरत रहते हुए तहसील परिसर में जुलूस निकाला गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव एवं सचिव द्विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गत 19 सितम्बर 2026 की शाम को तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अपने गांव कोसमा स्थित आवास पर बैठे हुए थे। तभी कुछ नामजद अभियुक्तों द्वारा उन्हें मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। इसी प्रकरण को लेकर तहसील बार एसोसिएशन की गत 21 सितम्बर 2026 को आहूत सामान्य बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार नामित अभियुक्तो की गिरफ्तारी कर कानूनी कार्यवाही करने के लिए इलाका पुलिस को तीन दिन का समय दिया गया था। साथ ही इसी के सम्बन्ध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार लखनऊ एवं महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 सरकार लखनऊ के नाम उचित माध्यम उपजिलाधिकारी महोदय जलेसर को दिया गया था। उक्त ज्ञापन पत्र में उचित कार्यवाही न होने पर दिनांक 24.09.2026 से समस्त अधिवक्ता बन्धु तहसील जलेसर में संचालित समस्त न्यायालयो के न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई थी। शीघ्र गिरफ्तारी के प्रावधान के बावजूद गिरफ्तारी नहीं। जलेसर। बार के अधिवक्ताओं का आरोप है कि घटना के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित मौके पर पहुंच गए थे तथा पीड़ित अधिवक्ता द्वारा प्रभारी निरीक्षक को तत्काल तहरीर भी दी गई थी। इसके बाबजूद प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभियोग दर्ज नहीं किया गया था। अधिवक्ताओं द्वारा सीओ ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह से मिल सारी घटना की जानकारी दी गई थी। सीओ के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट सं0 0397/2026 दिनांक 20.09.2026 अन्तर्गत धारा 191(2) व 191(3) व 190 व 333 व 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अन्तर्गत नामित अभियुक्त जितेन्द्र पाल सिंह पुत्र अभिमन्यु व दुष्यन्त पुत्र योगेन्द्र पाल सिंह व विकास पुत्र विजय सिंह व यश कुमार पुत्र धमेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम गुदाऊ थाना जलेसर व कुछ अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। जिसमें अभियुक्तो की गिरफ्तारी का शीघ्र प्राविधान है। परन्तु इलाका पुलिस पंजीकृत अपराध की सुसंगत धाराओ को कम कर अभियुक्तो को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी कर उचित कार्यवाही नही की गई है। अनिश्चित काल के लिए न्यायिक कार्यों से विरत रहने का ऐलान। जलेसर। अधिवक्ताओं के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्तो की सभी सुसंगत धाराओ में गिरफ्तारी कर कानूनी कार्यवाही नहीं किए जाने तक समस्त अधिवक्ता द्वारा गत गुरुवार से समस्त न्यायालयो में न्यायिक कार्य से अनिश्चित काल तक विरत रहने का निर्णय लिया गया है। तथा सम्बन्धित प्रकरण को लेकर आन्दोलन की रूप रेखा निर्धारित कर धरना प्रदर्शन करेंगे।1
- मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत में 3 घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर गांव किन्दोली नाले के पास बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।1
- *जिला हाथरस के थाना सहपऊ में नवनिर्मित पुलिस बैरक का हुआ भव्य लोकार्पण, SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया शुभारंभ* हाथरस (उत्तर प्रदेश): जनपद हाथरस के थाना सहपऊ परिसर में पुलिसकर्मियों के बेहतर आवास एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक नवनिर्मित पुरुष बैरक का लोकार्पण/शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक (SP) हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा (IPS) की प्रेरणा, मार्गदर्शन, थाना सहपऊ पुलिस के अथक प्रयासों एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के जन-सहयोग से संभव हो सका है। वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी लोकार्पण समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा (IPS) – पुलिस अधीक्षक (SP), हाथरस श्री रामानंद प्रसाद कुशवाहा – अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), हाथरस श्री योगेंद्र कृष्ण नारायण – क्षेत्राधिकारी (CO), सादाबाद जन-सहयोग और पुलिस टीम की सराहना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता और ऊर्जा के लिए उनके रहने का वातावरण बेहतर होना आवश्यक है। इस नवनिर्मित बैरक से थाना सहपऊ में तैनात जवानों को रहने के लिए एक आधुनिक और आरामदायक सुविधा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने थाना सहपऊ की पूरी टीम और इसमें विशेष योगदान देने वाले स्थानीय नागरिकों एवं ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों व अधिकारियों की सहभागिता इस अवसर पर थाना सहपऊ का समस्त अधिकारी व कर्मचारी वर्ग, जनपद हाथरस के अन्य पुलिस अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा स्थानीय ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने इस नई बैरक के निर्माण की सराहना की और इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।1
- थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें....... हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एसपी हाथरस, सीओ सिटी हाथरस, बुके भेटकर स्वागत किया। थाना समाधान दिवस में नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, सीओ हिमांशु माथुर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से अधिकारियों ने सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित सामने आए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम और लेखपालों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने तथा दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधिकारियों को भी शिकायतों के निस्तारण में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।1
- थाना समाधान दिवस: जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने हाथरस गेट थाने में सुनीं जनसमस्याएं, 12 में से 4 का मौके पर निस्तारण हाथरस। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ थाना कोतवाली हाथरस गेट में फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने थाना समाधान पंजिका का अवलोकन भी किया। समाधान दिवस के दौरान लगभग 12 शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिन मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें दोनों विभागों की टीमें समन्वय के साथ एक टीम के रूप में कार्य करते हुए समस्याओं का तत्काल निस्तारण करेंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच और प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाए, ताकि किसी को समस्या न हो। निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।1
- एटा ब्रेकिंग—तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौत! तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, लोगों ने ट्रक को पकड़ा। एटाएटा ब्रेकिंग—तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग राहगीर को कुचला, मौत! तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, लोगों ने ट्रक को पकड़ा। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कासगंज के रनामऊ निवासी मिजाजी लाल के रूप में हुई। एटा -कोतवाली देहात क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास कासगंज रोड मोड़ पर हुआ हादसा। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, लोगों ने ट्रक को पकड़ा। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कासगंज के रनामऊ निवासी मिजाजी लाल के रूप में हुई। एटा -कोतवाली देहात क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के पास कासगंज रोड मोड़ पर हुआ हादसा।1