Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत में 3 घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर गांव किन्दोली नाले के पास बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
Local news
मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत में 3 घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर गांव किन्दोली नाले के पास बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत में 3 घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर गांव किन्दोली नाले के पास बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।1
- थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें....... हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एसपी हाथरस, सीओ सिटी हाथरस, बुके भेटकर स्वागत किया। थाना समाधान दिवस में नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, सीओ हिमांशु माथुर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से अधिकारियों ने सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित सामने आए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम और लेखपालों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने तथा दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधिकारियों को भी शिकायतों के निस्तारण में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।1
- थाना समाधान दिवस: जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने हाथरस गेट थाने में सुनीं जनसमस्याएं, 12 में से 4 का मौके पर निस्तारण हाथरस। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ थाना कोतवाली हाथरस गेट में फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का मौके पर मुआयना कर निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने थाना समाधान पंजिका का अवलोकन भी किया। समाधान दिवस के दौरान लगभग 12 शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिन मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें दोनों विभागों की टीमें समन्वय के साथ एक टीम के रूप में कार्य करते हुए समस्याओं का तत्काल निस्तारण करेंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच और प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाए, ताकि किसी को समस्या न हो। निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।1
- 25 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित महारैली में हाथरस से अटेवा पेंशन बचाओ मंच हाथरस। अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार 25 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में आयोजित महारैली में हाथरस से अटेवा पेंशन बचाओ मंच समेत विभिन्न संगठनों के शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। लखनऊ में रात से हो रही लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। शिक्षक और कर्मचारी छाता व रेनकोट लेकर ईको गार्डन में डटे रहे, जबकि कई लोग बारिश में भीगते हुए नेताओं का संबोधन सुनते नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की अपील की और पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहराई। उन्होंने ‘एक देश, एक पेंशन’ का नारा देते हुए कहा कि कर्मचारियों को सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए। प्रदेश महामंत्री नीरज त्रिपाठी ने यूपीएस और एनपीएस का विरोध किया तथा सेवारत शिक्षकों पर लागू टीईटी का भी विरोध जताया। रैली में हाथरस से स्वास्थ्य विभाग, लेखपाल संघ, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी शामिल हुए।1
- *जिला हाथरस के थाना सहपऊ में नवनिर्मित पुलिस बैरक का हुआ भव्य लोकार्पण, SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया शुभारंभ* हाथरस (उत्तर प्रदेश): जनपद हाथरस के थाना सहपऊ परिसर में पुलिसकर्मियों के बेहतर आवास एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक नवनिर्मित पुरुष बैरक का लोकार्पण/शुभारंभ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक (SP) हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा (IPS) की प्रेरणा, मार्गदर्शन, थाना सहपऊ पुलिस के अथक प्रयासों एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के जन-सहयोग से संभव हो सका है। वरिष्ठ अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी लोकार्पण समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा (IPS) – पुलिस अधीक्षक (SP), हाथरस श्री रामानंद प्रसाद कुशवाहा – अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), हाथरस श्री योगेंद्र कृष्ण नारायण – क्षेत्राधिकारी (CO), सादाबाद जन-सहयोग और पुलिस टीम की सराहना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता और ऊर्जा के लिए उनके रहने का वातावरण बेहतर होना आवश्यक है। इस नवनिर्मित बैरक से थाना सहपऊ में तैनात जवानों को रहने के लिए एक आधुनिक और आरामदायक सुविधा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने थाना सहपऊ की पूरी टीम और इसमें विशेष योगदान देने वाले स्थानीय नागरिकों एवं ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों व अधिकारियों की सहभागिता इस अवसर पर थाना सहपऊ का समस्त अधिकारी व कर्मचारी वर्ग, जनपद हाथरस के अन्य पुलिस अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा स्थानीय ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ने इस नई बैरक के निर्माण की सराहना की और इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।1
- सादाबाद में रालोद की स्वाभिमान यात्रा में क्षेत्रीय विधायक के साथ रालोद नेता झूमते नजर आए सादाबाद। जलेसर रोड पर चौथे दिन राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान यात्रा मैं सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाया जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी रालोद नेता वीरेंद्र चौधरी के साथ सभी रालोद के पदाधिकारी झूमते हुए नजर आए।1
- सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर सासनी क्षेत्र के गांव नया नगला में जल निकासी की बदतर व्यवस्था और छोटी नालियों के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नालियां छोटी होने के कारण आए दिन चौक हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण उठने वाली दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण प्रशांत का कहना है कि जलभराव के कारण स्कूल जा रहे कई बच्चे पानी और कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं राकेश बीटीसी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास खुद ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया है, लेकिन नाली की समस्या जस की तस बनी रहने के कारण जल निकासी अवरोध हो जाती है और सारा पानी सड़क पर आ जाता है। सोनू कुमार ने चिंता जताई कि इस गंदगी और जलभराव से मक्खी-मच्छरों के पनपने का खतरा काफी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत भी की गई है, लेकिन प्रधान द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। प्रधान की इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कल्याण सिंह ने बताया कि सड़क पर फैला गंदा पानी और कीचड़ बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, जिससे हर समय गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।1
- अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ से एक युवक की बिगड़ी हालत, डॉक्टरों ने किया आगरा रेफर जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ से एक युवक गोलू की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। वहीं हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने युवक को बेतहर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।1