शिव सेवा समिति के तत्वाधान में नगर पंचायत सिरसा में निकली भव्य शिव बारात मेजा, प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर पंचायत सिरसा में शिव सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शिव बारात निकलने से पूर्व समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण जायसवाल ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत शिव बारात का शुभारंभ श्रीनाथ बाबा मंदिर से किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समूचे बाजार का भ्रमण करती रही, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बारात में महिला-पुरुषों के साथ युवा भक्तों की भी भारी भागीदारी रही। भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर नगर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव की बारात में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
शिव सेवा समिति के तत्वाधान में नगर पंचायत सिरसा में निकली भव्य शिव बारात मेजा, प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर पंचायत सिरसा में शिव सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शिव बारात निकलने से पूर्व समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण जायसवाल ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत शिव बारात का शुभारंभ श्रीनाथ बाबा मंदिर से किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समूचे बाजार का भ्रमण करती रही, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बारात में महिला-पुरुषों के साथ युवा भक्तों की भी भारी भागीदारी रही। भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर नगर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव की बारात में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
- मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरूवा अंतर्गत नगर पंचायत सिरसा स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। तड़के से ही भक्त जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की मंगलकामना की। नगर पंचायत अध्यक्ष सिरसा लखन केसरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें। प्रशासनिक सतर्कता और भक्तों की आस्था के संगम के बीच श्रीनाथ बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ पूजन अर्चन कियाजा रहा है।1
- लालापुर क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस टीम तैनात रही तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती रही। स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।3
- प्रयागराज जिले के कौधियारा क्षेत्र मे महाशिवरात्रि पर सुहागिनों की आस्था उमड़ी, शिवालयों में दिखा भक्ति का सैलाब महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे जनपद में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष रूप से प्रयागराज के जमुना पार क्षेत्र में मंदिरों और शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। रविवार सुबह से ही मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। महिलाओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। ग्रामीण अंचलों में परंपरा के अनुसार गन्ना, आम का बौर, जवा की बाली और मटर जैसी फसलों को भी भोलेनाथ के चरणों में समर्पित किया गया। मान्यता है कि खेती से जुड़ी इन उपजों को अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में स्थिरता बनी रहती है। जमुना पार के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने निर्जला एवं फलाहार व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ से सदा सुहागन रहने और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसरों में स्वयंसेवकों ने प्रसाद वितरण और व्यवस्था संभाली। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रयागराज की धरती पर आस्था और परंपरा की जड़ें कितनी गहरी हैं। महिलाओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास1
- टी-20 विश्व कप मे भारत जीत का वर्चस्व बनाए रखे -सरदार पतविंदर सिंह नैनी-प्रयागराज/टी-20 विश्व कप 2026 के लिए आज कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच आज होने वाले सबसे बड़े मुकाबले में भारत जीत हासिल कर वर्चस्व साबित करेगा कि भारत विश्व गुरु है,विश्व गुरु रहेगा। युक्त विचार भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गंगा स्नान करते हुए हाथों में तिरंगा-सर पर तिरंगा पगड़ी बंधे हुए अपने सहयोगियों के साथ भारत माता की जय,वंदे मातरम का उद्घोष करते रहे। उद्घोष करने में वालों में योगी शंकर लाल गुप्ता,हरमनजी सिंह, कौशल,प्रमोद,प्रदीप,अनुज, अभिमन्यु,संजय सहित कई स्वयंसेवक-राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे।1
- कल शाम को 7:00 बजे हुआ घटना गाड़ी में कोई नहीं था सिर्फ ड्राइवर था अष्टभुजा के चौकी प्रभारी ने जिला अस्पताल भिजवा दिए थे ड्राइवर का सर फटा हुआ है1
- ग्राम सभा कटेबना तहसील व ब्लॉक औराई में खराब रास्ते का जांच करके मरम्मत कराया जाय3
- मेजा, प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भटौती पहाड़ी पर स्थित सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए भक्त मंदिर पहुंचने लगे थे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुबह से ही मंदिर मार्गों और परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे दर्शन-पूजन का क्रम शांतिपूर्ण ढंग से रहा। पुलिस कर्मी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में लगातार जुटे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और क्षेत्र में भक्तिभाव का माहौल बना रहा। मंदिर के पुजारी आचार्य बृज बिहारी दास ने बताया कि “महाशिवरात्रि भगवान शिव की विशेष आराधना का पर्व है। सुबह से ही श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्त पूरी श्रद्धा और नियम के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग से पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है।1
- महाशिवरात्रि के पावन पर्व लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी मेजा प्रयागराज। विकास खंण्ड उरुवा अंतर्गत पकरी सेवार गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर लोगों में काफी आस्था देखने को मिली आपको बता दें कि स्वामी पागलानंद के बगल में मां उत्तर वाहिनी गंगा में लोगों द्वारा 3:00 बजे से लोगों की भीड़ स्नान के लिए उमड पड़ी और लोग यहां स्नान ध्यान करके श्री कोटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया और पूजा अर्चना भी कीक्षेत्र के विभिन्न घाटों पर काफी संख्या में लोगों का जमावडा लग रहा और लोग आस्था की डुबकी लगाते रहे।1
- लालापुर क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस टीम तैनात रही तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती रही। स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।1