logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाहन-बरोजा मार्ग पर बनेगा सुरक्षित पैदल पथ, विधायक अजय सोलंकी ने किया साइट निरीक्षण नाहन: नाहन शहर से बरोजा फैक्ट्री होते हुए डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का साइट निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने सड़क की स्थिति, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। प्रस्ताव के तहत जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में मोहल्ला गोबिंदगढ़, यशवंत चौक, आईटीआई, कार्मेल स्कूल और बरोजा फैक्ट्री तक सुरक्षित पैदल पथ विकसित करने की योजना है। सड़क के पहाड़ी हिस्से में मौजूद ड्रेनेज लाइन को स्टील ग्रिल से कवर कर सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ाने, ब्लैक स्पॉट को सुधारने तथा बस स्टॉपेज को सुरक्षित और व्यवस्थित करने पर भी विचार किया जा रहा है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन के लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता में है। सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि का जल्द प्रबंध किया जाएगा, ताकि योजना को स्वीकृति के बाद शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी और आम नागरिक पैदल आवागमन करते हैं, इसलिए सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि नाहन में सड़क व्यवस्था केवल यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए भी सुरक्षित और सुविधाजनक बने। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।

11 hrs ago
user_सिरमौरी न्यूज
सिरमौरी न्यूज
नाहन, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
11 hrs ago

नाहन-बरोजा मार्ग पर बनेगा सुरक्षित पैदल पथ, विधायक अजय सोलंकी ने किया साइट निरीक्षण नाहन: नाहन शहर से बरोजा फैक्ट्री होते हुए डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक पैदल यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा सहित संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का साइट निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने सड़क की स्थिति, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा दुर्घटना

संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। प्रस्ताव के तहत जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में मोहल्ला गोबिंदगढ़, यशवंत चौक, आईटीआई, कार्मेल स्कूल और बरोजा फैक्ट्री तक सुरक्षित पैदल पथ विकसित करने की योजना है। सड़क के पहाड़ी हिस्से में मौजूद ड्रेनेज लाइन को स्टील ग्रिल से कवर कर सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ाने, ब्लैक स्पॉट को सुधारने तथा बस स्टॉपेज को सुरक्षित और व्यवस्थित करने पर भी विचार किया जा रहा है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन के लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा यह महत्वपूर्ण कार्य प्राथमिकता में है। सरकार की

ओर से आवश्यक धनराशि का जल्द प्रबंध किया जाएगा, ताकि योजना को स्वीकृति के बाद शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी और आम नागरिक पैदल आवागमन करते हैं, इसलिए सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि नाहन में सड़क व्यवस्था केवल यातायात के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए भी सुरक्षित और सुविधाजनक बने। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • पांवटा में दूध उत्पादक संघ की बैठक के बाद प्रेस वार्ता, दूध के दाम बढ़ाने का लिया फैसला पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्रामगृह में दूध उत्पादक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संघ की ओर से प्रेस वार्ता कर दूध उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी गई। इस दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा दूध के उचित मूल्य का रहा। दूध उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच पशुओं के चारे, दवाइयों और देखभाल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दूध के मौजूदा रेट किसानों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। बैठक में मौजूद दूध उत्पादकों ने इस विषय पर चिंता जताते हुए दूध के रेट बढ़ाने का फैसला लिया। संघ ने कहा कि अब दूध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी।
    1
    पांवटा में दूध उत्पादक संघ की बैठक के बाद प्रेस वार्ता, दूध के दाम बढ़ाने का लिया फैसला

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्रामगृह में दूध उत्पादक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संघ की ओर से प्रेस वार्ता कर दूध उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी गई। इस दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा दूध के उचित मूल्य का रहा।
दूध उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच पशुओं के चारे, दवाइयों और देखभाल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दूध के मौजूदा रेट किसानों के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
बैठक में मौजूद दूध उत्पादकों ने इस विषय पर चिंता जताते हुए दूध के रेट बढ़ाने का फैसला लिया। संघ ने कहा कि अब दूध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी।
    user_Paonta news
    Paonta news
    पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पंचकूला हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी! 45 हजार का चालान, बाइक-स्कूटी जब्त… स्टंटबाजों ने मांगी माफी! पंचकूला-शिमला हाईवे पर स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास बाइक और स्कूटी से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों वाहन चालकों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों वाहनों के कुल 45 हजार रुपये के चालान किए और बाइक-स्कूटी को इंपाउंड कर लिया। कार्रवाई में यह भी सामने आया कि एक चालक नाबालिग था। दोनों युवकों को सूरजपुर ट्रैफिक थाने बुलाकर स्टंटबाजी के खतरों के बारे में समझाया गया। युवकों ने अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को साफ संदेश दिया—सड़क स्टंट करने का मैदान नहीं है। आपकी बाइक के साथ सिर्फ आप नहीं, बल्कि कई परिवारों की जिंदगी भी सड़क पर सफर करती है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वालों पर निगरानी जारी रहेगी।
    1
    पंचकूला हाईवे पर स्टंटबाजी पड़ी भारी!

45 हजार का चालान, बाइक-स्कूटी जब्त… स्टंटबाजों ने मांगी माफी!
पंचकूला-शिमला हाईवे पर स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास बाइक और स्कूटी से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों वाहन चालकों की पहचान कर कार्रवाई की।
पुलिस ने दोनों वाहनों के कुल 45 हजार रुपये के चालान किए और बाइक-स्कूटी को इंपाउंड कर लिया। कार्रवाई में यह भी सामने आया कि एक चालक नाबालिग था।
दोनों युवकों को सूरजपुर ट्रैफिक थाने बुलाकर स्टंटबाजी के खतरों के बारे में समझाया गया। युवकों ने अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी।
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को साफ संदेश दिया—सड़क स्टंट करने का मैदान नहीं है। आपकी बाइक के साथ सिर्फ आप नहीं, बल्कि कई परिवारों की जिंदगी भी सड़क पर सफर करती है।
पुलिस ने साफ कर दिया है कि हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी करने वालों पर निगरानी जारी रहेगी।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • दून में ABVP का जलवा! SGRR छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर जीत, संगठन ने दर्ज की बड़ी सफलता देहरादून। देहरादून के SGRR में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ संगठन ने कॉलेज में सभी प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम के बाद ABVP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    1
    दून में ABVP का जलवा! SGRR छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर जीत, संगठन ने दर्ज की बड़ी सफलता
देहरादून। देहरादून के SGRR में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ संगठन ने कॉलेज में सभी प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम के बाद ABVP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • नैना देवी टोबा के पास बस की ब्रेक फेल सभी लोग सुरक्षित नैना से वापिस जा रहे थे लोग नैना देवी टोबा के पास बस की ब्रेक फेल सभी लोग सुरक्षित नैना से वापिस जा रहे थे लोग
    1
    नैना देवी टोबा के पास बस की ब्रेक फेल
सभी लोग सुरक्षित
नैना से वापिस जा रहे थे लोग
नैना देवी टोबा के पास बस की ब्रेक फेल
सभी लोग सुरक्षित
नैना से वापिस जा रहे थे लोग
    user_TOP NEWS
    TOP NEWS
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भाजयुमो जिला यमुनानगर द्वारा जगाधरी विधानसभा में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रिकार्ड 303 यूनिट रक्त - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जगाधरी में विशाल रक्तदान शिविर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर की कामयाबी ने भाजयुमो जिला यमुनानगर को हरियाणा में ऊंचा स्थान - भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन द्वारा पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 303 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ , रक्तदान शिविर में रक्त इकट्ठा करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़, सिविल अस्पताल यमुनानगर एवं विश्वास फाऊंडेशन के यहां से डाक्टरों की टीम आई ।विशाल शिविर में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान ने नया रिकॉर्ड बनाया और रक्तदान शिविर में 303 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना से किया गया प्रत्येक कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को समर्पित रहे हैं। इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम यह रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। शिविर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं,भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।सेवा का भाव समाज को जोड़ने का कार्य करता है और रक्तदान जैसे आयोजन मानवता, भाईचारे एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,युवा नेता नकुल चौधरी चुहडपुर खुर्द, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मुकुल चौधरी खदरी,चेयरमैन विपुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,प्रभा सागर,पूनम अग्रवाल,रीना रस्तोगी,अरूण गुप्ता,जयंत स्वामी,रुचि काम्बोज, भानू प्रताप सिंह, अंकित गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी देवधर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल , संदीप राय,पंकज मंगला , प्रदुम्न सिंह लाड्डी सहित बहुत से भाजपा गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन साथ रहें।
    1
    भाजयुमो जिला यमुनानगर द्वारा जगाधरी विधानसभा में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रिकार्ड 303 यूनिट रक्त - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जगाधरी में विशाल रक्तदान शिविर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर की कामयाबी ने भाजयुमो जिला यमुनानगर को हरियाणा में ऊंचा स्थान - भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन द्वारा पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 303 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ , रक्तदान शिविर में रक्त इकट्ठा करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़, सिविल अस्पताल यमुनानगर एवं विश्वास फाऊंडेशन के यहां से डाक्टरों की टीम आई ।विशाल शिविर में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान ने नया रिकॉर्ड बनाया और रक्तदान शिविर में 303 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना से किया गया प्रत्येक कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को समर्पित रहे हैं। इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम यह रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। शिविर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं,भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।सेवा का भाव समाज को जोड़ने का कार्य करता है और रक्तदान जैसे आयोजन मानवता, भाईचारे एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,युवा नेता नकुल चौधरी चुहडपुर खुर्द, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मुकुल चौधरी खदरी,चेयरमैन विपुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,प्रभा सागर,पूनम अग्रवाल,रीना रस्तोगी,अरूण गुप्ता,जयंत स्वामी,रुचि काम्बोज, भानू प्रताप सिंह, अंकित गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी देवधर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल , संदीप राय,पंकज मंगला , प्रदुम्न सिंह लाड्डी सहित बहुत से भाजपा गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन साथ रहें।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • पंचकूला में हाईवे पर स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, पुलिस ने 45 हजार का चालान कर बाइक-स्कूटी जब्त की, अन्य स्टंटबाज भी रहेंगे रडार पर सड़क पर अकेले आपका वाहन नहीं चलता, साथ में सफर करती हैं कई जानें: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की युवाओं को नसीहत- अपना हुनर खेल के मैदान में दिखाएं, सड़कों पर नहीं #KhabarAaj #Roadsafety #News #TrafficRules
    1
    पंचकूला में हाईवे पर स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, पुलिस ने 45 हजार का चालान कर बाइक-स्कूटी जब्त की, अन्य स्टंटबाज भी रहेंगे रडार पर

सड़क पर अकेले आपका वाहन नहीं चलता, साथ में सफर करती हैं कई जानें: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की युवाओं को नसीहत- अपना हुनर खेल के मैदान में दिखाएं, सड़कों पर नहीं

#KhabarAaj #Roadsafety #News #TrafficRules
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • वोट चोरी’ मामले पर सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस वार्ता, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का दिया हवाला सिरमौर। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर SIR (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की ओर से कई मौकों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते रहे हैं। अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सामने आई जानकारियों ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा जरूरी है और चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।
    1
    वोट चोरी’ मामले पर सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस वार्ता, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का दिया हवाला

सिरमौर। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर SIR (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की ओर से कई मौकों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते रहे हैं। अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सामने आई जानकारियों ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा जरूरी है और चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।
    user_Paonta news
    Paonta news
    पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर RTO सख्त! स्कूली वाहनों की ताबड़तोड़ चेकिंग पंचकूला में सुबह-सुबह स्कूली वाहनों पर RTO ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान कुछ वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। वाहनों के अंदर बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाने का मामला सामने आने के बाद RTO टीम ने मौके पर ही जांच की और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। दरअसल, स्कूली बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल तक पहुंचाना वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। क्षमता से ज्यादा बच्चों को एक ही वाहन में बैठाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। सुबह के समय हुई इस कार्रवाई से स्कूली वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। RTO की टीम ने साफ किया कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर RTO सख्त! स्कूली वाहनों की ताबड़तोड़ चेकिंग
पंचकूला में सुबह-सुबह स्कूली वाहनों पर RTO ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान कुछ वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले।
वाहनों के अंदर बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाने का मामला सामने आने के बाद RTO टीम ने मौके पर ही जांच की और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।
दरअसल, स्कूली बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल तक पहुंचाना वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। क्षमता से ज्यादा बच्चों को एक ही वाहन में बैठाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में बच्चों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
सुबह के समय हुई इस कार्रवाई से स्कूली वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। RTO की टीम ने साफ किया कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • पिंजौर,HMT गेट के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हा*दसे ने एक तरफ जहां सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए, वहीं दूसरी तरफ डायल 112 की व्यवस्था को लेकर भी लोगों की चिंता सामने आई पिंजौर,HMT गेट के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हा*दसे ने एक तरफ जहां सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए, वहीं दूसरी तरफ डायल 112 की व्यवस्था को लेकर भी लोगों की चिंता सामने आई। बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार घा*यल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए बार-बार डायल 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के मुताबिक कॉल कनेक्ट नहीं हो रही थी—कभी नंबर व्यस्त बताया जा रहा था तो कभी सेवा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिल रही थी। गनीमत रही कि पिकअप चालक ने घा*यल बाइक सवार को खुद अस्पताल पहुंचाया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि डायल 112 पर कॉल कनेक्ट होने के बाद ही हा*दसे की सूचना संबंधित पुलिस और एंबुलेंस टीम तक पहुंचती है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचकर सहायता के लिए उपलब्ध होते हैं। ऐसे में सवाल सीधा है—अगर जरूरत के वक्त डायल 112 पर कॉल ही कनेक्ट नहीं होगी, तो सूचना पुलिस और एंबुलेंस तक पहुंचेगी कैसे और घायल को समय पर मदद मिलेगी कैसे? घटना के बाद लोगों ने डायल 112 की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। #pinjore #accident #bike #pickup #112 #ambulance #police
    1
    पिंजौर,HMT गेट के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हा*दसे ने एक तरफ जहां सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए, वहीं दूसरी तरफ डायल 112 की व्यवस्था को लेकर भी लोगों की चिंता सामने आई
पिंजौर,HMT गेट के पास सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हा*दसे ने एक तरफ जहां सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए, वहीं दूसरी तरफ डायल 112 की व्यवस्था को लेकर भी लोगों की चिंता सामने आई। बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार घा*यल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए बार-बार डायल 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन लोगों के मुताबिक कॉल कनेक्ट नहीं हो रही थी—कभी नंबर व्यस्त बताया जा रहा था तो कभी सेवा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिल रही थी। गनीमत रही कि पिकअप चालक ने घा*यल बाइक सवार को खुद अस्पताल पहुंचाया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि डायल 112 पर कॉल कनेक्ट होने के बाद ही हा*दसे की सूचना संबंधित पुलिस और एंबुलेंस टीम तक पहुंचती है, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचकर सहायता के लिए उपलब्ध होते हैं। ऐसे में सवाल सीधा है—अगर जरूरत के वक्त डायल 112 पर कॉल ही कनेक्ट नहीं होगी, तो सूचना पुलिस और एंबुलेंस तक पहुंचेगी कैसे और घायल को समय पर मदद मिलेगी कैसे? घटना के बाद लोगों ने डायल 112 की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। #pinjore #accident #bike #pickup #112 #ambulance #police
    user_TOP NEWS
    TOP NEWS
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.