Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया में जमीन सीमांकन पर बवाल, दारोगा और भू-स्वामी के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल देवरिया के मईल थाना क्षेत्र स्थित चकरा गोसाई पुलिस चौकी के पास जमीन सीमांकन को लेकर दारोगा और भू-स्वामी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मामला बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सफाई और निर्माण कार्य को लेकर पुलिस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार दीवार गिरने को लेकर गलतफहमी में विवाद हुआ, फिलहाल हालात सामान्य हैं।
Reporteramit
देवरिया में जमीन सीमांकन पर बवाल, दारोगा और भू-स्वामी के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल देवरिया के मईल थाना क्षेत्र स्थित चकरा गोसाई पुलिस चौकी के पास जमीन सीमांकन को लेकर दारोगा और भू-स्वामी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मामला बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सफाई और निर्माण कार्य को लेकर पुलिस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार दीवार गिरने को लेकर गलतफहमी में विवाद हुआ, फिलहाल हालात सामान्य हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सऊदी अरब की जेल में बंद देवरिया का मजदूर, परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार रोजी-रोटी की तलाश में सात समंदर पार गया देवरिया का एक मजदूर आज सऊदी अरब की जेल में बंद है। परिवार का दावा है कि विदेशी कानूनों की पूरी जानकारी न होने के कारण वह कानूनी उलझनों में फंस गया। करीब एक साल से सलाखों के पीछे बंद इस मजदूर की घर वापसी के लिए परिजन स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। अब गांव की एक जर्जर चौखट पर इंतजार है—उस बेटे का, उस पति का, जो परिवार का इकलौता सहारा था। देवरिया मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बरियारपुर थाना क्षेत्र का छोटा सा गांव माधोपुर… हमारी टीम जब यहां पहुंची तो एक साधारण सा जर्जर टूटा-फूटा मकान बयां कर रहा मजबूरी की कहानी,कच्ची छत और मिट्टी का चूल्हा,टूटी दीवारें और खामोश आंगन बहुत कुछ बयां कर रहे थे। यहीं का रहने वाला है बैरिस्टर केवट। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को संभालने और बच्चों को बेहतर भविष्य देने का सपना लेकर वह सऊदी अरब मजदूरी करने गया था। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि वह वहां एक कानूनी मामले में फंस गया और पिछले करीब एक साल से जेल में बंद है। परिवार का कहना है कि विदेशी नियम-कानून की जानकारी न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। अब मामले से जुड़े जुर्माने के तौर पर लाखों रुपये की मांग की जा रही है—जो इस गरीब परिवार के लिए असंभव सा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | देवरिया जमीन विवाद में बुजुर्ग और पुलिस में झड़प, वीडियो वायरल देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव में पुलिस और एक बुजुर्ग के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि दीनानाथ तिवारी अपने घर के पास निर्माण व सफाई कार्य करा रहे थे, तभी चौकी के पुलिसकर्मी जमीन सीमांकन को लेकर वहां पहुंचे। बहस बढ़ने पर धक्का-मुक्की हो गई। वीडियो में बुजुर्ग हाथ में ईंट लिए दिख रहे हैं, जबकि दरोगा उनका कॉलर पकड़े नजर आ रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत कराया। दीवार गिरने की गलतफहमी विवाद का कारण बताई जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, जांच जारी है।1
- Post by विजय कुमार1
- *देवरिया कृष्ण मोहन सिंह मामले के संबंध में सीडीओ महोदय की बाइट 👆*1
- देवरिया खास वार्ड नंबर 14 सरस्वती विद्या मंदिर प्रधानाचार्य द्वारा रोड बाधित करने पर पूरे मोहल्ले में आक्रोश रोड बंद करने का किसको है अधिकार मैं राज्य सरकार से यही अपील करना चाहता हूं किसी भी कीमत पर कोई भी रोड बंद नहीं होना चाहिए1
- उत्तर प्रदेश में पिछले दो सालों में एक लाख से अधिक लोग लापता हो गए हैं, जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट (लखनऊ बेंच) ने इस गंभीर मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीजीपी और गृह सचिव से जवाब मांगा है। आखिर हमारे अपने सुरक्षित क्यों नहीं हैं?1
- कैप्टन अमन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार कुशीनगर के बकराबाद गांव के लाल, कैप्टन अमन कुमार सिंह का बारामुला में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन… राष्ट्र ने खोया अपना जांबाज़ सपूत। शहीद कैप्टन अमन सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा, तो हाटा की धरती नम आंखों से अपने वीर को अंतिम सलाम करती दिखी। अंतिम सांस तक कर्तव्य पथ पर डटे रहे अमन अमर रहेंगे। 🙏🇮🇳 #श्रद्धांजलि #वीरसपूत #कैप्टनअमनसिंह #भारतीयसेना #कुशीनगर #हाटा #KushinagarNews #hatakushinagar #kushinagar1
- देवरिया में जमीन सीमांकन पर बवाल, दारोगा और भू-स्वामी के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल देवरिया के मईल थाना क्षेत्र स्थित चकरा गोसाई पुलिस चौकी के पास जमीन सीमांकन को लेकर दारोगा और भू-स्वामी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मामला बढ़कर धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सफाई और निर्माण कार्य को लेकर पुलिस ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार दीवार गिरने को लेकर गलतफहमी में विवाद हुआ, फिलहाल हालात सामान्य हैं।1