logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमित शाह का पुराना बयान हुआ वायरल, आरक्षण पर हुआ बवाल! लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अलग-अलग चुनावी रैलियों और जनसभाओं में अमित शाह ने कहा था- 'भारतीय जनता पार्टी न कभी आरक्षण हटाएगी और न ही किसी को हटाने देगी।' यह बयान SC, ST और OBC वर्गों के आरक्षण के समर्थन में भाजपा के रुख को स्पष्ट करने के लिए दिया गया था।

7 hrs ago
user_आदर्श भारत TV
आदर्श भारत TV
TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
7 hrs ago

अमित शाह का पुराना बयान हुआ वायरल, आरक्षण पर हुआ बवाल! लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अलग-अलग चुनावी रैलियों और जनसभाओं में अमित शाह ने कहा था- 'भारतीय जनता पार्टी न कभी आरक्षण हटाएगी और न ही किसी को हटाने देगी।' यह बयान SC, ST और OBC वर्गों के आरक्षण के समर्थन में भाजपा के रुख को स्पष्ट करने के लिए दिया गया था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में, स्नैचर आसू खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार, गाजियाबाद :- थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हिंडन बैराज पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, तभी उसकी बाइक फिसल गई। ​बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 26 वर्षीय स्नैचर आसू खान, निवासी दिल्ली, पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​पूछताछ में आसू खान ने बताया कि वह अपने फरार साथी नईम के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदातें करता था। ​पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट की यामाहा R15 बाइक, एक तमंचा, 3 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
    2
    ​गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ में, स्नैचर आसू खान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार, 
गाजियाबाद :- थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हिंडन बैराज पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, तभी उसकी बाइक फिसल गई।
​बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 26 वर्षीय स्नैचर आसू खान, निवासी दिल्ली, पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​पूछताछ में आसू खान ने बताया कि वह अपने फरार साथी नईम के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदातें करता था।
​पुलिस ने मौके से बिना नंबर प्लेट की यामाहा R15 बाइक, एक तमंचा, 3 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में बंदरों का आतंक, आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में; निवासियों का घरों में से निकलने में डर गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में बंदरों का आतंक, आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में; निवासियों का घरों में से निकलने में डर गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर बेखौफ होकर टावरों के कॉरिडोर, सीढ़ियों, बालकनी और घरों के बाहर तक पहुंच रहे हैं, जिससे सोसायटी में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। कई निवासी घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि किसी भी समय बंदरों के काटने या हमला करने की आशंका बनी हुई है। सोसायटीवासियों का कहना है कि बंदरों का झुंड अक्सर टावरों में घुस आता है और लंबे समय तक परिसर में डेरा जमाए रहता है। बंदर छतों पर रखे गमलों को नीचे गिरा देते हैं तथा बालकनियों में रखा सामान बिखेरकर गंदगी फैला देते हैं। इससे न केवल संपत्ति का नुकसान हो रहा है, बल्कि नीचे से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। कई परिवार अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी बच रहे हैं। निवासी दिनेश सिंह ने कहा कि सोसायटी में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में बैठी हुई है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। निवासियों ने जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर निगम से मांग की है कि सोसायटी में तत्काल बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही आरडब्ल्यूए से भी अपेक्षा की है कि वह संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए, ताकि सोसायटीवासियों को भयमुक्त वातावरण मिल सके और किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।
    3
    गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में बंदरों का आतंक, आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में; निवासियों का घरों में से निकलने में डर
गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में बंदरों का आतंक, आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में; निवासियों का घरों में से निकलने में डर
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर बेखौफ होकर टावरों के कॉरिडोर, सीढ़ियों, बालकनी और घरों के बाहर तक पहुंच रहे हैं, जिससे सोसायटी में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। कई निवासी घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि किसी भी समय बंदरों के काटने या हमला करने की आशंका बनी हुई है।
सोसायटीवासियों का कहना है कि बंदरों का झुंड अक्सर टावरों में घुस आता है और लंबे समय तक परिसर में डेरा जमाए रहता है। बंदर छतों पर रखे गमलों को नीचे गिरा देते हैं तथा बालकनियों में रखा सामान बिखेरकर गंदगी फैला देते हैं। इससे न केवल संपत्ति का नुकसान हो रहा है, बल्कि नीचे से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। कई परिवार अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी बच रहे हैं।
निवासी दिनेश सिंह ने कहा कि सोसायटी में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद आरडब्ल्यूए मौन मुद्रा में बैठी हुई है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
निवासियों ने जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर निगम से मांग की है कि सोसायटी में तत्काल बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही आरडब्ल्यूए से भी अपेक्षा की है कि वह संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए, ताकि सोसायटीवासियों को भयमुक्त वातावरण मिल सके और किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।
    user_Gaurav bansal
    Gaurav bansal
    Grain Trader गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गाजियाबाद केशास्त्री नगर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, गूंजे "हर-हर महादेव" के नारे शास्त्री नगर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, गूंजे "हर-हर महादेव" के नारे *शास्त्री नगर*। भगवान भोलेनाथ एवं शिव परिवार की नवीन मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को शास्त्री नगर में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक मूर्तियों की स्थापना की गई। यजमान के रूप में श्री हरि ॐ शर्मा, श्री संतोष कौशिक, श्री कपिल सक्सैना सहित 9 दंपतियों ने पूजन-अर्चन किया। आचार्य बृजेश शुक्ला, शंकर पंडित, नरेश गौतम, अमित मिश्रा एवं पाण्डेय जी ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडली की श्रीमती अंजू शर्मा, मनोरमा सक्सेना, कमलेश बंसल आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति, शास्त्री नगर
    4
    गाजियाबाद केशास्त्री नगर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, गूंजे "हर-हर महादेव" के नारे
शास्त्री नगर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, गूंजे "हर-हर महादेव" के नारे
*शास्त्री नगर*। भगवान भोलेनाथ एवं शिव परिवार की नवीन मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को शास्त्री नगर में वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक मूर्तियों की स्थापना की गई।
यजमान के रूप में श्री हरि ॐ शर्मा, श्री संतोष कौशिक, श्री कपिल सक्सैना सहित 9 दंपतियों ने पूजन-अर्चन किया। आचार्य बृजेश शुक्ला, शंकर पंडित, नरेश गौतम, अमित मिश्रा एवं पाण्डेय जी ने अनुष्ठान संपन्न कराया।
इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडली की श्रीमती अंजू शर्मा, मनोरमा सक्सेना, कमलेश बंसल आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आयोजन समिति, शास्त्री नगर
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गाजियाबाद में मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
    1
    गाजियाबाद में मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* *केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!* पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने... मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया।
    1
    *केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!*
*केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद..!!*
पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने...
मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • "गाजियाबाद जनपद स्थित गणेश एंटी करप्शन ऑफ इंडिया कार्यालय में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जहाँ संगठन की गतिविधियों, आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य नंदकिशोर जी की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यालय में जन्मदिन का भी सादगीपूर्ण और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की एकता, सेवा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के संकल्प को दोहराया। बैठक का समापन सामाजिक सेवा, पारदर्शिता और जनहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया। "गाजियाबाद जनपद स्थित गणेश एंटी करप्शन ऑफ इंडिया कार्यालय में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जहाँ संगठन की गतिविधियों, आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य नंदकिशोर जी की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यालय में जन्मदिन का भी सादगीपूर्ण और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की एकता, सेवा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के संकल्प को दोहराया। बैठक का समापन सामाजिक सेवा, पारदर्शिता और जनहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
    4
    "गाजियाबाद जनपद स्थित गणेश एंटी करप्शन ऑफ इंडिया कार्यालय में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जहाँ संगठन की गतिविधियों, आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य नंदकिशोर जी की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद कार्यालय में जन्मदिन का भी सादगीपूर्ण और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की एकता, सेवा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के संकल्प को दोहराया।
बैठक का समापन सामाजिक सेवा, पारदर्शिता और जनहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
"गाजियाबाद जनपद स्थित गणेश एंटी करप्शन ऑफ इंडिया कार्यालय में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जहाँ संगठन की गतिविधियों, आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य नंदकिशोर जी की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने उनकी पवित्र आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद कार्यालय में जन्मदिन का भी सादगीपूर्ण और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और संगठन की एकता, सेवा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के संकल्प को दोहराया।
बैठक का समापन सामाजिक सेवा, पारदर्शिता और जनहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मोदीनगर में चाय विक्रेता बुजुर्ग से अभद्रता और हाथापाई, पुलिस चौकी में दी गई शिकायत, घटना का वीडियो आया सामने, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। गाजियाबाद :- मोदीनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी से एक विवाद की खबर सामने आई है। बिसोखकर रोड पर चाय की दुकान लगाने वाले बुजुर्ग पवन कुमार (पुत्र स्व. राधेश्याम, निवासी मुरादनगर) ने पुलिस चौकी इंचार्ज को लिखित शिकायत सौंपी है। ​शिकायत के मुताबिक, अमित (पुत्र वीर सिंह) नामक युवक अचानक पवन के चाय की दुकान पर आया। और बिना किसी बात के उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। बात यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने पवन के साथ मारपीट और हाथापाई भी की। ​जब आसपास के पड़ोसी दुकानदार बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपी अमित ने उनके साथ भी अभद्रता की और हाथापाई पर उतारू हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। ​घटना से आक्रोशित स्थानीय दुकानदारों ने पीड़ित का समर्थन करते हुए। शिकायती पत्र पर अपने हस्ताक्षर और संपर्क नंबर देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ तुरंत और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। और आरोपी की तलाश की जा रही है।
    1
    मोदीनगर में चाय विक्रेता बुजुर्ग से अभद्रता और हाथापाई, पुलिस चौकी में दी गई शिकायत, घटना का वीडियो आया सामने, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। 
गाजियाबाद :- मोदीनगर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी से एक विवाद की खबर सामने आई है। बिसोखकर रोड पर चाय की दुकान लगाने वाले बुजुर्ग पवन कुमार (पुत्र स्व. राधेश्याम, निवासी मुरादनगर) ने पुलिस चौकी इंचार्ज को लिखित शिकायत सौंपी है।
​शिकायत के मुताबिक, अमित (पुत्र वीर सिंह) नामक युवक अचानक पवन के चाय की दुकान पर आया। और बिना किसी बात के उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। बात यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने पवन के साथ मारपीट और हाथापाई भी की।
​जब आसपास के पड़ोसी दुकानदार बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपी अमित ने उनके साथ भी अभद्रता की और हाथापाई पर उतारू हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। 
​घटना से आक्रोशित स्थानीय दुकानदारों ने पीड़ित का समर्थन करते हुए। शिकायती पत्र पर अपने हस्ताक्षर और संपर्क नंबर देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ तुरंत और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। और आरोपी की तलाश की जा रही है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बुलंदशहर में बड़ा हादसा: स्कूल से लौट रही 11 वर्षीय छात्रा नाले में गिरी, रेस्क्यू जारी! बुलंदशहर में स्कूल से घर लौट रही कक्षा 4 की 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए वह भूतेश्वर मंदिर के पास नाले की पटिया पर खड़ी थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास की है। छात्रा सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है।
    1
    बुलंदशहर में बड़ा हादसा: स्कूल से लौट रही 11 वर्षीय छात्रा नाले में गिरी, रेस्क्यू जारी!
बुलंदशहर में स्कूल से घर लौट रही कक्षा 4 की 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए वह भूतेश्वर मंदिर के पास नाले की पटिया पर खड़ी थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास की है। छात्रा सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.