8 मार्च को रंगों का महासंगम: हयात मैरिज लॉन में होगा सर्व समाज का भव्य होली मिलन समारोह !संजय गुप्ता पाइप वाले शाहजहांपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर जनपद में 8 मार्च को सर्व समाज के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के हयात मैरिज लॉन में आयोजित होगा, जहां विभिन्न समाजों के लोग एकत्र होकर होली के रंगों में सराबोर होते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। समारोह के दौरान फूलों की होली, होली गीत-संगीत और पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम भी होगा। आयोजकों ने बताया कि होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने जनपद के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और प्रेम व उल्लास के साथ होली के इस पर्व को मनाएं।

- सिंधौली (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पॉपुलर के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान बाजपुर निवासी रामसनेही के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ शेखू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गोपाल बुधवार शाम करीब सात बजे गांव में ही एक परिचित के घर गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर रात भर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार सुबह गांव का एक व्यक्ति खेत की ओर गया तो उसने गांव के पूर्व फकीरे के खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान गोपाल उर्फ शेखू के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बताया गया कि युवक का शव पेड़ से लटका था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की मां सुबोधा देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।1
- शाहजहाँपुर: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई होली, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ शाहजहाँपुर। होली के पावन पर्व पर पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।1
- 8 मार्च को रंगों का महासंगम: हयात मैरिज लॉन में होगा सर्व समाज का भव्य होली मिलन समारोह !संजय गुप्ता पाइप वाले शाहजहांपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर जनपद में 8 मार्च को सर्व समाज के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के हयात मैरिज लॉन में आयोजित होगा, जहां विभिन्न समाजों के लोग एकत्र होकर होली के रंगों में सराबोर होते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। समारोह के दौरान फूलों की होली, होली गीत-संगीत और पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने का कार्यक्रम भी होगा। आयोजकों ने बताया कि होली मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने जनपद के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और प्रेम व उल्लास के साथ होली के इस पर्व को मनाएं।1
- शाहजहांपुर , 5 मार्च। थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुभाष नगर कालोनी में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट हुई । इस दौरान लाठी-डंडे चले। दबंगो ने जमकर फायरिंग की। गनीमत रही की किसी को गोली नहीं लगी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे दबंग खुले आम हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करते दिख रहे है।1
- अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार का यह प्यारा अंदाज़ देखिए। एक बच्चे जैसी मासूम खुशी के साथ वे दौड़कर अपनी धर्मपत्नी को रंग लगाने जा रहे हैं। यही तो त्योहारों की असली खूबसूरती है जहाँ पद, जिम्मेदारियाँ और तनाव पीछे छूट जाते हैं, और सामने रह जाती है सिर्फ मुस्कान और अपनापन।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के तिलहर नगर में आयोजित होली मिलन मेला में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के छायाकंन झलक3
- होली खेलने के बहाने की पत्नी की हत्या : मुखौटा पहनकर घर में घुसा, प्रेमी पर तेजाब फेंका; शाहजहांपुर में पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी,1
- शाहजहांपुर विकासखंड भावल खेड़ा के क्षेत्र पांडरा सिकंदरपुर में एक बड़ा हादसा टल गया कुछ व्यक्ति भूसा भरते हुए ऊपर से सारा गुगा गिर गया उसके नीचे एक व्यक्ति दब गया जिसका नाम है सत्यपाल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है अब खतरा के बाहर है1
- Post by Krish mishra1