logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आगामी 13.7.26 दिन सोमवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अप्रेंटिस और रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जनपद के सभी आईटीआई उत्तीर्ण, अंतिम वर्ष के छात्र तथा इंटर उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ हाई स्कूल व इंटर के प्रमाण पत्र, आईटीआई पास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। इस रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, पेंटर जनरल, प्लंबर, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, वेल्डर, लेदर गुड्स, एंब्रॉयडरी, स्विंग टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी और ड्रेस मेकिंग जैसे ट्रेड वाले अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। मेले में युवाओं को नौकरी के अवसर देने के लिए रिमझिम स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव, वृंदावन बटलर्स प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव, KBK प्लासकॉन प्राइवेट लिमिटेड, महावीर थर्मोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, मेफेयर ग्लोबल इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मिर्ज़ा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव जैसी कई प्रमुख कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।

12 hrs ago
user_मोहित मिश्रा
मोहित मिश्रा
बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आगामी 13.7.26 दिन सोमवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अप्रेंटिस और रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जनपद के सभी आईटीआई उत्तीर्ण, अंतिम वर्ष के छात्र तथा इंटर उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ हाई स्कूल व इंटर के प्रमाण पत्र, आईटीआई पास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। इस रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, पेंटर जनरल, प्लंबर, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, वेल्डर, लेदर गुड्स, एंब्रॉयडरी, स्विंग टेक्नोलॉजी, फैशन टेक्नोलॉजी और ड्रेस मेकिंग जैसे ट्रेड वाले अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। मेले में युवाओं को नौकरी के अवसर देने के लिए रिमझिम स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव, वृंदावन बटलर्स प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव, KBK प्लासकॉन प्राइवेट लिमिटेड, महावीर थर्मोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, मेफेयर ग्लोबल इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मिर्ज़ा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड उन्नाव जैसी कई प्रमुख कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ के सुविधाओं से लैस मेदांता हॉस्पिटल में अचानक सीलिंग गिरने से भारी हड़कंप मच गया है। अस्पताल के भीतर रिसेप्शन के पास ऊपरी हिस्से के साइड वाली सीलिंग अचानक गिर गई। इस हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच गहरा खौफ फैल गया है। मेदांता अस्पताल में हुए इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    लखनऊ के सुविधाओं से लैस मेदांता हॉस्पिटल में अचानक सीलिंग गिरने से भारी हड़कंप मच गया है। अस्पताल के भीतर रिसेप्शन के पास ऊपरी हिस्से के साइड वाली सीलिंग अचानक गिर गई। इस हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच गहरा खौफ फैल गया है। मेदांता अस्पताल में हुए इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_BRAJESH TIWARI
    BRAJESH TIWARI
    Software Developer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हरदोई जिले के बिलग्राम के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम सभा में सड़क की हालत पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है। इस सड़क की उपेक्षा से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ केवल गिने-चुने लोगों का ही आना-जाना होता है और शायद इसी वजह से प्रशासन इस सड़क का निर्माण नहीं करवा रहा है। आने वाले बारिश के मौसम को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं, क्योंकि यह सड़क खेतों के स्तर से करीब एक-दो फीट नीचे है। ऐसे में खेतों में जमा होने वाला बारिश का सारा पानी बहकर सीधे सड़क पर भर जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए सड़क का स्तर खेतों से ऊंचा किया जाना चाहिए।
    1
    हरदोई जिले के बिलग्राम के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम सभा में सड़क की हालत पूरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा खराब बनी हुई है। इस सड़क की उपेक्षा से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ केवल गिने-चुने लोगों का ही आना-जाना होता है और शायद इसी वजह से प्रशासन इस सड़क का निर्माण नहीं करवा रहा है। आने वाले बारिश के मौसम को लेकर ग्रामीणों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं, क्योंकि यह सड़क खेतों के स्तर से करीब एक-दो फीट नीचे है। ऐसे में खेतों में जमा होने वाला बारिश का सारा पानी बहकर सीधे सड़क पर भर जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए सड़क का स्तर खेतों से ऊंचा किया जाना चाहिए।
    user_JITENDRA KUMAR
    JITENDRA KUMAR
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कन्नौज के ग्राम पंचायत पैथाना के गांव दौलतपुर में हुई हल्की बारिश ने ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। बारिश के बाद कई मोहल्लों की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। इस जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना बेहद मुश्किल हो गया है, जबकि स्कूली बच्चों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़कों पर गंदे पानी के साथ भारी मात्रा में कूड़ा और प्लास्टिक का कचरा भी तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। दौलतपुर के आरामशीन मोहल्ले के निवासी आयसा, अनवरी, खैरुनिशा, रोशनी, मो. आलम, मो. अफताब, गुड्डू, नदीम, शकील, सगीर, आसमां, पप्पू, फिरोज और जमील सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। नालों में जमा कूड़े के कारण पानी की निकासी पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे हल्की बारिश होते ही जलभराव के हालात बन जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में उन्हें इसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस जलभराव के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है और सड़कों पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। परेशान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पैथाना की सचिव और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल नालियों की सफाई कराने की मांग की है। लोगों ने जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
    1
    कन्नौज के ग्राम पंचायत पैथाना के गांव दौलतपुर में हुई हल्की बारिश ने ग्राम पंचायत की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी है। बारिश के बाद कई मोहल्लों की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। इस जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना बेहद मुश्किल हो गया है, जबकि स्कूली बच्चों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़कों पर गंदे पानी के साथ भारी मात्रा में कूड़ा और प्लास्टिक का कचरा भी तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।

दौलतपुर के आरामशीन मोहल्ले के निवासी आयसा, अनवरी, खैरुनिशा, रोशनी, मो. आलम, मो. अफताब, गुड्डू, नदीम, शकील, सगीर, आसमां, पप्पू, फिरोज और जमील सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। नालों में जमा कूड़े के कारण पानी की निकासी पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे हल्की बारिश होते ही जलभराव के हालात बन जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में उन्हें इसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस जलभराव के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है और सड़कों पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। परेशान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पैथाना की सचिव और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल नालियों की सफाई कराने की मांग की है। लोगों ने जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • कन्नौज के सुरसी-ठठिया मार्ग पर शनिवार शाम खनन अधिकारी की चेकिंग से बचने के लिए एक डंपर चालक पूरी गिट्टी सड़क पर गिराकर फरार हो गया। इस घटना के बाद सड़क पर गिट्टी फैलने से आवागमन प्रभावित हो गया और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा पैदा हो गया। इसके साथ ही सड़क किनारे मक्का सुखा रहे किसानों की फसल में गिट्टी मिल जाने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम खनन अधिकारी जनपद की सीमा पर स्थित सुरसी क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान कानपुर देहात के रसूलाबाद की ओर से गिट्टी से लदा एक डंपर आता दिखाई दिया। टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक डंपर को तेज रफ्तार से ठठिया की ओर लेकर भाग निकला। खनन अधिकारी ने डंपर का पीछा किया तो कार्रवाई से बचने के लिए चालक रास्ते भर गिट्टी गिराता रहा और आखिरकार जनेरी गांव के आगे उसने पूरी गिट्टी सड़क पर खाली कर दी और डंपर लेकर फरार हो गया। सड़क के बीच गिट्टी का ढेर लग जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने हाइड्रा मशीन बुलाकर सड़क किनारे कराया। इसके बावजूद देर शाम तक कई स्थानों पर गिट्टी फैली रही, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर फैली गिट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सड़क की तत्काल सफाई कराने और फरार डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    1
    कन्नौज के सुरसी-ठठिया मार्ग पर शनिवार शाम खनन अधिकारी की चेकिंग से बचने के लिए एक डंपर चालक पूरी गिट्टी सड़क पर गिराकर फरार हो गया। इस घटना के बाद सड़क पर गिट्टी फैलने से आवागमन प्रभावित हो गया और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा पैदा हो गया। इसके साथ ही सड़क किनारे मक्का सुखा रहे किसानों की फसल में गिट्टी मिल जाने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम खनन अधिकारी जनपद की सीमा पर स्थित सुरसी क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान कानपुर देहात के रसूलाबाद की ओर से गिट्टी से लदा एक डंपर आता दिखाई दिया। टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक डंपर को तेज रफ्तार से ठठिया की ओर लेकर भाग निकला। खनन अधिकारी ने डंपर का पीछा किया तो कार्रवाई से बचने के लिए चालक रास्ते भर गिट्टी गिराता रहा और आखिरकार जनेरी गांव के आगे उसने पूरी गिट्टी सड़क पर खाली कर दी और डंपर लेकर फरार हो गया।

सड़क के बीच गिट्टी का ढेर लग जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने हाइड्रा मशीन बुलाकर सड़क किनारे कराया। इसके बावजूद देर शाम तक कई स्थानों पर गिट्टी फैली रही, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर फैली गिट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सड़क की तत्काल सफाई कराने और फरार डंपर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • उन्नाव के बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक इनोवा कार का पिछला टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर पलटी इस कार में सवार सात लोग घायल हो गए। यह हादसा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 249 के पास शाम करीब 6:30 बजे उस समय हुआ, जब कार बांगरमऊ से लखनऊ की तरफ जा रही थी। टायर फटने के बाद कार कई पलटे खाते हुए विपरीत दिशा में आगरा जाने वाली लेन पर पहुंच गई। कार में सवार सभी लोग बांगरमऊ नगर के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी पंकज की पुत्री नैंसी की गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों में बांगरमऊ निवासी शिवानी गुप्ता (25), कन्नौज निवासी मीना गुप्ता (35), बांगरमऊ निवासी शिवदेवी (55), नैतिक गुप्ता (13), कानपुर नगर निवासी शालू गुप्ता (30) और बांगरमऊ निवासी शीलू गुप्ता उर्फ मीनाक्षी (25) शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। सीएचसी में कुछ घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि शीलू गुप्ता उर्फ मीनाक्षी, मीना गुप्ता, शिवानी गुप्ता और शिवदेवी को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    1
    उन्नाव के बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक इनोवा कार का पिछला टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर पलटी इस कार में सवार सात लोग घायल हो गए। यह हादसा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 249 के पास शाम करीब 6:30 बजे उस समय हुआ, जब कार बांगरमऊ से लखनऊ की तरफ जा रही थी। टायर फटने के बाद कार कई पलटे खाते हुए विपरीत दिशा में आगरा जाने वाली लेन पर पहुंच गई।

कार में सवार सभी लोग बांगरमऊ नगर के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी पंकज की पुत्री नैंसी की गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों में बांगरमऊ निवासी शिवानी गुप्ता (25), कन्नौज निवासी मीना गुप्ता (35), बांगरमऊ निवासी शिवदेवी (55), नैतिक गुप्ता (13), कानपुर नगर निवासी शालू गुप्ता (30) और बांगरमऊ निवासी शीलू गुप्ता उर्फ मीनाक्षी (25) शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। सीएचसी में कुछ घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि शीलू गुप्ता उर्फ मीनाक्षी, मीना गुप्ता, शिवानी गुप्ता और शिवदेवी को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.